न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ की संपत्ति की तरफ देखने वालों...TMC संसद बोले- आंखें निकाल ली जाएंगी, हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे

कोलकाता के मथुरापुर में तृणमूल सांसद बापी हलदर के विवादित बयान ने वक्फ संपत्ति विवाद को और गहरा कर दिया है। उनके तीखे शब्दों पर भाजपा और माकपा ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है, जबकि सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 7:16:37

वक्फ की संपत्ति की तरफ देखने वालों...TMC संसद बोले- आंखें निकाल ली जाएंगी, हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे

कोलकाता के दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बापी हलदर ने वक्फ संपत्ति को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ एक विशेष समुदाय की संपत्ति है और अगर कोई उस पर नज़र डालेगा, तो उसे सख्त अंजाम भुगतने होंगे। यह बयान रविवार को मथुरापुर के लालपुर में आयोजित एक जनसभा में आया, जिसे तृणमूल कांग्रेस ने संशोधित वक्फ अधिनियम के विरोध में बुलाया था। हलदर ने चेतावनी दी कि अगर कोई वक्फ संपत्ति की ओर आंख उठाएगा, तो “आंखें निकाल ली जाएंगी और हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विपक्ष ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

भाजपा और माकपा का पलटवार

भाजपा के मथुरापुर जिला संगठन के उपाध्यक्ष अशोक पुरकाइत और माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने बापी हलदर की टिप्पणी को भड़काऊ और असंवेदनशील बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह के बयान देकर राज्य की शांति भंग करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहले ही तनाव बना हुआ है, जहां वक्फ की लगभग 4,500 संपत्तियाँ चिन्हित की गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इनमें से अधिकांश कृषि भूमि है, जिनमें से करीब 550 संपत्तियों पर प्रभावशाली स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है।

वक्फ संपत्ति पर हो रहा अतिक्रमण: टीएमसी सांसद

राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य और जंगीपुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद खलीलुर रहमान ने वक्फ संपत्तियों को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वक्फ की संपत्तियों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, और इसमें उनकी पार्टी के कुछ नेताओं की भूमिका भी रही है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड मिलकर अतिक्रमण हटाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। स्थानीय इमामों और मुअज्जिमों के संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद में वक्फ की बड़ी संख्या में संपत्तियां मौजूद हैं, जिनमें से कई पर कब्जा हो चुका है। उनका आरोप है कि जो भी पार्टी सत्ता में रही है, उसने वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को इन संपत्तियों को मुक्त कराकर उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।

एक लाख एकड़ पर वक्फ की संपत्ति, सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी

एक अन्य धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में वक्फ की करीब एक लाख एकड़ भूमि है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसी संपत्तियाँ हैं जिन पर वर्षों से कब्जा किया गया है, लेकिन सरकार उनकी वापसी के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इससे समुदाय में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

वक्फ की ज्यादातर संपत्ति पर तृणमूल के लोगों का कब्जा: जामिर मोल्ला

वहीं शमशेरगंज इमाम-मुअज्जिम संगठन के नेता नुरुल इस्लाम ने वक्फ की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जो लोग मात्र 100-100 रुपये के मामूली किराए पर इन संपत्तियों पर रह रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कब्जा मुक्त किया जाना चाहिए। सीपीएम के जिला सचिव जामिर मोल्ला ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वक्फ की अधिकांश संपत्तियों पर उसके ही नेताओं का कब्जा है। उन्होंने मांग की कि इन अतिक्रमणों को समाप्त करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बंगाल में वक्फ की करीब 1,48,200 संपत्तियां हैं, और तृणमूल के शासन में इन पर सबसे अधिक अवैध कब्जे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत