न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगामी 25 सालों को लेकर बोले ऋतिक रोशन, ट्रॉफियों और पुरस्कारों की श्रृंखला नहीं, मेरे बनने की यात्रा हो

अभिनेता ऋतिक रोशन, जो 25 वर्षों से हिन्दी सिनेमा का हिस्सा रहे हैं, अब निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। वह कृष 4 के साथ कैमरे के पीछे अपना हुनर दिखाएंगे। ऋतिक ने हाल ही में अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अगले 25 वर्षों में सीखने, असफल होने और विकसित होने की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 12:34:04

आगामी 25 सालों को लेकर बोले ऋतिक रोशन, ट्रॉफियों और पुरस्कारों की श्रृंखला नहीं, मेरे बनने की यात्रा हो

हिन्दी सिनेमा में ग्रीक गॉड के नाम से ख्यात अभिनेता ऋतिक रोशन अब कैमरे के सामने के साथ-साथ कैमरे के पीछे भी अपना हुनर दिखाने जा रहे हैं। 21वीं सदी की शुरूआत में रोमांटिक संगीतमय थ्रिलर कहो ना प्यार है से सिनेमाई परदे पर कदम रखने वाले ऋतिक रोशन पिछले 25 सालों से फिल्म उद्योग में अपनी उपस्थित दर्ज करवाते आ रहे हैं। अपने लंबे अभिनय करियर में विभिन्न तरह की भूमिकाओं से प्रशंसकों को दीवाना बनाने के बाद, वह कृष 4 के साथ निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि वह इंडस्ट्री में अपने अगले 25 सालों के बारे में कैसे सोचते हैं क्योंकि वह "अनदेखे क्षेत्रों" में प्रवेश कर रहे हैं।

पिछले दिनों ऋतिक रोशन शिकागों में अपने प्रशंसकों से मिले थे। उनकी इस मुलाकात कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। एक वीडियो में वे आने वाले सालों के लिए अपने पेशेवर दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे हैं और आने वाले सालों को लेकर अपनी उत्सुकता भी ज़ाहिर कर रहे हैं।

आने वाले वर्षों से अपनी व्यावसायिक उम्मीदों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि मेरे अगले 25 साल ट्रॉफियों और पुरस्कारों की एक श्रृंखला बन जाएं, मैं चाहता हूं कि मेरे अगले 25 साल बनने की एक यात्रा हो। मैं सीखना चाहता हूं, मैं असफल होना चाहता हूं, मैं फिर से उठना चाहता हूं, मैं विकसित होना चाहता हूं।"

कृष 4 के अभिनेता ने कहा कि पिछले 25 सालों में उन्हें एहसास हुआ है कि सबसे असहज रास्ता ही सबसे ज़्यादा सिखाता है। उन्होंने आगे कहा, "तो यही वो रास्ता है जिस पर मैं आगे बढ़ रहा हूँ, मैं अपनी अगली फ़िल्म का निर्देशन करने जा रहा हूँ, इसलिए हाँ मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी