न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर एक्टिविटीज का अड्डा है जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, जानें कैसे लें यहां घूमने का आनंद

आजकल लोग एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जगहों की तलाश करने में लगे हुए हैं और इसके लिए कई लोग वन्यजीव अभ्यारण्य जाना भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि प्रकृति की गोद में समय बिताने का अपना अलग ही आनंद है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Jun 2023 2:07:19

एडवेंचर एक्टिविटीज का अड्डा है जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, जानें कैसे लें यहां घूमने का आनंद

आजकल लोग एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जगहों की तलाश करने में लगे हुए हैं और इसके लिए कई लोग वन्यजीव अभ्यारण्य जाना भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि प्रकृति की गोद में समय बिताने का अपना अलग ही आनंद है। इसके लिए आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का चयन कर सकते हैं जो भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्दायानों में से एक है और इसे भारत का पहला नेशनल पार्क भी माना जाता है। उत्तराखंड राज्य में बसा ये पार्क 1318 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जंगलों से घिरी इस जगह में करने के लिए बहुत कुछ है। जंगल सफारी के साथ ही यहां करने को बहुत कुछ हैं जो एडवेंचर के उत्साह को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो जिम कॉर्बेट पार्क की यात्रा आपको रोमांच और प्रकृति के एहसास से भर देगी। आइये जानते हैं कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आप कैसे घूमने का आनंद ले सकते हैं।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

जंगल सफारी

जिम कॉर्बेट में जंगल सफारी का आयोजन एक बार सुबह और एक बार शाम को किया जाता है। जिम कॉर्बेट में करने के लिए सभी चीजों में से, यह संभवतः सबसे रोमांचक एक्टिविटी है क्योंकि आप पार्क में कई देशी जानवरों के साथ-साथ विदेशी जानवरों को भी देख सकते हैं। पार्क को चार जोन में बांटा गया है जिसके जरिए आप अपनी सफारी बुक कर सकते हैं। पांच पर्यटन क्षेत्रों में विभाजित, प्रत्येक क्षेत्र में एक निश्चित समय में वाहनों की अनुमति की संख्या पर प्रतिबंध है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में दो तरह की सफारी हैं- जीप सफारी और कैंटर सफारी। कैंटर सफारी केवल पार्क के मुख्य क्षेत्र ढिकाला क्षेत्र के लिए उपलब्ध है। इस क्षेत्र में प्रसिद्ध बंगाल टाइगर दिखने की संभावना सबसे अधिक रहती है। प्रत्येक जीप में अधिकतम 6 लोगों को बैठने की अनुमति है, और प्रत्येक क्षेत्र में जीपों की संख्या किसी भी समय एक निश्चित सीमा को पार नहीं कर सकती है।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

कॉर्बेट वॉटर पार्क

यह रामनगर से लगभग 22 से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। पर्यटक इसके पानी में जाए बिना ही दूरी से देख सकते हैं। क्योंकि पानी में सांप और मगमच्छे के होने का खतरा होता है। कॉर्बेट झरना घने सागौन के जंगल से घिरा हुआ है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। जमीन पर हल्के से गिरते पानी की आवाज, पक्षियों की मधुर चहचहाहट के साथ ये जगह आप भी बेहतरीन हो जाती है।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

कॉर्बेट वॉटरफॉल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक और चीज जो आपका इंतजार कर रही है, वो है कॉर्बेट वाटरफॉल। यह नैनीताल जाते समय सड़क मार्ग से रामनगर से लगभग 22 से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घने जंगलों से घिरा और बहुत ही शांत वातावरण प्रदान करने वाला, यह 66 फीट ऊंचा जलप्रपात देखने लायक है, खासकर पूर्णिमा की रातों में। प्रकृति प्रेमी अक्सर इस झरने के पास डेरा डालकर पिकनिक मनाने आते हैं। पर्यटकों को पास से देखने की बजाए दूर से वॉटरफॉल देखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यहां सांप और मगरमच्छ देखे जाते हैं। सड़क से, आपको इस झरने तक पहुँचने के लिए 2 किमी के छोटे ट्रैक को पूरा करना पड़ेगा।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

कॉर्बेट म्यूजियम

कॉर्बेट संग्रहालय राष्ट्रीय उद्यान में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। यह संग्रहालय प्रसिद्ध वन्यजीव प्रेमी जिम कॉर्बेट के बंगले में स्थित है। जिनके नाम पर पार्क का नाम रखा गया है। संग्रहालय में जिम कॉर्बेट के संस्मरणों, उनके निजी सामान, उनके द्वारा लिखे गए पत्रों के साथ-साथ उनके मित्रों और शुभचिंतकों, प्राचीन वस्तुओं और दुर्लभ तस्वीरों के दीदार होते हैं। यहां एक छोटी सी दुकान है जो स्मृति चिन्ह और हाथ से तैयार की गई स्थानीय वस्तुओं को भी बेचती है जिन्हें कोई भी खरीद सकता है। आप जिम कॉर्बेट, में किए गए काम और जानवरों के लिए एक सुरक्षित और रहने योग्य वातावरण बनाने के उनके प्रयासों से जुड़ी कहानियों को भी जान सकते हैं।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

हाथी सफारी

अगर आपको हाथियों से बेहद प्यार है और आप उनके साथ मस्ती करते हुए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर करना चाहते हैं, तो यहां हाथी सफारी सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यहां प्रकृति के वन्य जीवन का आनंद घाटियों, नदी के किनारे द्वारा देखा जा सकता है। कई पक्षियों के चहकते, उड़ते हुए - घने जंगलों का लुभावना दृश्य बेहद ही दिल छूने वाला होता है। हाथी सफारी 9 से 10 फीट की सुरक्षित ऊंचाई पर वनभूमि का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है; जहां से आप स्तनधारियों, सरीसृप जैसे मगरमच्छ, अजगर और पक्षियों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं। हाथी की सवारी केवल ढिकाला और बिजरानी क्षेत्रों में उपलब्ध है। इस दौरान आपको घने जंगलों के लुभावने नजारे देखने को मिलेंगे। अलग और मजेदार अनुभव के लिए आपको एलिफेंट सफारी जरूर करनी चाहिए।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

गर्जिया मंदिर के दर्शन

यह एक पवित्र मंदिर है जो कोसिरिवर के पास एक बड़ी चट्टान पर है। यह नैनीताल जिले के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां लक्ष्मी-नारायण की प्राचीन मूर्ति भी देखने को मिलेगी। मूर्ति काले ग्रेनाइट से बनी है, जो एक दुर्लभ पत्थर है जो आसानी से नहीं मिलता है। यहां जाने से पहले आप कोसी नदी में स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर इस मंदिर में दर्शन करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सच्ची प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

रिवर राफ्टिंग

अगर आप सोच रहे हैं कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में और क्या कर सकते हैं, तो आप यहां रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं क्योंकि यह जानवरों और पक्षियों के अलावा पार्क के मुख्य आकर्षणों में से एक है। कोसी नदी पार्क से होकर बहती है और पर्यटकों में रिवर राफ्टिंग करने का सही अवसर प्रदान करती है। इस गतिविधि में भाग लेने का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के दौरान होता है। नदी का मार्ग आपको जंगलों और पहाड़ियों के बीच ले जाता है, जहां से आप प्रकृति का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

jim corbett national park,untamed adventures,wildlife safari,nature exploration,wildlife photography,tiger reserve,corbett national park guide,jim corbett travel tips,best time to visit corbett,adventure activities,wildlife encounters,corbett national park attractions,eco-tourism,nature conservation,wildlife conservation,corbett national park travel guide

कैम्पिंग

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में कैम्पिंग सबसे शांतिपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जिसमें पर्यटक यहां आकर इस एक्टिविटी का मजा लें सकते हैं। पार्क एक विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है और पार्क में आकर्षण से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं। हालांकि, कैंपिंग सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है क्योंकि ये अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। आप कैंपिंग पैकेज बुक कर सकते हैं जिसमें नेशनल पार्क में लुभावने जंगलों के माध्यम से मछली पकड़ने, बॉनफायर जैसी चीजें शामिल हैं। नेशनल पार्क में लुभावने जंगलों के बीच आसपास के पहाड़ों की सुंदरता और तारों से भरे आकाश को देख कर आप एंजॉय कर सकते हैं। यकीन मानिए ये काफी रिलेक्सिंग होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका