न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी द्रौपदी संग पांडव भी गये थे गोवा, गवाही देती हैं अर्वलेम गुफाएं

गोवा का इतिहास केवल पुर्तगाली उपनिवेश तक सीमित नहीं है। इसके इतिहास की जड़ें महाभारत काल से जुड़ी हुई हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 7:29:16

पत्नी द्रौपदी संग पांडव भी गये थे गोवा, गवाही देती हैं अर्वलेम गुफाएं

गोवा अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, समुंदर, रेत और शानदार बीचेस के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां के शांत समुद्र और सुंदर तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, जिससे यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। गोवा का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है, जितना उसका दृश्य सौंदर्य। गोवा का इतिहास मुख्य रूप से पुर्तगाली उपनिवेश से जुड़ा हुआ है, क्योंकि लगभग 450 वर्षों तक पुर्तगाल ने गोवा पर शासन किया था, जो इस क्षेत्र की संस्कृति, वास्तुकला और परंपराओं पर गहरा प्रभाव डाल चुका है।

लेकिन, गोवा का इतिहास केवल पुर्तगाली उपनिवेश तक सीमित नहीं है। इसके इतिहास की जड़ें महाभारत काल से जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है कि जब पांडवों को 13 साल का वनवास मिला था, तो वे इन तटों पर पहुंचे थे। महाभारत के विभिन्न ग्रंथों और काव्य कथाओं में गोवा के किले और गुफाओं का उल्लेख मिलता है, जो पांडवों से जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से, उत्तर गोवा में कई ऐसी गुफाएं हैं, जिनकी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। ये गुफाएं आज भी पर्यटकों के लिए एक रहस्य बनी हुई हैं और पांडवों के वनवास से जुड़ी घटनाओं को दर्शाती हैं। आधिकारिक तौर पर इस बात के कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन लोक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि पांडव यहां रुके थे और उन्होंने इस क्षेत्र को अपने विश्राम और साधना के लिए चुना था। गोवा के ये प्राचीन स्थल आज भी इतिहास और संस्कृति के अध्ययन के लिए एक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, और पर्यटक यहां आकर इस अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करते हैं। आज हम आपको अर्वलेम गुफाओं के बारे में बताने जा रहे जहां वनवास के दौरान पांडव और द्रौपदी रहा करते थे।

goa offbeat destinations,arvalem caves history,pandavas in goa,rock-cut caves goa,arvalem caves location,best caves in goa,hidden places in goa,arvalem waterfall goa,rudreshwar temple goa,ancient sites in goa

अर्वलेम गुफाएं

नॉर्थ गोवा में स्थित अर्वलेम गुफाओं को स्थानीय लोग ‘पांडव गुफाएं’ भी कहते हैं। यह ऐतिहासिक गुफाएं संक्लिम गांव में स्थित हैं और मान्यता है कि महाभारत काल में अपने वनवास के दौरान पांडवों और द्रौपदी ने इन गुफाओं में शरण ली थी। हालांकि, इसे साबित करने के लिए कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन लोककथाओं में इस बात का व्यापक रूप से उल्लेख किया जाता है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, इन गुफाओं का निर्माण 6वीं या 7वीं शताब्दी में पहाड़ी चट्टानों को काटकर किया गया था। हालांकि, इसकी वास्तुकला को देखकर कई इतिहासकारों का मानना है कि इनका निर्माण बौद्ध भिक्षुओं द्वारा करवाया गया होगा, क्योंकि इनकी संरचना अजंता और एलोरा की गुफाओं से काफी मिलती-जुलती है।

अर्वलेम गुफाएं लैटेराइट चट्टानों से बनाई गई हैं और इन्हें तोड़कर कुल पांच अलग-अलग गुफाओं का निर्माण किया गया था। इनमें सबसे प्रमुख और सबसे बड़ी गुफा के भीतर एक शिवलिंग स्थापित है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन गुफाओं से शिव भक्तों का गहरा संबंध रहा होगा। यही कारण है कि यह स्थान न केवल ऐतिहासिक बल्कि धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां स्थानीय भक्त दर्शन और पूजा के लिए नियमित रूप से आते हैं।

goa offbeat destinations,arvalem caves history,pandavas in goa,rock-cut caves goa,arvalem caves location,best caves in goa,hidden places in goa,arvalem waterfall goa,rudreshwar temple goa,ancient sites in goa

अर्वलेम गुफाओं के पास ही प्रसिद्ध रुद्रेश्वर मंदिर और अर्वलेम झरना स्थित है, जो इस स्थान को और भी आकर्षक बनाते हैं। मानसून के दौरान, जून से सितंबर के बीच, यह झरना अपने चरम सौंदर्य पर होता है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी यह क्षेत्र एक बेहतरीन गंतव्य साबित हो सकता है, क्योंकि झरने के पास स्थित रुद्रेश्वर मंदिर तक पहुंचने के लिए रोमांचक ट्रेकिंग का आनंद लिया जा सकता है।

यदि आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो अर्वलेम गुफाओं को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें। यह गुफाएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए, आप पास के शहर सैन्क्वेलिम तक बस से आ सकते हैं और वहां से बाइक या टैक्सी किराए पर लेकर गुफाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाते हैं, जिसे देखने का अनुभव अविस्मरणीय रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला