न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैन धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणकपुर, जानें यहां की प्रमुख दर्शनीय जगहें

राजस्थान को पर्यटन के लिहाज से एक बेहतरीन जगह के रूप में देखा जाता हैं जहां आपको मरूस्थल के साथ ही सदाबहार वन भी देखने को मिलते हैं। यहां के प्राकृतिक परिवेश में आपको कई विभिन्नता देखने को मिलती हैं जिसकी वजह से यहां आपको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Feb 2023 6:24:21

जैन धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है राजस्थान का रणकपुर, जानें यहां की प्रमुख दर्शनीय जगहें

राजस्थान को पर्यटन के लिहाज से एक बेहतरीन जगह के रूप में देखा जाता हैं जहां आपको मरूस्थल के साथ ही सदाबहार वन भी देखने को मिलते हैं। यहां के प्राकृतिक परिवेश में आपको कई विभिन्नता देखने को मिलती हैं जिसकी वजह से यहां आपको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं रणकपुर की जो राजस्थान के पाली जिले का एक छोटा सा गांव है। रणकपुर अपने जैन धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है। यह जैन धर्म के प्रमुख तीर्थकर ऋषभनाथ को समर्पित है। यह नगर अपनी प्राचीन वास्तुकला के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। दूर-दूर से सैलानी यहां के प्राचीन मंदिरों की बनावट, उत्कृष्ट नक्काशी को देखने के लिए खींचे चले आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको रणकपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

रणकपुर जैन मंदिर

रणकपुर जैन मंदिर, जैनियों के पाँच महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। अरावली पर्वतमाला के पश्चिमी ओर स्थित यह मंदिर भगवान आदिनाथजी को समर्पित है। यह हल्के रंग के संगमरमर से बना है जो बहुत सुंदर दिखता है। किंवदंतियों के अनुसार, सेठ धरना साह और मेवाड़ शासक राणा खुम्बा नामक एक जैन व्यापारी ने इस मंदिर का निर्माण किया था। चामुखा के मुख्य मंदिर परिसर में अन्य जैन मंदिर भी शामिल हैं। मंदिर का तहखाना क्षेत्र वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस मंदिर के अंदर 80 गुंबद, 29 हॉल और 1444 स्तंभ है। स्तंभों की मुख्य विशेषता यह है कि उनमें से प्रत्येक अद्वितीय है। खंभों पर की गई नक्काशी एक दूसरे से अलग है। पारसनाथ और नेमिनाथ के मंदिर मुख्य मंदिर के सामने हैं।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

सूर्य नारायण मंदिर

जैन मंदिर के अलावा आप यहां प्रसिद्ध सूर्य नारायण मंदिर के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह भव्य मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित एक अद्भुत संरचना है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और सैलानी आते हैं। यह मंदिर रणकपुर के सबसे प्रमुख स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण इसकी संरचना और दीवारों पर बनाएं गए अद्भुत चित्रकारी है। मंदिर के प्रवेश द्वार से ही यहां की भव्यता को महसूस किया जा सकता है। इस मंदिर में घूमते-घूमते आप दीवारों की खूबसूरत को देख सकते हैं। यहां बनाएं कुछ चित्र किसी पौराणिक कथा या घटना से जुड़े हुए हैं। मंदिर का परिसर काफी शांत है जहां आप थोड़ी देर बैठ कर शारीरिक और मानसिक थकान को उतार सकते हैं। कला प्रेमियों के लिए यह मंदिर किसी खजाने से कम नहीं।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

सादड़ी

सादड़ी राजस्थान राज्य में पाली जिले के रणकपुर में स्थित एक खूबसूरत गाँव है जोकि अपने धार्मिक मंदिरो के लिए जग जाहिर हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण में शामिल परशुराम महादेव मंदिर, वराहवतार मंदिर, रणकपुर जैन मंदिर, श्री महाकाली मंदिर, श्री परशुराम महादेव मंदिर, श्री वोक्कल माता मंदिर और चिंतामणि पारसनाथ मंदिर आदि शामिल हैं। इसके अलावा घनेराव रावला, कुंभलगढ़ राष्ट्रीय वन, नरेंद्र रावला आदि शामिल हैं।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

हाथी पुलिया

हाथी पुलिया रणकपुर के पास घूमने का एक मुख्य स्थल है। यह एक व्यूप्वाइंट है, जहां से आप प्रकृति का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आपको अरावली पर्वत श्रेणी का दृश्य देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा यहां पर आपको सुंदर जलप्रपात भी देखने के लिए मिलता है। यह वाटरफॉल कई स्तरों से नीचे गिरता है, जो बहुत ही जबरदस्त लगता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है। आप यहां पर आकर प्रकृति के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। यह जगह सायरा से रणकपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है। यह मुख्य सड़क में हीं बना हुआ है। इसलिए आप इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

घनेराव

घनेराव, रणकपुर के पास स्थित है और यहाँ का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। इस गाँव में कई बड़े और छोटे हिंदू मंदिर हैं। मुछाल महावीर मंदिर और गजानंद मंदिर इस क्षेत्र में स्थित 11 जैन मंदिरों में से दो सबसे लोकप्रिय मंदिर हैं। गजानंद मंदिर में आप भगवान गणेश और देवताओं की सुंदर मूर्तियों और ऋद्धि और सिद्धि को देख सकते हैं। मुख्य मूर्ति के दोनों ओर स्थित भगवान हनुमान और भगवान भैरो बाबा की मूर्तियों को भगवान गणेश का रक्षक माना जाता है।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

मुच्छल महावीर मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पाली जिले के अंतर्गत मुच्छल महावीर मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह एक जैन मंदिर है जो भगवान महावीर को समर्पित है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस भव्य मंदिर का निर्माण 1020सीई (कॉमन एरा) में हुआ था। ध्यान मुद्रा में भगवान महावीर की मूर्ति यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर में अन्य आकर्षक मूर्तियां भी मौजूद हैं। यह मंदिर रणकपुर से थोड़ी दूर जिले के घाणेराव के पास स्थित है। आकर्षक वास्तुकला का प्रयोग कर इस जैन मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर की भव्यता देखने के लिए यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

रणकपुर बांध
रणकपुर बांध रणकपुर का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह बांध मुख्य सड़क पर स्थित है। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस बांध के चारों तरफ आपको सुंदर पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। रणकपुर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। यह जगह बहुत अच्छी लगती है। बरसात के समय यह जगह हरियाली से घिरी रहती है। आपको यहां पर आकर मजा आएगा।

ranakpur rajasthan,famous tourist places in ranakpur rajasthan,rajasthan tourism,holidays in ranakpur,rajasthan tourism

नरलाई

नरलाई, राजस्थान के पाली जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह गांव रणकपुर के प्रसिद्ध शहर से 6 किमी दूर तलहटी पर है। यात्री इस क्षेत्र में कई जैन मंदिरों और हिंदू मंदिरों को देख सकते हैं। पर्यटकों के बीच, प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर के भित्ति चित्र और वास्तुकला बहुत लोकप्रिय है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
संसद में परीक्षा, ‘चढ़ावा चोरी’ और झारखंड छात्र कार्रवाई पर घमासान, विपक्ष ने अमित शाह से मांगा जवाब
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की बौछार, 16 नई फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; ‘रीचर 4’ से ‘कॉकटेल 2’ तक क्या देखें?
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता