न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन 7 स्टैच्यू की भव्यता दुनियाभर में है मशहूर, देखने वाला रह जाता हैं हैरान

भारत अपनेआप में विविधताओं में एकता वाला देश है जहां भ्रमण करने हर साल लाखों विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। विदेशी सैलानी देश की कुछ मशहूर जगहों पर पर्यटन करने पहुंचते है जिनमे से कुछ ईमारतें तो कुछ स्मारक भी होते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 6:31:12

भारत के इन 7 स्टैच्यू की भव्यता दुनियाभर में है मशहूर, देखने वाला रह जाता हैं हैरान

भारत अपनेआप में विविधताओं में एकता वाला देश है जहां भ्रमण करने हर साल लाखों विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। विदेशी सैलानी देश की कुछ मशहूर जगहों पर पर्यटन करने पहुंचते है जिनमे से कुछ ईमारतें तो कुछ स्मारक भी होते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं देश के मशहूर स्टैच्यू की जिनकी भव्यता के चर्चे दुनियाभर में है। देश के ये स्टैच्यू जो भी देखता हैं वह हैरान रह जाता हैं। अगर आप अपना ट्रिप कुछ अनोखा रखना चाहते हैं, तो इस बार अनोखी मूर्तियों को देखने का प्लान जरूर बनाएं। आइये जानते हैं देश के इन भव्य और आकर्षक स्टैच्यू के बारे में...

famous statues in india

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात

भारत के फेमस स्टैच्यू में से एक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। यह स्टैच्यू भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित किया गया है। यह स्टैच्यू विश्व का सबसे बड़ा स्टैच्यू है। इसके निर्माण से पहले चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल बुद्धा को सबसे बड़ी मूर्ती कहा जाता था। भारत के इस स्टैच्यू को लगभग 33 महीनों में बनाकर तैयार किया गया था। आपको बतां दे कि इसकी ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है और इसका कुल वजन 1700 टन है। यह स्टैच्यू सरदार सरोवर बांध से 3।2 किमी दूर साधू बेट नामक स्थान पर स्थित है।

famous statues in india

आदियोगी शिव प्रतिमा, कोयंबटूर

कोयंबटूर में वेल्लियांगिरी मूर्ती पर्वतों से घिरी हुई है। आदियोगी शिव प्रतिमा देशभर के लोगों के बीच इतनी मशहूर है कि आए दिन आपको यहां लोगों की अच्छी भीड़ दिख जाएगी। प्रसिद्ध मूर्ति 35 मीटर ऊंची, 45 मीटर लंबी और 7।7 मीटर चौड़ी है। इस मूर्ति को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी मूर्तिकला घोषित किया गया था। दिलचस्प बात, ये एक 500 टन वजन वाले टील से बनी है।

famous statues in india

तिरुवल्लुवर स्टैच्यू, तमिलनाडु
भारत में स्थित तिरुवल्लुवर स्टैच्यू तमिल कवि और फिलॉसोफर वल्लुवर की एक 41-मीटर ऊंची अर्थात् 133 फीट ऊंची पत्थर की मूर्ति है। जिन्होंने तमिल क्लासिक संगम जिसे तिरुक्कुरल कहा जाता है, लिखा था। यह स्टैच्यू तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। यहां से आप बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का संगम भी देख सकते हैं। जिस भारतीय मूर्तिकार ने इरावन मंदिर बनाया था उसी ने ही उसी ने ही इस स्टैच्यू का निर्माण किया है।

famous statues in india

जटायु पृथ्वी केंद्र, केरल

आपने केरल की खूबसूरती तो खूब देखी होगी, लेकिन कभी केरल के कोल्लम जिओले के चदयामंगलम में स्थित जटायु अर्थ सेंटर देखा है? एक ऐसा सेंटर जो अपनी विशाल जटायु मूर्ती के लिए दुनियाभर प्रसिद्ध है। जटायु अर्थ सेंटर को जटायु नेचर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। मूर्ती 50 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 65 एकड़ भूमि को कवर करते हुए 4 पहाड़ियों में फैली हुई है। आपको बता दें, इस अनोखी मूर्ती को राजीव आंचल ने डिजाइन किया था। यह रामायण के पौराणिक पक्षी जटायु का प्रतिनिधित्व करता है। दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति जटायु नेचर पार्क में स्थित है।

famous statues in india

तथागत त्सल, सिक्किम

दक्षिण सिक्किम में रवंगला के पास बुद्ध पार्क में भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है। इसे भारत में भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ति कहा जाता है। इसे बनाने में करीबन 6 साल लगे। बता दें कि इस मूर्ति का निर्माण 2006 और 2013 के बीच हुआ था। यह मूर्ति सिक्किम सरकार और उसके लोगों के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से बनाई गई थी। इस स्टैच्यू को बनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य तीर्थयात्रियों को आकर्षित करना व पर्यटन को बढ़ावा देना है।

famous statues in india

बसवा स्टैच्यू, कर्नाटक

कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित बसवा स्टैच्यू है। इसकी ऊंचाई 33 मीटर यानि 108 फीट के करीब है। यह प्रतिमा विश्व में भगवान बसवा की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में है। इस मूर्ति को अक्टूबर 2012 में बनाया गया था।

famous statues in india

हनुमान मूर्ति, हिमाचल प्रदेश

भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास जाखू पहाड़ी पर स्थित है। इसे 2010 में बनाया गया था। हनुमान जी की इस मूर्ति के निर्माण में लगभग 1।9 करोड़ रूपए का खर्च आया था। यहां जाखू मंदिर है, जहां हर साल काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस मूर्ति का दीदार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत