न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपके लिए मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक दर्शाने वाले किलो की जानकारी लेकर आए हैं जो पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 5:23:54

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

मध्यप्रदेश को भारत के “दिल या हृदयप्रदेश” के रूप में जाना जाता हैं। मध्यप्रदेश की संस्कृति, विरासत, इतिहास की भव्य झलक देखने को मिलती हैं यहां के किलो में जिनका निर्माण कई सैलून पहले किया गया हैं और हर किले से जुड़ी एक अनोखी कहानी हैं। इन किलों की वास्तुकला और ऐतिहासिक झलक सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक दर्शाने वाले किलो की जानकारी लेकर आए हैं जो पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं मध्यप्रदेश के किलों के बारे में।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

ओरछा किला

ओरछा का किला मध्य प्रदेश में झाँसी से 16 की किमी दूरी पर, बेतवा नदी के द्वीप पर स्थित एक प्रसिद्ध किला है। फेमस फोर्ट ऑफ़ मध्यप्रदेश की लिस्ट में शामिल ओरछा फोर्ट का निर्माण 16 वीं शताब्दी में बुंदेला राजवंश के राजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया था। इस किले का मुख्य आकर्षण राजा महल है, जो जटिल वास्तुकला प्रदर्शित करता है। इस फोर्ट में राजा महल के साथ साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शीश महल,, फूल बाग, राय प्रवीण महल और जहाँगीर महल जैसे कई आकर्षण स्थित है, जो इस किले के आकर्षण में चार चाँद लगाने के कार्य करते हैं। जबकि किला का एक भाग राम राजा मंदिर में परिवर्तित हो गया, यह मंदिर देश का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ भगवान राम को राजा राम के रूप में पूजा जाता है। यह फोर्ट टूरिस्ट के साथ साथ हिस्ट्री और आर्किटेक्चर लवर्स के घूमने के लिए भी मध्यप्रदेश का परफेक्ट स्पॉट है जो हर साल हजारों टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

बांधवगढ़ किला

मध्य प्रदेश के प्रमुख किले में से एक के रूप में जाना जाने वाला बांधवगढ़ किला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के केंद्र में समुद्र तल से 811 मीटर ऊपर बांधवगढ़ पहाड़ी पर स्थित है। यह किला कई छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो धीरे-धीरे ढलान वाली घाटियों से अलग होती हैं। ये घाटियाँ छोटे, दलदली घास के मैदानों में समाप्त होती हैं, जिन्हें स्थानीय रूप से ‘बोहेरा’ के नाम से जाना जाता है। किला भारत में गिद्धों की कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर भी है जिन्हें आप इस किले की यात्रा में देख सकते है। इस किले के निर्माण से जुड़ी एक लोकप्रिय किवदंती यह भी है की इस किले का निर्माण दो बंदरों द्वारा बनाया गया था, और लक्ष्मण को उपहार के रूप में प्रस्तुत किया गया था। आप जब भी यहाँ आयेंगे किले की दीवारें पर दशावतार रूप में भगवान विष्णु की सुशोभित कई मूर्तियों को भी देख सकेगें हैं।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

दतिया का किला

मध्य प्रदेश के सबसे अधिक घूमें जाने वाले किले में से एक दतिया का किला मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक प्रसिद्ध किला और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बता दे इस किले को दतिया महल या दतिया पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐतिहासिक महल को विशेष रूप से राजा बीर सिंह देव द्वारा मुगल सम्राट जहांगीर के स्वागत के लिए बनाया गया था। ऐतिहासिक अभिलेख बताते हैं कि वो जहांगीर ही था, जिसने बीर सिंह देव को दतिया का शासक बनाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में बीर सिंह के साथ अपनी अच्छी दोस्ती निभाई, इसलिए यह किला बीर सिंह देव और जहांगीर की दोस्ती का गवाह है।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

ग्वालियर का किला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक पहाड़ी पर स्थित ग्वालियर फोर्ट या ग्वालियर का किला मध्य प्रदेश का सबसे प्रमुख किला है जिसे 8 वीं शताब्दी में बनाया गया था। बता दे ग्वालियर का किला भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण किले में से एक है जिसे भारत का “जिब्राल्टर” भी कहा जाता है। ग्वालियर का किला का ऐतिहासिक महत्त्व भी काफी जाड्या है जो इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस किले के अन्दर मन मंदिर, गुजरी महल, पानी के टैंक, कर्ण, जहागीर जैसी कई संरचनायें है जिन्हें पर्यटक देख सकते है। यकीन माने किले की भव्यता देखकर आप मत्रमुग्ध हो उठेगें इनके अलावा किले से कई रोचक तथ्य भी जुड़े हुए जिन्हें आप यहाँ जान सकेगें।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

मदन महल किला

जबलपुर में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित, मदन महल किला मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध किला है। इस शानदार भव्य मदन महल किले का निर्माण एक गोंड शासक राजा मदन शाह ने सन 1116 के दौरान करबाया था। बता दे यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ साथ शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश के सबसे अधिक घूमें जाने वाले किले में से एक के रूप में जाने जाना वाले इस किले की यात्रा पर जब आप आएंगे तो इस अद्भुद संरचना को देखने के साथ साथ यहाँ से जबलपुर शहर के सुन्दर नजारों को देख सकते है जिन्हें देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते है।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

चंदेरी किला

मध्य प्रदेश राज्य में बेतवा नदी के पास एक पहाड़ी के ऊपर स्थित चंदेरी किला म।प्र। का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक किला है जिसका उल्लेख महाभारत के महाकाव्य में भी पाया जा सकता है जब इस क्षेत्र पर राजा शिशुपाल का शासन था। मालवा और बुंदेलखंड की सीमाओं में फैला यह किला हरे-भरे जंगलों, शांत झीलों और राजपूतों और सुल्तानों के कई पड़ोसी स्मारकों के बीच स्थित है। बता दे तीन अलंकृत द्वार किले के प्रवेश द्वार की रक्षा करते हैं, जिसके मुख्य द्वार ‘खूनी दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है। शहर से 71 मीटर ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व के अलावा सुन्दर परिदृश्यो के लिए फेमस है जिन्हें आप मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध किले में शुमार चंदेरी किला की यात्रा में देख सकते है।

मध्यप्रदेश की भव्य ऐतिहासिक झलक को दर्शाते हैं यहां के किले, जानें इनके बारे में

मांडू का किला

मांडू का किला मध्य प्रदेश के धार जिले में मांडव क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। मांडू का किला मांडू का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसे जहाज महल और मांडू महल के नाम से भी जाना जाता है। यह महल बाज बहादुर और रानी रूपमती के अमर प्रेम का प्रतीक है। मांडू का किला एक जहाज के आकार का हैं जोकि प्राचीन समय में मानव द्वारा बनाए गए दो तालाबो के बीच में निर्मित किया गया है। इस किले पर शासन करने वाले पहले इस्लामिक सुल्तान होशंगशाह गौरी थे जिन्होंने 1406-1435 के दौरान यहाँ शासन किया था। मांडू के किले की आकर्षित संरचना और ऐतिहासिक महत्व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं जबकि नर्मदा नदी के तट पर बसे होने की वजह से इसका आकर्षण और अधिक बढ़ जाता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
भूपेंद्र यादव से मिले 10 से अधिक TMC सांसद, राजनीतिक हलचल तेज; बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
भूपेंद्र यादव से मिले 10 से अधिक TMC सांसद, राजनीतिक हलचल तेज; बैठक में शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, शरद पवार का संदेश—‘तीन साल का समय है, सभी को साथ जोड़ना जरूरी’
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, शरद पवार का संदेश—‘तीन साल का समय है, सभी को साथ जोड़ना जरूरी’
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर