न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘व्हाइट’ फिल्म में इनका किरदार निभाते नजर आएंगे विक्रांत, इधर-इमरान ने ‘जन्नत 3’ पर दी यह अपडेट

एक्टर विक्रांत मैसी ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। फैंस उनके लिए काफी क्रेजी हैं। वे हमेशा उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 1:17:13

2 News : ‘व्हाइट’ फिल्म में इनका किरदार निभाते नजर आएंगे विक्रांत, इधर-इमरान ने ‘जन्नत 3’ पर दी यह अपडेट

एक्टर विक्रांत मैसी ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। फैंस उनके लिए काफी क्रेजी हैं। वे हमेशा उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार करते हैं। इस बीच विक्रांत को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म ‘व्हाइट’ की घोषणा हो गई है। ‘व्हाइट’ एक बेहद रोमांचक वैश्विक थ्रिलर है। इसमें विक्रांत प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माता सिद्धार्थ आनंद अपनी प्रोडक्शन कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत और ‘ऊंचाई’ व ‘नागजिला’ जैसी फिल्मों के निर्माता महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर यह फिल्म बनाएंगे।

सिद्धार्थ ‘पठान’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘व्हाइट’ की तैयारी कोलंबिया में चल रही है और इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू होने की संभावना है। यह फिल्म एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टीम को एक साथ लाकर उस प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर लाएगी कि कैसे कोलंबिया के 52 साल लंबे क्रूर गृहयुद्ध का अंत हुआ — एक ऐसा अध्याय जो आज भी दुनियाभर में बहुत कम जाना जाता है। विक्रांत के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्हें लंबे बालों और शारीरिक बदलावों के साथ देखा गया।

‘12वीं फेल’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए हर ओर से तारीफें पा चुके विक्रांत अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ‘व्हाइट’ का डायरेक्शन प्रसिद्ध ऐड फिल्ममेकर मोंटू बासी और सह-निर्माण पीसक्राफ्ट पिक्चर्स के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन कर रहे हैं। फिल्म ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाई जा रही है। ये इंग्लिश और स्पैनिश में रिलीज होगी और कई दूसरी भाषाओं में डब भी होगी। फिल्म में श्री श्री रविशंकर के कोलंबिया के सिविल वॉर को खत्म करने में योगदान को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में लॉस एंजिल्स और कोलंबिया के एक्टर्स भी होंगे। विक्रांत ने हाल ही में श्री श्री रविशंकर से फिल्म को लेकर मुलाकात भी की थी।

vikrant massey,actor vikrant massey,white movie,vikrant white movie,sri sri ravi shankar,siddharth anand,emraan hashmi,jannat 3,emraan jannat 3

इमरान हाशमी ने कहा, हम सिर्फ पैसे कमाने या फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के नाम पर…

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म आज शुक्रवार (25 अप्रैल) को सिनेमाघरों में पहुंच गई। इस बीच इमरान ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। इमरान ने ‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी के अगले भाग के बनने की पुष्टि की है। इमरान ने डीएनए के साथ बातचीत में कहा कि ‘जन्नत 3’ के लिए बातचीत चल रही है। जैसे 'आवारापन' को समय लगा था, वैसे ही इसे भी समय चाहिए। हम सिर्फ पैसे कमाने या फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के नाम पर सीक्वल नहीं बनाना चाहते।

कहानी पर अभी काम चल रहा है और हम नए आइडियाज पर विचार कर रहे हैं। बता दें अभी यह तय नहीं हुआ है कि फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर होगी या फिर किसी महत्वाकांक्षी 'बैड बॉय' की कहानी होगी। इमरान चाहते हैं कि 'जन्नत 3' की कहानी मजबूत हो और पिछली फिल्मों की विरासत को बरकरार रखे। बता दें ‘जन्नत’ साल 2008 और ‘जन्नत 2’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इमरान ने करिअर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि साल 2003 में 'फुटपाथ' से डेब्यू किया और वह अलग फिल्म थी।

अगर मैं पारंपरिक, नेकदिल वाले किरदार निभाता तो शायद सफल नहीं होता। मैंने दर्शकों को एक ऐसे अभिनेता का नया अनुभव दिया जो गलत काम करता है, लेकिन लोग फिर भी उसे पसंद करते हैं और हां, आखिर में उसकी कहानी में सुधार का रास्ता भी होता है। इमरान की पिछली फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ थी, जो पिछले साल आई थी। इससे पहले वे साल 2023 में ‘टाइगर 3’ में विलेन के रोल में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी