न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अजमेर दरगाह गए हो? धर्म क्या है?’ – खच्चरवाले के भेष में आतंकी ने पूछे सवाल, पहलगाम से लौटकर मॉडल एकता का सनसनीखेज खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले पर मॉडल एकता तिवारी का बड़ा खुलासा—जिन संदिग्धों के स्केच जारी हुए, वे वही लोग थे जो उन्हें खच्चर पर घुमा रहे थे। अनुचित व्यवहार और बार-बार धर्म से जुड़े सवालों के कारण एकता ने उनका वीडियो बनाया और 1076 हेल्पलाइन पर दी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 10:28:35

‘अजमेर दरगाह गए हो? धर्म क्या है?’ – खच्चरवाले के भेष में आतंकी ने पूछे सवाल, पहलगाम से लौटकर मॉडल एकता का सनसनीखेज खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर लौटकर आईं मॉडल और पूर्व बैंक कर्मचारी एकता तिवारी ने दावा किया है कि जिन संदिग्धों के स्केच सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किए हैं, उनमें से दो वही लोग हैं जो उन्हें खच्चर पर पहलगाम घुमाने ले गए थे। एकता के अनुसार, इन दोनों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार भी किया था। एकता तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही उनकी हरकतों को लेकर असहज महसूस कर रही थीं, इसलिए उन्होंने एहतियातन उनका वीडियो बना लिया था। जब हमले के बाद संदिग्धों के स्केच सामने आए, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे कितनी बड़ी अनहोनी से बचकर निकली हैं। एकता ने तुरंत 1076 सीएम हेल्पलाइन पर कॉल करके पूरी जानकारी दी और बताया कि संदिग्धों के चेहरे स्केच से पूरी तरह मेल खाते हैं।

बार-बार पूछे धर्म से जुड़े सवाल

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए एकता ने बताया कि वे लोग, जो खुद को खच्चरवाले बता रहे थे, उन्हें एकांत स्थान बैसरन घाटी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बार-बार एकता और उनके परिवार से उनके धर्म के बारे में सवाल किए। एकता ने जब उन्हें बताया कि वह रुद्राक्ष की माला पहनती हैं और कुरान नहीं पढ़तीं, तो उन लोगों ने अपमानजनक व्यवहार किया।

तीर्थ यात्रा के दौरान पहुंचीं थीं पहलगाम

एकता तिवारी 13 अप्रैल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकली थीं। 16 अप्रैल को वे सोनमर्ग और श्रीनगर घूमीं और फिर 20 अप्रैल को पहलगाम पहुंचीं। उनके साथ उनके पति, दो बच्चे, भाई और अन्य रिश्तेदारों सहित कुल 20 लोग थे। पहलगाम में उन्होंने खच्चर से घूमने की योजना बनाई थी, लेकिन निर्धारित व्यक्ति के स्थान पर कुछ अन्य लोग आए, जिनमें दो अजनबी भी शामिल थे।

सवालों और व्यवहार से बढ़ी चिंता

एकता के अनुसार, अजनबी लोग उन्हें अजमेर और अमरनाथ यात्रा के बारे में सवाल पूछ रहे थे, और साथ ही जानना चाहते थे कि उनके ग्रुप में कौन-कौन लोग हैं और उनका धर्म क्या है। जब वे उन्हें बैसरन घाटी ले जाने पर ज़ोर देने लगे और नाराज़ होकर दुर्व्यवहार करने लगे, तो एकता और उनके साथी बेहद डर गए।

स्केच से हुई पहचान

हमले के बाद जब आतंकियों के स्केच जारी किए गए, तो एकता ने उनमें से एक को तुरंत पहचान लिया। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप के कुछ लोग तो डर की वजह से बीच में ही लौट गए थे। उनका पूरा ग्रुप 21 अप्रैल को पहलगाम से वापस लौट आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत