न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका भारत के साथ, आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए, पहलगाम हमले पर US की प्रतिक्रिया

अमेरिका ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के साथ खड़ा होने का वचन दिया। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत का समर्थन करते हुए आतंकियों को न्याय के कटघरे में लाने की प्रतिबद्धता जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 7:54:37

अमेरिका भारत के साथ, आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए, पहलगाम हमले पर US की प्रतिक्रिया

अमेरिका ने भारत में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वह भारत के साथ खड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बयान जारी करते हुए कहा, "जैसा कि पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो ने स्पष्ट किया था, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के हर कृत्य की निंदा करता है।"

उन्होंने कहा, "हम इस हमले में अपनी जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही हम चाहते हैं कि इस जघन्य हमले के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए।"

जब अमेरिकी प्रवक्ता से हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर कोई स्पष्ट टिप्पणी मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका इस स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। टैमी ब्रूस ने कहा, "यह एक तेजी से बदलती हुई स्थिति है और हम इसे बारीकी से देख रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम इस समय कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई आधिकारिक रुख नहीं ले रहे हैं। फिलहाल मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकती।"

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे जो अपनी छुट्टियां मनाने यहां आए थे।

ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर से आ रही खबरों ने उन्हें व्यथित कर दिया है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "हम इस हमले में जान गंवाने वालों के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं। इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के प्रति हमारा पूरा सहयोग और गहरी संवेदना है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब