न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने मानी आतंकियों को पालने की बात, रक्षा मंत्री बोले - 30 साल से आतंकी संगठनों को समर्थन दिया

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकवादियों को समर्थन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 11:41:56

 पाकिस्तान ने  मानी आतंकियों को पालने की बात, रक्षा मंत्री बोले - 30 साल से आतंकी संगठनों को समर्थन दिया

22 अप्रैल 2025 को, आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में स्वीकार किया कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज की पत्रकार यलदा हकीम के साथ हुई बातचीत में उनसे पूछा गया, "क्या आप स्वीकार करते हैं कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने, प्रशिक्षण देने और फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है?" जवाब में आसिफ ने सनसनीखेज स्वीकारोक्ति करते हुए कहा, "हां, हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह गंदा काम करते आ रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन भी शामिल है।"

उनके इस बयान से भारत के रुख को मजबूती मिली है। भारत वैश्विक मंच पर लगातार यह कहता आया है कि पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद का समर्थन करती है, जबकि पाकिस्तान ने अपनी आतंकवाद नीति का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ दिया है। आसिफ ने कहा, "हमने तीन दशकों तक अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकवादी संगठनों का समर्थन किया क्योंकि यह उनकी रणनीति का हिस्सा था।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को इसके लिए दोषी ठहराना गलत है, क्योंकि पाकिस्तान पश्चिमी देशों के निर्देशों पर काम कर रहा था।

पाकिस्तानी नागरिकों का गुस्सा हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए पाकिस्तान को अरबों डॉलर मिले थे, जिनकी मदद से पाकिस्तान के नेताओं और जनरलों ने अपनी संपत्ति बनाई। उनके बयान के बाद पाकिस्तानी नागरिक भी नाराज नजर आए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, "यह जोकर ख्वाजा आसिफ अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भारत की तरफ से यह कबूल कर रहा है कि 'हमने 30 साल से गंदा काम किया है', क्या वह भारत का पक्ष ले रहे हैं या पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बनकर पाकिस्तान का बचाव कर रहे हैं? पाकिस्तान के लिए यह कितना शर्मनाक बयान है!"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब