Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन में इस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई अक्षय की ‘केसरी 2’, सनी की ‘जाट’ भी नहीं कर सकी कोई कमाल, देखें कमाई

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ शुक्रवार (18 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 12:32:48

7 दिन में इस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई अक्षय की ‘केसरी 2’, सनी की ‘जाट’ भी नहीं कर सकी कोई कमाल, देखें कमाई

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ शुक्रवार (18 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही थीं, लेकिन इसे कोई जबरदस्त रिस्पोंस नहीं मिला। फिल्म का काफी प्रमोशन भी किया गया था, इसके बावजूद यह फैंस को थिएटर्स में नहीं खींच पाई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की कमाई पर नजर डालें तो ‘केसरी 2’ ने 3.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसे रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक महज 46.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

जलियांवाला बाग पर आधारित यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म में अक्षय निडर वकील सी. शंकरन नायर बने हैं, जिन्होंने अदालत में ब्रिटिश राज को चुनौती दी और सच्चाई बताने की मांग की। माना जा रहा था कि यह फिल्म अक्षय के लिए संजीवनी साबित होगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पिछले कुछ सालों से अक्षय की बहुत कम फिल्में अच्छा बिजनेस कर पाई हैं। पिछले साल आई उनकी ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ तीनों फ्लॉप रही थीं।

इसके अलावा ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया था, लेकिन इसमें वे लीड एक्टर नहीं थे और उनका कैमियो रोल था। अक्षय की इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ ने कुछ हद तक बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन इसे भी बहुत बड़ी हिट नहीं माना जा सकता। ऐसे में अक्षय के करिअर पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। हालांकि आगामी समय में अक्षय की कुछ और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। देखते हैं कि उनसे अक्षय सफलता का स्वाद चखते हैं या फिर उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।
kesari chapter 2,kesari chapter 2 movie,Akshay Kumar,ananya panday,r madhavan,jaat,sunny deol,box office collection ‘गदर 2’ के करीब डेढ़ साल बाद रिलीज हुई है सनी देओल की ‘जाट’

इधर सनी देओल की ‘जाट’ भी दर्शकों पर कोई जादू नहीं कर पाई। फिल्म को 15 दिन हो चुके हैं लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छुआ। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार (24 अप्रैल) को सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए कमाए। अब तक फिल्म ने 80.75 करोड़ रुपए नेट कमा लिए हैं। ‘जाट’ ने पहले हफ्ते में 61.65 करोड़ कमाए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 9वें दिन फिल्म ने 4 करोड़, 10वें दिन 3.75 करोड़, 11वें दिन 5 करोड़, 12वें दिन 1.85 करोड़, 13वें दिन 1.9 करोड़ और 14वें दिन 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की।

‘जाट’ में सनी के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। इस बीच आज इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' भी सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है। ऐसे में ‘जाट’ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ सकती है। ये फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनाई गई है। माना जा रहा था कि साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई मूवी ‘गदर 2’ के बाद सनी की यह फिल्म भी धमाल मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका