न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल जल्द बनेंगी मां, एक्ट्रेस ने ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में किया था काम

संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल (29) ने पिछले साल वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से एक्टिंग की दुनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 11:46:31

संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल जल्द बनेंगी मां, एक्ट्रेस ने ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में किया था काम

संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल (29) ने पिछले साल वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शर्मिन एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शर्मिन प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। शर्मिन ने साल 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता के साथ शादी की थी। शादी के बाद ये कपल अहमदाबाद में सैटल हो गया था।

अब खबरें हैं कि प्रेग्नेंसी के चलते शर्मिन वापस मुंबई लौट आई हैं और वो यहीं पर अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। विक्की लालवानी की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो शर्मिन इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। वह शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने जा रही हैं। जैसी ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शर्मिन के फैंस अलग-अलग अंदाज में खुशी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि शर्मिन और भंसाली ने अभी तक इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

बता दें कि शर्मिन ने 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सीरीज ‘हीरामंडी’ से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। सीरीज में शर्मिन ‘आलमजेब’ के किरदार में दिखी थीं। हालांकि तब उन्हें उनकी एक्टिंग को लेकर यूजर्स ने बुरी तरह से ट्रॉल किया था। शर्मिन को कई दिनों तक आलोचनाएं झेलनी पड़ी। सीरीज के अन्य कलाकारों ने उनका बचाव किया था।

अमन मेहता के साथ शादी के बाद शर्मिन ने शेयर की थी यह पोस्ट

अमन के साथ शादी के बाद शर्मिन ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “हमने शादी कर ली! और आपकी और मेरी एक 'परफेक्ट' तस्वीर ढूंढ़ना एक संघर्ष था, लेकिन मेरा मानना है कि जब आप अपने जीवन में एक खास समय का अनुभव कर रहे होते हैं, तो आप उस वास्तविक पल को संजोकर रखते हैं। आखिरकार यह एक भावना है और इसे हमेशा कैद नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे हमेशा महसूस किया जाता है।

यहां नई शुरुआत और एक-दूसरे के साथ मिलकर हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश है!” बता दें कि शर्मिन फिल्ममेकर दीपक सहगल और बेला भंसाली की बेटी हैं। बेला फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहन हैं। शर्मिन ने ‘हीरामंडी’ के बाद कोई प्रोजेक्ट नहीं किया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अब डिलिवरी के बाद काफी वक्त तक काम से दूरी बनाए रखेंगी। अमन की बात करें तो वे इटली में टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी