न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

यह दुनिया बेहद ही खूबसूरत है जिसका दीदार करने के लिए लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगहें है जहां आप खुलकर अपने परिवार के संग घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 May 2023 11:22:33

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

यह दुनिया बेहद ही खूबसूरत है जिसका दीदार करने के लिए लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगहें है जहां आप खुलकर अपने परिवार के संग घूमने का आनंद उठा सकते हैं। लेकिन वहीँ हमारी इस पृथ्वी पर आकर्षक पर्यटक स्थलों के साथ साथ कुछ ऐसी जगहें भी है, जहाँ पर्यटक घूमने जाने से कतराते है। इन जगहों को आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं, लेकिन ये जगहें बहुत ही खतरनाक और डरावनी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खतरनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने से पहले आपको कुछ ज्यादा ही एहतियात बरतने की जरूर पड़ेगी। इन जगहों पर कमजोर दिल वाले लोगों को जाने से बचना चाहिए। आइये जानते हैं इन खतरनाक जगहों के बारे में...

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

डेथ वैली नेशनल पार्क, यूएसए

डेथ वैली को दुनिया की सबसे शानदार घाटियों में से एक माना जाता है। यह नेवादा और कैलिफोर्निया के बीच स्थित है। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का सबसे निचला स्थान है। इस घाटी में धरती का सबसे अधिक तापमान यानी 56।7 डिग्री सेल्सियस (134 °F) दर्ज किया है। बताया जाता है कि हैरी पॉटर फिल्म के एक्टर डेव लेगेनो की मौत भी डेथ वैली की भीषण गर्मी में ही हुई थी। कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि डेथ वैली में करीब 300-350 किलो की चट्टानें अपने आप एक जगह से दूसरी जगह चली जाती हैं। यह भी माना जाता है कि शैतान पृथ्वी पर शुष्क जगहों पर रहते हैं और डेथ वैली दुनिया की सबसे शुष्क जगह में से एक है। चौड़ी पहाड़ियां, गड्डे, मछलियों की दुर्लभ प्रजातियां, अंधेरी रात के आसमान की अजीबो-गरीब घटनाएं अभी तक रहस्य बनी हुई हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

माउंट वाशिंगटन, अमेरिका

माउंट वाशिंगटन का शिखर पृथ्वी की सतह पर सबसे तेज़ हवाओं के लिए विश्व रिकॉर्ड रखता है। माउंट वाशिंगटन पर 327 किमी / घंटा की हवायें चलती है। लेकिन सिर्फ तेज हवायें ही चिंता का बिषय नही है, तेज हवायों के साथ साथ निम्न तापमान भी माउंट वाशिंगटन को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बनाती है। माउंट वाशिंगटन तापमान -40 डिग्री तक गिर जाता है। 1,917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट वाशिंगटन दुनिया की सबसे घातक चोटियों में से एक है।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

डानाकिल रेगिस्तान, इथियोपिया

अफ्रीकी देश इथियोपिया में मौजूद डानाकिल रेगिस्तान अपनी गर्मी की वजह से बदनाम है। ये रेगिस्तान इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमाओं पर फैला हुआ है। भले ही यहां पर डेथ वैली जितनी गर्मी नहीं पड़ती है, लेकिन 50 डिग्री तक तापमान जाना आम बात है। यहां गर्मी की मुख्य वजह भूतापीय गतिविधियां, जिनकी वजह से एसिड और जहरीली गैसों की झीलें भी यहां मौजूद हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

मदीदी नेशनल पार्क, बोलीविया

बोलिविया में ऊपरी अमेज़ॅन नदी पर स्थित मदीदी नेशनल पार्क पहली नजर में बहुत ही सुदंर लगता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत खतरनाक जगह है। आप जानकार हैरान हो सकते हैं कि मदीदी नेशनल पार्क यह दुनिया के सबसे जहरीले और आक्रामक जीवों के रहने का घर है। इस पार्क में उगने वाले किसी भी पौधे के संपर्क में आने से गंभीर खुजली, दाने और चक्कर आ सकते हैं। अगर यहाँ किसी भी व्यक्ति को कहीं भी कट जाए यहां तक कि एक छोटा सा घाव लगने से वह उष्णकटिबंधीय परजीवियों से संक्रमित हो सकता है। फिर भी कुद जंगल प्रेमी यहां भ्रमण के लिए आते हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

एलिफेंट किंगडम चोनबुरी, थाईलैंड

एलीफेंट किंगडम दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। जो अपने पर्यटकों के लिए रोमांच या कह लें सस्पेंस से भरा हैै, और खतरनाक भी है। एलीफेंट किंगडम एक जानलेवा मगरमच्छ का गढ़ है। जहाँ मगरमच्छों को करीब से देखने उन्हें मांस खिलने के लिए अर्ध ढके हुए राफ्ट को किराए पर देते हैं। जब पर्यटक मगरमच्छों के करीब जाते हैं और उन्हें मांस खिलते हैं तो मगरमच्छ उनके चारो ओर होते है। उस समय मगरमच्छों से घिरे हाने पर यही लगता है कि अगले पल क्या होगा। क्यांकि थोड़ी सी भी सावधानी हटने से पर्यटकों को जान का भी खतरा हो सकता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

स्नेक आइलैंड, ब्राजील

ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे ब्राजील के तट पर स्थित है जिसे स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। और इस द्वीप को व्यापक रूप से ग्रह के सबसे खतरनाक स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। ल्हा दा क्यूइमादा ग्रांडे में दुनिया के सबसे विषैले सांपों की प्रजाति पाई जाती है, जहाँ जाना मौत के मुह में कदम रखना माना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार इस आइलैंड पर पांच वर्ग मीटर लम्बे और जहरीले साप पाये जाते है। और इस जगह से कई व्यक्तियों के मरने की जानकारी मिली है जिनकी मौत साप के काटने से हुई थी। और इन्ही घटनायों को देखते हुए ब्राजील सरकार ने इस स्थान को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ओम्याकोन, रूस

भारत के अलावा अगर कोई विदेश घूमने जाता है तो वहां का मौसम ठंडा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ठंडा शहर कौन सा है। तो सुनिए दुनिया के सबसे ठंडे शहर का नाम है ओम्याकोन जो कि रूस के पूर्वी साइबेरिया में स्थित है। यहां का तापमान हमेशा काफी ठंडा रहता है और इसकी कारण इसे दुनिया का सबसे ठंडा गांव कहा जाता है। 1924 में इसका सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था जो माइनस 71.2 डिग्री सेल्सियस (माइनस 96.16 पैरनहाइट) था। इतना कम तापमान दुनियाभर में कहीं भी दर्ज नहीं किया गया। अगर कोई नया व्यक्ति यहां घूमने जाएगा तो उसकी पलकों पर बर्फ जम सकती है या फिर उसकी हड्डियां ठंड से कड़क हो सकती हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक स्थलों में शुमार हैं ये 8 जगहें, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

डेथ वैली, कामचटका

रूस के पूर्व में स्थित डेथ वैली कमचटका दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले विषाक्त गैसों की उच्च सांद्रता हर जीवित चीज़ के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है। इसीलिए इस स्थान के पौधे और जानवअधिक समय तक जीवित नहीं रहते जल्दी मर जाते हैं। जबकि लोग जल्द ही अस्वस्थ महसूस करना शुरू कर देते हैं। और लागों को बुखार, चक्कर आना और ठंड लगते है। इन्ही बात से अंदाजा लगाया जा सकता है यह जगह कितनी खतरनाक हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर, सुरक्षा घेरे में निकाले गए
बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर, सुरक्षा घेरे में निकाले गए
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो... राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी को सीधा चैलेंज, बोलीं- फोर्स भेजिए, बंगला खाली नहीं करेंगे
नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो... राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी को सीधा चैलेंज, बोलीं- फोर्स भेजिए, बंगला खाली नहीं करेंगे
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट