न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेश यात्रा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज हैं पासपोर्ट, जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और विदेश यात्रा की चाहत हर किसी को होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश यात्रा करने के लिए आपको जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं वो हैं आपका पासपोर्ट।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 3:04:36

विदेश यात्रा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज हैं पासपोर्ट, जानें इससे जुड़ी जरूरी जानकारी

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और विदेश यात्रा की चाहत हर किसी को होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश यात्रा करने के लिए आपको जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं वो हैं आपका पासपोर्ट। जी हां, बिना पासपोर्ट के आप विदेश यात्रा की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। विदेश में यात्रा करने के लिए ये सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना आप किसी भी देश के वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाना टेढ़ा काम है, लेकिन सही जानकारी हो तो यह उतना भी मुश्किल नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पासपोर्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में आप भी विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां बताई जा रही जानकारी आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

क्या हैं पासपोर्ट?

पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज है, इसका उपयोग विदेश मे यात्रा करने के लिए किया जाता है। पासपोर्ट को जिस देश मे व्यक्ति रहता है उसके द्वारा बनाया जाता है। यह पासपोर्ट विदेश यात्रा के वक़्त व्यक्ति की पहचान तथा उसकी नागरिकता को बताता है। एक पासपोर्ट मे व्यक्ति का नाम, स्थान, जन्म तारीख, व्यक्ति की फोटो तथा उसके हस्ताक्षर होते है। इन सब के अलावा पासपोर्ट मे व्यक्ति की पहचान के लिए और भी जानकारी होती है। पासपोर्ट व्यक्ति की नागरिकता बताता है, लेकिन पासपोर्ट के द्वारा व्यक्ति की नागरिकता तथा उसके रहने का पते का पता नहीं चलता है।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

साधारण पासपोर्ट

आम नागरिको को साधारण पासपोर्ट जारी किया जाता है। यह सीमा शुल्क, आव्रजन अधिकारियों और विदेशी एजेंसियों को आम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों के बीच अंतर करने में मदद करता है। अगर आप भी भारत देश के आम नागरिक है और आपने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है तो आपको भी नीले रंग का पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

आधिकारिक पासपोर्ट

सरकारी संस्थानों से सम्बंधित नागरिकों को वाइट पासपोर्ट प्रदान किये जाते है जिनका प्रयोग वे ऑफिसियल वर्क के लिए विदेश यात्रा पर जाने के लिए कर सकते है। वे कर्मचारी जो सरकार के अधीन कार्य कर रहें है और जिन्हें किसी भी कार्य के लिए देश से बाहर जाना पड़ता है उन कर्मचारियों को पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। ऐसे सरकार कर्मचारियों को सफेद पासपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। इन्हें विशेष लाभ भी दिए जाते है।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

राजनयिक पासपोर्ट

यह पासपोर्ट राजनयिक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों जैसे -आईएएस, आपीएस आदि वरिष्ठ को प्रदान किये जाते है। ये पासपोर्ट बहुत ही ख़ास होते है। इन पासपोर्ट का आवेदन अलग से करना होता है। जानकारी के लिए बता दें इन पासपोर्ट धारकों को विदेश यात्रा पर जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। इन पासपोर्ट धारकों को विदेश यात्रा करने के दौरान कई प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते है। इस पासपोर्ट का रंग मैरून होता है। हालांकि यह पासपोर्ट आसानी से नहीं बनता है। मैरून पासपोर्ट बनवाने के लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरना होता है। उसके बाद ही उम्मीदवार मैरून रंग का पासपोर्ट प्राप्त कर सकते है।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

कितने दिन में बनता है पासपोर्ट

आप सरकार की आधिकारिक पोर्टल पासपोर्ट सेवा पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ऑनलाइन प्रोसेस पूरा कर तय फीस का भुगतान करने के साथ आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। फिर अपॉइंटमेंट के मुताबिक नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर जाकर अपने सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराएं। इसके बात आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा और इस पूरे प्रोसेस में करीब 30-45 दिन का समय लग जाता है।

पासपोर्ट बनाने के लिए क्या करें

आमतौर पर कुछ वर्ष पहले पासपोर्ट बनवाना आसान काम नहीं था। इसके लिए पहले आवेदन पत्र लेना पड़ता था और उसे भरने के बाद काउंटर पर जमा करने के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेजों के बारे में मालूम होना चाहिए। चूंकि अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है। अगर आपको कंप्यूटर की जानकारी है तो आप खुद ही अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया और आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है, हालांकि इसमें पूछे जाने वाले जरूरी सवालों के बारे में पहले से थोड़ी जानकारी ले लेनी चाहिए। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए खाता खोलें। इसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पासपोर्ट इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन (www.passportindia.gov.in) पर जाएं और वहां रजिस्ट्रेशन करके अपना एकाउंट बनाएं। एकाउंट खोलने के बाद अपने ईमेल आईडी को वेरीफाई करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।

everything you want to know about passport,passport,what is passport,fees for passport

पासपोर्ट के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज

- आवेदन फॉर्म
- बिजली का बिल
- पानी का बिल
- आयकर मुल्यांकन आदेश
- गैस कनेक्शन का सबूत
- आधार कार्ड
- पंजीकृत किराया समझोता
- मतदाता पहचान कार्ड
- टेलीफ़ोन बिल
- पति के पासपोर्ट की प्रतिलिपि
- आवेदक की फोटो युक्त सक्रीय बैंक खाता पासबुक
- प्रतिष्ठित नियोक्ता से पत्र
- माता – पिता के पासपोर्ट की प्रतिलिपि
- जन्मतिथि दस्तावेज का सबूत
- नगर जन्म प्रमाण पत्र

पासपोर्ट बनवाने की फीस कितनी है


- यदि आप 36 पेजों का नया या पुनः जारी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 1500 रुपये आवेदन शुल्क और अतिरिक्त तात्कालिक शुल्क 2000 रूपये देना पड़ेगा। यह पासपोर्ट 10 सालों के लिए वैध होता है।
- अगर आप 60 पेजों का या पुनः जारी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको आवेदन शुल्क 2000 रुपये और अतिरिक्त तात्कालिक रुप 2000 रुपये देना पड़ेगा। इस पासपोर्ट की वैधता 10 सालों तक होती है।
- अगर आपकी आयु 18 वर्ष से कम है और आप 36 पेजों वाले नया या पुनः जारी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो आवेदन शुल्क एक हजार और अतिरिक्त तात्कालिक शुल्क 2000 रुपये देना पड़ेगा।
- अगर आपका 36 पेजों वाला पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त या चोरी होने पर इसे दोबारा बनवाने के लिए आवेदन शुल्क तीन हजार और अतिरिक्त तात्कालिक शुल्क दो हजार रुपये देना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत