न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, देश की इन 6 जगहों का बनाए प्लान

कई लोग होते हैं जिन्हें घूमना इतना पसंद होता है कि वो बस अपना बैग लेकर निकल पड़ते हैं। लेकिन इनकी खुशियों के आड़े आ जाता हैं घूमने के लिए बजट जिसमें मोटी रकम खर्च हो जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि सस्ते में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह एक्सप्लोर की जा सकती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 5:37:25

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, देश की इन 6 जगहों का बनाए प्लान

कई लोग होते हैं जिन्हें घूमना इतना पसंद होता है कि वो बस अपना बैग लेकर निकल पड़ते हैं। लेकिन इनकी खुशियों के आड़े आ जाता हैं घूमने के लिए बजट जिसमें मोटी रकम खर्च हो जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि सस्ते में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह एक्सप्लोर की जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो पर्यटन के लिए जानी जाती हैं और आप यहां सस्ते में घूमने का मजा भी ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

उदयपुर

भारत के सबसे आकर्षक शहरों में से एक, उदयपुर भी बजट में घूमने के लिए अच्छी जगह है। उदयपुर में पार्टनर के साथ घूमने के लिए आ ही रहे हैं, तो यहां की रोमांटिक पिछोला झील में नाव की सवारी जरूर करें। उदयपुर का विंटेज कार म्यूजियम भी देखने लायक जगहों में आता है। यहां आप बजट में होटल लेकर शेयरिंग डॉर्मिटरी बुक करके और उदयपुर में टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा लेकर इस ट्रिप को जितना हो सके, उतना सस्ता बना सकते हैं। वैसे आपको रहने से लेकर खाने तक का खर्चा 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक पड़ेगा। पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेहपुर सागर, विंटेज कार संग्रहालय, एकलिंगजी मंदिर यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं।

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

दार्जिलिंग

अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां हरी भरी हरियाली से पूरी जगह किसी जन्नत से कम नहीं लग रही हो, तो दार्जिलिंग आपके लिए बेस्ट प्लेस साबित हो सकता है। हिमालयन रेलवे में सवारी का आनंद लेने से लेकर ऊंचाई वाले रेलवे स्टेशन तक, माउंट कंचनजंगा के शानदार दृश्य को देखने से लेकर, गर्मा गर्म देसी चाइनीज खाने तक, दार्जीलिंग बेस्ट जगहों में आता है। रहने से लेकर ठहरने तक 1100 से 1500 के बीच तक का खर्चा आपको आ सकता है।

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

वाराणसी

वाराणसी भारत की आध्यात्मिक राजधानी है। शहर में कई तरह के मंदिर होने की वजह से इसे "मंदिरों का शहर" भी कहा जाता है। वाराणसी पवित्र गंगा नदी की वजह से भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा देखा जाता है। ये जगह अपने सस्ते खाने, रहने और शांत वातावरण के कारण सालभर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वाराणसी में रहने से लेकर खाने तक के लिए 500 से 1000 रुपए तक का खर्चा आता है।

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

ऋषिकेश

दुनिया की योग राजधानी, एक आध्यात्मिक केंद्र और पानी के खेल के प्रति उत्साही लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। ऋषिकेश ने 1960 के दशक में तब सबसे ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की थी, जब यहां दुनिया का मशहूर बीटल्स बैंड यहां आया था। ये जगह न सिर्फ योग बल्कि, रिवर राफ्टिंग, बंजी जम्पिंग जैसी एक्टिविटीज की वजह से भी सैलानियों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां आपको रहने और खाने का खर्चा 800 से 1200 रुपए के आसपास पड़ेगा।

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज हिमाचल का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप रहना, खाना-पीना 700 से 1500 रुपए के आसपास कर सकते हैं। मैक्लोडगंज से, आप प्रसिद्ध त्रिउंड ट्रैक भी आज़मा सकते हैं और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। मैक्लोडगंज की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए आप लोकल पब और बार का भी आनंद ले सकते हैं। नड्डी व्यू पॉइंट, डल झील, चर्च और बौद्ध मंदिर, बाज़ार ऐसी जगहें हैं, जहां आप 3 से 4 दिन आराम से निकाल सकते हैं।

india,india travel,holiday destination india,india cheapest places,india tour holidays,travel guide

गोवा

सस्ते में घूमने की बात हो रही है, तो हम इस लिस्ट में गोवा को कैसे भूल सकते हैं। भारत की पार्टी राजधानी भी दोस्तों के साथ घूमने के लिए और कम बजट में यात्रा करने के लिए परफेक्ट जगह है। गोवा को अच्छे से देखने के लिए आपको पहले साउथ गोवा से शुरुआत करनी चाहिए, फिर नार्थ गोवा जाना चाहिए। साथ ही यहां के किले और चर्चेस भी देखने लायक जगहों में आते हैं। यहां रहने और ठहरने की जगहों के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!