न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते है प्राकृतिक नजारों का आनंद तो देखने जाएं देश के ये 5 खूबसूरत झरने

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं बस सभी की अपनी-अपनी चॉइस होती हैं। किसी को शांति-सुकून से भरी पहाड़ियां चाहिए तो किसी को एडवेंचर से भरी जगह। वहीँ ऐसे में कई लोग होते हैं जो प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं और घूमने के लिए ऐसी ही जगहों का चुनाव करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 5:30:48

लेना चाहते है प्राकृतिक नजारों का आनंद तो देखने जाएं देश के ये 5 खूबसूरत झरने

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं बस सभी की अपनी-अपनी चॉइस होती हैं। किसी को शांति-सुकून से भरी पहाड़ियां चाहिए तो किसी को एडवेंचर से भरी जगह। वहीँ ऐसे में कई लोग होते हैं जो प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं और घूमने के लिए ऐसी ही जगहों का चुनाव करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह के बारे में सोच रहे हैं तो झरने देखने जाया जा सकता हैं जिनकी मधुर आवाज और मनोहर दृश्य सभी को वशीभूत कर लेते है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश के कुछ प्रसिद्द और खूबसूरत झरनों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने जाने का प्लान बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन झरनों के बारे में...

waterfalls,beautiful waterfalls in india,india waterfalls,india tourism,tourist places in india

मध्य प्रदेश का धुआंधार फॉल्स

धुंआधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का प्रसिद्ध जलप्रपात है। यह प्रपात भेड़ाघाट क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यहां नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है जिसका जल सफेद धुएं के समान उड़ता है, इसी कारण इसे ‘धुंआधार’ कहते हैं। सुंदरता के लिहाज से धुआंधार जलप्रपात एक असाधारण स्थल है जिससे चलते पूरे साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यह जगह अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आदर्श जगह है। जलप्रपात के सामने काफी बड़ा खुला स्थान है। जबलपुर शहर से 25 किमी दूर स्थित यह जलप्रापत अपनी मनमोहक सुंदरता के कारण एक चर्चित पर्यटन स्थल है।

waterfalls,beautiful waterfalls in india,india waterfalls,india tourism,tourist places in india

मेघालय का नॉहकलिकई फॉल

नॉहकलिकई फॉल पूर्वोत्तर भारत के मेघालय प्रदेश में पूर्वी खासी हिल्स में चेरापूंजी के पास स्थित एक जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊंचाई 1100 फुट है और भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। वैसे भी चेरापूंजी भारी बारिश के लिये प्रसिद्ध है और इसलिए इस प्रपात के जल का स्रोत भी बारिश ही है। सर्दी के मौसम में दिसम्बर से फरवरी के मध्य बारिश न के बराबर होने से यह प्रपात लगभग सूख जाता है। इस झरने के ठीक नीचे नीले हरे रंग के जल वाले तैरने के स्थान बन गये हैं।

waterfalls,beautiful waterfalls in india,india waterfalls,india tourism,tourist places in india

तमिलनाडु का होगेनक्कल फॉल्स

तमिलनाडु के धरमपुरी जिले स्थित होगेनक्कल कावेरी नदी के किनारे बसा एक छोटा लेकिन बहुत ही खूबसूरत सा गांव है। यह आकर्षक स्थान अपने जलप्रपात के लिए जाना जाता है जिसे होगेनक्कल फॉल्स कहा जाता है। इस जलप्रपात की खूबसूरती और भौगोलिक संरचना को देखकर इसे नियाग्रा फॉल्स के रूप में देखा जाता है। यह कावेरी नदी की धाराओं के बीच बसा एक शानदार जल प्रपात है जो दूर-दराज के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस जल प्रपात को भारत के चुनिंदा खास जलप्रपातों में गिना जाता है।

waterfalls,beautiful waterfalls in india,india waterfalls,india tourism,tourist places in india

कर्नाटक का शिवानासमुद्र फॉल्स

बैंगलोर से 138 किलोमीटर और मैसूर से 77.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवानासमुद्र, कर्नाटक का एक प्रसिद्ध जलप्रपात है, जो राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झरने के नाम का शाब्दिक अर्थ है ‘शिव का सागर’। यह एक खंडित झरना है जिसमें से जल की कई धाराएं एकसाथ जमीन तक का अपना सफर तय करती हैं। यह खूबसूरत जलप्रपात कावेरी नदी से जल प्राप्त करता है। शिवानासमुद्र द्वीप कावेरी नदी को 2 हिस्सों में विभाजित करता है जिससे 2 झरनों का निर्माण होता है जिनमें से एक है ‘गगनचुक्की’ और दूसरा है ‘भाराचुक्की’।

waterfalls,beautiful waterfalls in india,india waterfalls,india tourism,tourist places in india

गोवा का दूधसागर फॉल

दूधसागर फॉल नाम याद आते ही विशाल दूधिया जलप्रपात से होकर जाती रेलगाड़ी का सीन आंखों के सामने आ जाता है। ऊंचा और परतदार यह झरना गोवा का प्रमुख दर्शनीय स्थल बन चुका है। दूधसागर फॉल (शाब्दिक अर्थ “दूध का सागर”) कर्नाटक और गोवा की सीमा पर स्थित है। यह सड़क मार्ग से पणजी से 60 किलोमीटर दूर है और मडगांव-बेलगाम रेल मार्ग पर मडगांव से 46 किलोमीटर पहले और बेलगाम से 80 किलोमीटर दक्षिण मडगांव-बेलगाम में स्थित है। ये भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और इसकी ऊंचाई 310 मीटर (1017 फुट) और औसत चौड़ाई 30 मीटर (100 फुट) के बीच है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!