न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

शरीर की संरचना को ठीक रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक माना जाता है। मजबूत हड्डियां अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 10:01:47

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

शरीर की संरचना को ठीक रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक माना जाता है। मजबूत हड्डियां अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होती हैं। बढती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना लाजमी हैं। लेकिन आजकल बदलती लाइफ स्टाइल और गलत खान-पान के चलते कम उम्र में ही कमजोर हड्डियों की शिकायत होने लगी है खासकर महिलाओं में। कुछ लोगों में हड्डियों की बोन डेंसिटी तेजी से कम होने लगती है और बॉडी इतनी जल्दी इसे रिकवर नहीं कर पाती। इससे निपटने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी दवाई से बेहतर परिणाम देते हुए हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करेगा। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

वज्रासन

इसके करने के लिए पैरों को मोड़कर घुटनों के बल पर बैठ जाएं। फिर अपने पैर के पंजों को पीछे करें। अब आराम से अपने शरीर को नीचे ले जाकर हिप्स को एड़ियों पर टिका दें। अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें और सिर सीधा करें। फिर अपनी सांसों की गति पर ध्यान केंद्रित करें। आंखें बंद कर लें और सांस की गति पर ध्यान दें। इस आसन को कम से कम 5 मिनट और अधिकतम 10 मिनट तक करें।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

त्रिकोणासन

इस आसान में आपकी मुद्रा त्रिकोण के समान हो जाती है। अगर आप कमर दर्द से परेशान है तो यह आसन आपकी इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। त्रिकोणासन मोटापा दूर करने के साथ ही आपको डाइबिटीज की परशानी को भी बैलेंस रखता है । यह हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही आपको एक्टिव रखता है। इस आसन में आप सीधे खड़े हो जाएं दोनों हाथों को कंधे की बराबरी में सीधा रखें अब दायी तरफ झुकते हुए पैरो के तलवो तक हाथ ले जाए इस मुद्रा में आप दो से तीन मिनट तक रहें। वापस आप रिलेक्स की अवस्था मे आएं।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

वीरभद्रासन

इस आसन की सहायता से आप हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकए हैं। इसके लिए जमीन पर खड़े हो जाएं और अपने पैरों को हिप-चौड़ाई से अलग रखें और अपनी भुजाओं को अपने बगल में रखें। सांस छोड़ें और अपने बायीं ओर एक बड़ा कदम उठाएं। अब अपने बाएं पैर की उंगलियों को बाहर की ओर मोड़ें और अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। अपने दाहिने पैर को लगभग 15 डिग्री अंदर की ओर मोड़ें। आपके दाहिने पैर की एड़ी बाएं पैर के केंद्र में होनी चाहिए। अपने दोनों हाथों को साइड में उठाएं। इसे अपने कंधों के स्तर पर लाएं। आपकी हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। इस पोजीशन में कुछ गहरी सांसें लें।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

भुजंगासन

अगर आपकी कलाइयों या फिंगर्स के जॉइंट्स में दर्द रहता है तो आपको यह आसन जरूर करना चाहिये। इससे आप अपने लोअर बैक के दर्द से भी मुक्ति पा सकते हैं। भुजंगासन आपकी डबल चिन की परेशानी को भी जड़ से खत्म कर देता है। आप पेट के बल लेट जाए दोनों हाथों को कंधे के पास रखें दोनों पंजे साथ जुड़े रहे। अपने शरीर का पूरा भार हाथों पर रखे और अपने हाथों की सहायता से अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा ऊपर उठायें। शरीर को स्ट्रेच करें कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद रिलैक्स की मुद्रा में आएं। शुरुआत में आप यह दो से तीन बार दोहराएं।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

सेतु बंध सर्वांगासन

जोड़ों की हड्डियों को यह आसन मजबूती प्रदान करता हैं। अपने घुटनों को मोड़कर और पैरों को जमीन पर सपाट करके अपनी पीठ के बल लेट जाएं। आपके पैर एक-दूसरे से थोड़े अलग होने चाहिए और बाहें आपके बगल में टिकी हुई हों। पैरों को फर्श में दबाएं, श्वास लें और धीरे से अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं और रीढ़ को फर्श से ऊपर उठाएं। अपनी छाती को ऊपर उठाने के लिए अपनी बाहों और कंधों को जमीन पर दबाएं।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

वृक्षासन

इस आसन को करने से आपकी हड्डिया मजबूत बनती हैं साथ आपको मानसिक एकाग्रता की प्राप्ति होती है इससे मन शांत होता है। इस आसन के लिए आप सीधे खड़े हो जाये। दाएं पैर को मोड़ कर बाएं घुटने से लगाएं दोनों हाथों को ऊपर की ओर प्रार्थना की मुद्रा में जोड़ कर रखें। शरीर सीधा रखें और खुद को स्ट्रेच करें। शुरू में आप पांच मिनट तक इस मुद्रा में रहें धीरे-धीरे इस आसन को बीस मिनट तक करें।

बनाना चाहते हैं अपनी हड्डियों को मजबूत, दवाई से बेहतर परिणाम देंगे ये योगासन

फलकासन

इस योग का अभ्यास करने से हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए चटाई पर पेट के बल सीधे लेट जाएं। श्वास लें और धीरे-धीरे अपने हाथों को सीधा करके अपने शरीर को तख़्त मुद्रा में आने के लिए उठाएं और साथ ही अपने पैर की उंगलियों को नीचे करें। आपकी बाहें फर्श से होनी चाहिए और कंधे सीधे कलाई के ऊपर होने चाहिए। आपका शरीर सिर से एड़ी तक एक सीध में होना चाहिए। इस स्थिति में कुछ सेकंड के लिए रुकें और गहरी सांस लें। धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके