न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफेद या पीला? कौन-से रंग का घी सेवन से सेहत को होता है ज्यादा फायदा और क्यों, जानें

देसी घी न सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद में घी को किसी दवा से कम नहीं माना गया है। गर्मी हो या सर्दी, दोनों ही मौसम में इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 09:04:34

सफेद या पीला? कौन-से रंग का घी सेवन से सेहत को होता है ज्यादा फायदा और क्यों, जानें

देसी घी न सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद में घी को किसी दवा से कम नहीं माना गया है। गर्मी हो या सर्दी, दोनों ही मौसम में इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। घी में विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल, पोटैशियम, विटामिन-ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड और संयुग्मित लिनोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। घी आंत की सूजन को कम करके दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। देसी घी आपकी त्वचा, बालों, पाचन और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। आपने मार्केट में दो तरह के घी देखें होंगे, एक जिसका रंग सफेद होता है और दूसरा जिसका रंग पीला होता है। ऐसे में हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल उठता है कि दोनों में से कौन का घी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि सफेद घी भैंस के दूध से बनता है, पीला घी गाय के दूध से बनता है।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

सफेद घी की खास बातें

पीले घी की तुलना में सफेद घी में फैट की मात्रा अधिक होती है। एह घी भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। इसमें वसा की मात्रा अधिक होने के कारण इसे लंबे समय तक सुरक्षित करके रखा जा सकता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है साथ ही सफेद घी वजन बढ़ाने और हृदय की मांसपेशियों की गतिविधि को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। सफेद घी मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता होता है।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

पीले घी की खास बातें

अब बात करते है पीले घी की। यह घी गाय के दूध से तैयार किया जाता है। गाय के दूध में A2 प्रोटीन होता है, जो भैंस के दूध में नहीं होता है। A2 प्रोटीन सिर्फ गाय के घी में ही मिलता है। गाय के घी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, खनिज, कैल्शियम, विटामिन होते हैं। गाय के दूध से तैयार यह घी के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह घी डाइजेस्ट भी आसानी से हो जाता है। गाय का घी हृदय को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से खतरनाक ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

दोनों में से कौन सा बेहतर

अब सवाल उठता है कि दोनों में कौन सा घी बेहतर है या ज्यादा फायदेमंद है। तो आपको बता दे दोनों का सेवन ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। हालाकि, भैंस के घी की तुलना में गाय के घी को ज्यादा अच्छा समझा जाता है। गाय का घी बेहतर होता है क्योंकि इसमें कैरोटीन विटामिन ए होता है, जो आंख और मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छामाना जाता है। गाय का घी पाचन के लिए अच्छा होता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

भैंस के दूध वाले घी में गाय के घी की तुलना में अधिक वसा और कैलोरी होती है। यह सर्दी, खांसी और कफ जैसी समस्याओं और जोड़ों के दर्द को ठीक रखने में भी मदद करता है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

देसी घी के फायदे को कर देगी डबल ये चीजें

यहां, हमने यह तो समझ लिया कि सफेद घी और पीले घी में अंतर क्या है और दोनों में से ज्यादा फायदा किसके सेवन से है तो अब हम आपको बताते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप घी से साथ मिलाकर सेवन करेंगे तो आपको डबल फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में...

दालचीनी

दालचीनी के सेवन से पाचनतंत्र संबंधी विकार, दांत, व सिर दर्द, चर्म रोग, मासिक धर्म की परेशानियां ठीक की जा सकती हैं। इसके साथ ही दस्त, और टीबी में भी इसके प्रयोग से लाभ मिलता है। दालचीनी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करके पेट की समस्याओं में भी राहत देते हैं। घी में दालचीनी मिलाकर उसे और हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी डालें। उसमें 2 दालचीनी की स्टिक डालें। मीडियम आंच पर घी को 4-5 मिनट तक गर्म करके इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। ऐसा करने से घी में दालचीनी के स्वाद और गुण आ जाएंगे।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

काली मिर्च

काली मिर्च में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे कई रोगों को दूर रखा जा सकता है। साथ ही कई रोगों के इलाज में मदद मिल सकती है। इसमें मुख्य रूप से एंटी-फ्लैटुलेंस, ड्यूरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, डाइजेस्टिव, मैमोरी इनहेंसर और पेन रिविलर गुण पाए जाते हैं। घी में काली मिर्च मिलाकर सेवन करने से भूख न लगना, सांस की दिक्कत, खांसी जैसी समस्याओं में निजात मिलती है। काली मिर्च पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनाती है जो पाचन क्रिया में मदद करता है। घी में काली मिर्च के गुण लाने के लिए इसका पाउडर 5 मिनट तक घी में डालकर गर्म करें। इसके बाद घी को ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में छानकर रख लें।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

लहसुन

लहसुन (Garlic) सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। लहसुन मैंगनीज सेलेनियम विटामिन सी विटामिन बी 6 एलिसिन और अन्य एंटीऑक्सिडेंट विटामिन और मिनरल्स से भरा हुआ है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। घी में लहसुन मिलाने से वह और खुशबूदार और टेस्‍टी हो जाता है। घी में लहसुन के गुण लाने के लिए एक कड़ाही में कटी हुई लहसुन की कली के साथ थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। घी गर्म होने पर गैस बंद करके कढ़ाई को थोड़ी देर ढक्कन से ढक दें। इसके बाद इसे एक कांच की बोतल में छानकर भर लें।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

तुलसी

तुलसी के पौधे का जितना महत्व धार्मिक रूप से है, उतना ही आयुर्वेद में भी है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है, जो व्यक्ति को कई रोगों से बचाता है। तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहेद फायदेमंद होती है। सुबह के समय खाली पेट तुलसी खाना अधिक कारगर साबित हो सकता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी, शरीर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। तुलसी इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत, खून साफ और आंखों की सेहत को बनाए रखने के साथ सामान्य फ्लू के इलाज में भी मदद करती है। घी में तुलसी मिलाने से इसमें मौजूद सभी गुण घी में आ जाते हैं।

ghee related tips,special things of white ghee,what is white ghee made from,what is yellow ghee made from,ghee for health,health food,Health,Health tips

हल्दी

हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके औषधी गुण शरीर को स्वस्थ रखते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करके शरीर के दर्द से निजात दिलाने में मदद करता है। घी में हल्दी मिलाने से किडनी और दिल की सेहत में सुधार होता है। हल्दी वाला घी बनाने के लिए एक जार में 1 कप घी डालें। 1 चम्‍मच हल्दी, 1/2 चम्‍मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को एक एयर टाइट जार में भरकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच