न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Kidney Day 2022: ये संकेत बताते हैं कि किडनी हो रही खराब, लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से करे संपर्क

किडनी की सेहत के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं। कई लोगों को किडनी की समस्या का अंत में जाकर पता लगता है, तब तक उनकी किडनी डैमेज हो चुकी होती है। लेकिन कुछ ऐसे संकेत भी हैं, जिनसे शुरुआत में ही पता लगाया जा सकता है कि किडनी सही तरह से काम नहीं कर रही है और आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 12:23:18

World Kidney Day 2022: ये संकेत बताते हैं कि किडनी हो रही खराब, लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से करे संपर्क

10 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2022) मनाया जाता है। World Kidney Day किडनी को खराब करने वाले कारकों, किडनी से संबंधित बीमारियों और उसे हेल्दी रखने के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। किडनी मुट्ठी या सेम के बीज जैसी होती है। ये शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालने में मदद करती है। ये पानी, नमक और मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए एसिड को बाहर निकालती है। यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए किडनी की सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है।

किडनी की सेहत के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं। कई लोगों को किडनी की समस्या का अंत में जाकर पता लगता है, तब तक उनकी किडनी डैमेज हो चुकी होती है। लेकिन कुछ ऐसे संकेत भी हैं, जिनसे शुरुआत में ही पता लगाया जा सकता है कि किडनी सही तरह से काम नहीं कर रही है और आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।

world kidney day 2022,kidney disease symptoms,kidney disease causes,kidney disease risk,kidney disease treatment,about kidney health,Health tips

किडनी डिजीज के लक्षण

- मतली
- उल्टी
- भूख कम लगना
- थकान-कमजोरी
- नींद में कमी
- कम-ज्यादा यूरिन आना
- फोकस न कर पाना
- मांसपेशियों में ऐंठन
- पैरों-टखनों में सूजन
- सूखी त्वचा
- हाई ब्लडप्रेशर
- सांस की तकलीफ
- सीने में दर्द

world kidney day 2022,kidney disease symptoms,kidney disease causes,kidney disease risk,kidney disease treatment,about kidney health,Health tips

किडनी की बीमारी होने का कारण (Cause of kidney disease)

किडनी की बीमारी के लक्षण किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों के दिखने का मतलब यह नहीं है कि अगर किसी में ये लक्षण दिख रहे हैं तो उसे किडनी की समस्या ही है। किडनी रोग होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे:

- बढ़ा हुआ प्रोस्टेट
- किडनी में पथरी की समस्या (Kidney Stone)
- किडनी की फिल्टर करने वाले कंपोनेंट में सूजन यानी ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस
- किडनी की नलियों और उसके आसपास सूजन यानी इंटरस्टीशियल नेफ्रैटिस
- टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज (Type 1 Type 2 Diabetes)
- हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure)
- पॉलीसिस्टिक किडनी रोग
- आनुवांशिक किडनी रोग
- कुछ कैंसर जैसी स्थितियां जिनमें यूरिन रुक जाती है
- वेसिकौरेटेरल यानी वह स्थिति जिसमें यूरिन किडनी में वापस आ जाती है
- किडनी संक्रमण यानी पाइलोनफ्राइटिस
- हार्ट डिसीज
- स्मोकिंग
- मोटापा
- अधिक उम्र
- दवाओं का बार-बार उपयोग
- किडनी की संरचना सामान्य न होना
- पारिवारिक हिस्ट्री

world kidney day 2022,kidney disease symptoms,kidney disease causes,kidney disease risk,kidney disease treatment,about kidney health,Health tips

यदि आपको ऊपर बताई हुई कोई ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जो किडनी के जोखिम को बढ़ा देती है, तो उसके बारे में डॉक्टर को बताएं, वह यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट आदि के माध्यम से किडनी के काम करने की प्रोसेस और स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!