न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में आया सामने - क्यों संक्रमित लोगों के पास रहने के बावजूद नहीं होता कोरोना

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया कि जिन लोगों को पहले कभी कोरोना नहीं हुआ, उनके शरीर में सामान्य सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए टी सेल्स के स्तर में काफी वृद्धि हो गई, इसलिए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ रहते हुए भी इन लोगों को कोरोना नहीं हुआ। इस अध्ययन को नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 4:16:20

रिसर्च में आया सामने - क्यों संक्रमित लोगों के पास रहने के बावजूद नहीं होता कोरोना

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) की वजह से पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 21.04 लाख नए मामले सामने आए हैं। 9.55 लाख लोग ठीक हुए हैं और 4,608 लोगों की मौत हुई है। इतने अधिक मरीजों के मिलने के बावजूद अफरा तफरी का माहौल नहीं है। अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है लेकिन इन देशों में नियमों में ढील दी जाने लगी है। ऐसा आखिर क्यों हो रहा है। वैज्ञानिक ने इसका संभावित कारण खोज निकाला है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में यह पाया है कि इस बार कुछ लोगों में कोरोना होने का जोखिम बहुत कम है।

research,coronavirus,omicron,covid 19,health updates

शोधकर्ताओं ने कहा है कि दरअसल, सामान्य सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए लोगों के शरीर में रक्षात्मक इम्यून सेल्स का स्तर बहुत बढ़ गया है, जिसके कारण कोविड-19 संक्रमण का जोखिम बहुत कम हो गया है।

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया कि जिन लोगों को पहले कभी कोरोना नहीं हुआ, उनके शरीर में सामान्य सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए टी सेल्स के स्तर में काफी वृद्धि हो गई, इसलिए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ रहते हुए भी इन लोगों को कोरोना नहीं हुआ। इस अध्ययन को नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

इंपीरियल नेशनल हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट की रिया कुंदू ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सार्स कोविड -2 वायरस (SARS-CoV-2 virus) के संपर्क में आता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे हमेशा कोरोना हो ही जाए। हालांकि ऐसा क्यों होता है, अभी इसका पूरा कारण पता नहीं चला है लेकिन हमें बहुत जल्दी इसके कारण का पता चल जाएगा। फिलहाल, हमने अपनी रिसर्च में पाया है कि शरीर में पहले से बनी टी कोशिकाओं का उच्च स्तर कोरोना वायरस से रक्षा में महत्वपूर्ण रूप से काम करता है। यह टी कोशिका सामान्य सर्दी से रक्षा करने के दौरान बनती है।

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने 52 लोगों के सैंपल का परीक्षण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। ये लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ रह रहे थे लेकिन इनमें से आधे को कोरना नहीं हुआ। उन्होंने अध्ययन में पाया कि इसमें टी कोशिकाओं की प्रतिरक्षात्मक भूमिका होती है। यह अन्य तरह के कोरोना वायरस से संपर्क में आने के दौरान बनी थी।

वैज्ञानिकों ने कहा कि एंटीबॉडी की तुलना में टी सेल्स के ज्यादा समय तक जीवित रहने की संभावना है। यही कारण है कि उनमें टी सेल्स तो बहुत पहले विकसित हो गया लेकिन उसका असर बहुत बाद तक रहा। टी सेल्स संक्रमित सेल्स को मार सकती है और गंभीर बीमारी होने से बचा भी सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर