न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

पथरी की इस समस्या के दौरान अपनी सेहत को अच्छी बनाए रखने के खानपान पर खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 9:35:19

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

आज के समय में पथरी एक आम समस्या बन गई है। एक बड़ी आबादी पथरी के दर्द का सामना कर रही हैं। एक रिसर्च के अनुसार अधिक वजन होने से आपको पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है। पथरी मिनरल्स और साल्ट से बना एक तरह का कठोर सब्सटेंस है, जिसके कारण तेज दर्द, घबराहट, अधिक पसीना आना और मूत्र करने में दर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। पथरी की इस समस्या के दौरान अपनी सेहत को अच्छी बनाए रखने के खानपान पर खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

फूलगोभी

भारतीय फूलगोभी का इस्तेमा कई तरह का खाना और व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि यह पथरी की समस्या में भी फायदेमंद साबित हो सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर फूलगोभी में पोटैशियम, प्रोटीन और कैल्शियम की कम मात्रा होती है, लेकिन इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो किडनी को डिटॉक्सिफाई कर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही फूलगोभी में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर में सूजन को कम करता है। ऐसे में फूलगोभी पथरी के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

खीरा

खीरा भी पथरी में लाभदायक साबित हो सकता है। खीरे में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन की काफी मात्रा होती है। खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी मौजूद होता है, जो खून में मौजूद टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी की मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित तौर पर खीरे का सेवन करने से गुर्दे में मौजूद छोटी पथरी भी घुल सकती है। ऐसे में पथरी के मरीज अपनी डाइट में खीरे को शामिल कर सकते हैं।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

करेला

करेले के जरिए भी पथरी की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। करेले में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है। करेला नेचुरल तरीके से पथरी के टुकड़े करने और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं, साथ ही यह शरीर में हाई यूरिक एसिड की मात्रा को भी कम करता है, जिसके कारण पथरी की समस्या होती है।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

कद्दू

थाईलैंड में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, कद्दू के बीज किडनी में होने वाली पथरी की संभावना को कम कर सकते हैं। जिन लोगों के यूरिन सैंपल में कैल्शियम ऑक्सलेट के कण पाए जाते हैं, उन्हें अपने खाने में कद्दू को शामिल करना चाहिए। कद्दू में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

सहजन

सहजन को मोरिंगा और ड्रमस्टिक ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यह कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन और कॉपर समेत कई तरह के मिनरल्स से समृद्ध होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पथरी की समस्या में सहजन लाभदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गुर्दे और मूत्राशय की पथरी में सहजन की सब्जी खाने से फायदा मिल सकता है।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

अधिक कैल्शियम वाले आहार खाएं

कैल्शियम सुनने में ऐसा लगता है कि कैल्शियम स्टोन को बढ़ाता होगा, जबकि ऐसा नहीं है। सही मात्रा में कैल्शियम लेने से, यह पाचन मार्ग में ऐसे पदार्थों को रोकता है, जिनकी वजह से पथरी होती है। आप अपने डॉक्टर से पूछें कि कैल्शियम की कितनी मात्रा आपको खाना चाहिए। इसके अलावा ऐसे खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए, जिनमें ऑक्सालेट की मात्रा कम हो। प्लांट बेस्ड या पौधे आधारित खाद्य पदार्थ जैसे अनाज, ब्रेड, सब्जियां और बीन्स खाएं।

पथरी के दौरान आहार में शामिल करें ये चीजें, सेहत बनी रहेगी अच्छी

कच्चा नारियल, आड़ू और संतरे का मिश्रित जूस

नारियल में गुर्दे की पथरी को मूत्र मार्ग से बाहर निकलने की क्षमता होती हैं। संतरे का जूस गुर्दे में होने वाली बीमारी और गुर्दे की पथरी की दिक्कतों से निजात दिलाता है। आड़ू में पाया जाने वाला पोटैशियम गुर्दे के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके यूरिनरी ब्लैडर के लिए एक क्लीजिंग एजेंट की तरह काम करता है। जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा