न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

हार्ट अटैक या दिल की बीमारियों से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है इसलिए बीमारी में डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना जरुरी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 7:23:01

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

हार्ट अटैक या दिल की बीमारियों से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है इसलिए बीमारी में डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना जरुरी होता है। वैसे इस बीमारी से समय रहते थोड़ा ध्यान रखकर भी निश्चित ही बचा जा सकता है।

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

1. सरसों के तेल का नियमित इस्तेमाल खाने में करने से स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें आवश्यक फैटी एसिड से दिल की बीमारियों के जोखिम को 70 प्रतिशत कम किया जा सकता है।

2. कच्चा लहसुन रोज सुबह खाली पेट छीलकर खाने से खून का संचार ठीक बना रहता है और दिल को मजबूत बनाता है।

3. सेब का जूस और आंवले का मुरब्बा खाने से दिल मजबूत बनता है।

4. एक चम्मच शहद रोज लेने से दिल मजबूत बनता है।

5. 50 ग्राम ग्वारपाठा रोज खाली पेट लेने से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।

6. लौकी को उबालकर उसमें धनिया, जीरा व हल्दी का चूर्ण तथा हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाकर इसे सप्ताह में कम से कम 2-3 बार खाइए। इससे दिल को ताकत मिलती है।

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

7. अनार के रस में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पीने से दिल मजबूत बनता है।

8. बादाम खाने से दिल सेहतमंद रहता है क्योंकि इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

9. अर्जुन की छाल और प्याज को बराबर मात्रा में पीसकर तैयार कर प्रतिदिन आधा चम्मच दूध के साथ लेने से हृदय रोगों में बहुत लाभ मिलता है।

10. अलसी के तेल का प्रयोग खाने में करें। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जिससे दिल मजबूत बनता है।

11. छोटी इलायची और पीपरामूल का चूर्ण भी घी के साथ खाने से दिल मजबूत रहता है।

12. दिल को मजबूत बनाने के लिए गुड़ को देसी घी में मिलाकर नित्य खाने से भी बहुत फायदा होता है।

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

13. गाजर के रस में शहद मिलकर पीने से भी दिल मजबूत होता है।

14. अलसी के पत्ते और सूखे धनिया का काढ़ा बनाकर पीने से भी दिल की कमजोरी मिटती है।

15. 10 ग्राम अनार के पत्ते लेकर 10 ग्राम पानी में डालकर हल्की आंच पर उबालें। यह काढ़ा सुबह-शाम पीने से दिल मजबूत बनता है और दिल की धड़कन सामान्य बनती है।

16. गाजर के 200 ग्राम ताजे रस में 100 ग्राम पालक का रस मिलाकर सुबह-सुबह प्रतिदिन पीने से दिल की धड़कन काबू में रहती है, दिल मजबूत रहता है।

17. रोज कम से कम 2 किलोमीटर पैदल चलने से दिल स्वस्थ बना रहता है।

18. कपाल भारती और अनुलोम विलोम प्राणायाम दिल को मजबूत बनाने के लिए चमत्कारी रूप से लाभकारी है।

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

19. दूध में पिसा हुआ आंवला घोलकर पीने से ह्रदय रोग की समस्या दूर होती है। यह एक दिन में दो बार पीने से लाभ होता है।

20. मिश्री और सूखे आंवले को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच फांक नित्य पानी के साथ सेने से दिल की बीमारी दूर होती है।

21. नींबू को पानी में निचोड़कर कुछ दिनों तक नियमित सेवन करें। ऐसा करने से दिल की बीमारी से मुक्ति मिलती है और दिल में जमी हुई गंदगी दूर हो जाती है।

22. 50 ग्राम उड़द की दाल रात को बर्तन में भिगो लें और सुबह इसको पीसकर आधा गिलास दूध में मिश्री घोलकर पीने रहने से दिल की कमजोरी दूर होगी और दिल के दौरे पड़ने की संभावना न के बराबर हो जाएगी।

23. ठंड के मौसम में 3 से 4 काली मिर्च, चार बादाम और 5 से 6 तुलसी के पत्तों को पीसकर आधे कप पानी में डालकर पीते रहने से कुछ ही दिनों में दिल की कमजोरी दूर हो जाएगी।

24. सौंठ, पके फालसे का रस और चीनी को मिलाकर पीते रहने से भी दिल के दौरे में निजात मिलती है।

रोजाना करें हल्दी का सेवन, नहीं बनेगा खून का थक्का, आजमाएं दिल मजबूत करने के ये 30 नुस्खे

25. दिल को हमेशा जवां और मजबूत रखना है तो चुकुन्दर का सेवन करना चाहिए।

26. सोते समय खर्राटों को कम करने का प्रयास करें।

27. नमक का प्रयोग कम से कम करें।

28. अदरक के रस के साथ शहद के प्रयोग से ह्रदय की कमजोरी दूर होती है।

29. अंगूर हृदय रोगों में उपकारी है। जिस व्यक्ति को हार्ट अटैक का दौरा पड़ चुका हो उसे कुछ दिनों तक केवल अंगूर के रस के आहार पर रखने के अच्छे परिणाम आते हैं। इसका उपयोग हृदय की बढ़ी हुई धड़कन को नियंत्रित करने में सफ़लतापूर्वक किया जा सकता है। हृदयशूल में भी लाभकारी है।

30. दिल की सेहत के लिए नियमित रूप से हल्दी का सेवन बहुत जरुरी है। आयुर्वेद में कहा गया है कि कम से कम 500 मिलीग्राम हल्दी रोज खाना चाहिए। हल्दी हमारे शरीर में खून का थक्का नहीं बनने देती क्योंकि यह खून को पतला करने का काम करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन