न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने तैयार की च्युइंगगम, मुंह में वायरस की मात्रा को करती है कम

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच वैज्ञानिकों ने पौधों से तैयार एक प्रोटीन युक्त च्युइंगगम विकसित की है। यह च्युइंगगम कोरोना वायरस की पहचान कर उसे खत्म कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 7:02:04

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने तैयार की च्युइंगगम, मुंह में वायरस की मात्रा को करती है कम

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच वैज्ञानिकों ने पौधों से तैयार एक प्रोटीन युक्त च्युइंगगम विकसित की है। यह च्युइंगगम कोरोना वायरस की पहचान कर उसे खत्म कर सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, च्युइंगगम कोरोना संक्रमित लोगों के मुंह में वायरस की मात्रा को कम कर सकता है। यह शोध मॉलीक्यूलर थेरेपी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

यह शोध पेन स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन में हेनरी डेनियल के नेतृत्व में पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन और स्कूल ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया।

शोधकर्ता हेनरी डेनियल ने कहा अभी तक हमें पता है कि जब कोई संक्रमित व्यक्ति छींकता है, खांसता है या बोलता है तो वह वायरस को दूसरों तक पहुंचा देता है। ऐसे में शोध टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या विशेष रूप से डिजाइन किया गया च्युइंगगम कोरोना संक्रमित लोगों के मुंह में वायरस की मात्रा को कम कर सकता है।

अध्ययन के दौरान टीम ने पाया कि यह च्युइंगगम कोरोना के खिलाफ कम लागत वाला हथियार साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह च्युइंगगम लार में वायरस को बेअसर करने में सक्षम है। साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार को भी रोक सकता है।

हेनरी डेनियल का कहना है कि कोरोना के टीके लगवा चुके लोग भी संक्रमित हो चुके हैं। इसका मतलब यह है कि टीका कोरोना के प्रति कारगर है, लेकिन इसके प्रसार को रोक नहीं सकता। डेनियल ने बताया कि उनकी टीम ने कोरोना महामारी से पहले एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एंजाइम 2 (एसीई-2) नामक प्रोटीन को विकसित किया था।

बाद में अन्य शोध समूहों ने पाया कि एसीई-2 के इंजेक्शन कोरोना के गंभीर संक्रमण वाले लोगों में वायरल लोड को कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि पौधों से तैयार प्रोटीन युक्त च्युइंगगम कोरोना वायरस को कम कर सकता है।

हेनरी डेनियल का कहना है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मास्क लगाना, सामाजिक दूरी नियम का पालन करना, सैनिटाइजर जैसे उपकरण हमारे पास पहले से ही थे। अब इस च्युइंगगम को भी कोरोना की लड़ाई में अतिरिक्त उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर