न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत आतंकवाद के सामने चुप नहीं बैठेगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर के नेतृत्व में डेलीगेशन अमेरिका रवाना

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को वैश्विक मंच पर रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में डेलीगेशन अमेरिका रवाना हुआ। जानिए जापान और रूस में भारतीय प्रतिनिधियों के संदेश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 10:06:19

'भारत आतंकवाद के सामने चुप नहीं बैठेगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर के नेतृत्व में डेलीगेशन अमेरिका रवाना

भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति और ऑपरेशन सिंदूर के संदेश को वैश्विक मंचों तक पहुँचाने के लिए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों की यात्रा पर रवाना हुआ है। इन्हीं में से एक डेलीगेशन अमेरिका की यात्रा पर निकला, जिसका नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। शुक्रवार, 23 मई 2025 को रवाना होने से पहले शशि थरूर ने कहा कि भारत आतंकवाद के सामने चुप नहीं बैठेगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "हम दुनिया को बताएंगे कि हम आतंकवाद से डरते नहीं हैं। हम खामोश नहीं रहेंगे और सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे। हमारा यह मिशन शांति का है। इसके माध्यम से हम दुनिया को यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और शांति की दिशा में काम कर रहा है।"

जापान से जेडीयू सांसद संजय कुमार झा का बयान

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा, जो जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने बताया, “हम बीते तीन दिनों से जापान में हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों दलों के सांसद शामिल हैं। हालांकि हमारे बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो हम सभी एकजुट होकर खड़े हैं। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि पहलगाम आतंकी हमला एक क्रूर आतंकी कार्रवाई थी। आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाया। जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन पर निर्भर है और ऐसे हमले क्षेत्र की स्थिरता को बाधित करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “22 अप्रैल को हमला हुआ और 24 अप्रैल को बिहार में पीएम मोदी ने इस पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इसी के तहत ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती