न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जैसलमेर में तापमान 48°C तक पहुंचा, 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जानिए नौतपा और हीटवेव से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 8:34:14

 राजस्थान के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नौतपा की शुरुआत से पहले ही राज्य के अधिकांश हिस्से झुलसती गर्म हवाओं और भीषण लू की चपेट में हैं। शुक्रवार को कई इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी की तीव्रता और बढ़ गई है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि दोपहर में घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। देश के सबसे गर्म शहरों में से 7 राजस्थान के ही हैं, जहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार 24 मई को पश्चिमी राजस्थान के लिए आंधी, बिजली गिरने और तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

25 मई से शुरू होगा ‘नौतपा’

मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो परंपरागत रूप से सबसे अधिक गर्मी वाले नौ दिन माने जाते हैं। इस दौरान प्रदेश में लू और तापमान में तीव्र बढ़ोतरी की पूरी संभावना जताई गई है। इन दिनों राजस्थान की ज़मीन मानो आग उगलती है, जिससे आमजन के लिए हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

जैसलमेर में पारा 48 डिग्री के पार

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शाहपुरा (भीलवाड़ा) में सबसे अधिक 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बाकी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। तापमान की बात करें तो, शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 48.0 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आर्द्रता का स्तर 16% से लेकर 75% के बीच रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख जिलों में दर्ज तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान इस प्रकार रहे:

अजमेर: 43.1 डिग्री

अलवर: 40.5 डिग्री

जयपुर: 43.2 डिग्री

सीकर: 43.0 डिग्री

कोटा: 42.3 डिग्री

चित्तौड़गढ़: 42.3 डिग्री

बाड़मेर: 47.5 डिग्री

जैसलमेर: 48.0 डिग्री

जोधपुर: 44.5 डिग्री

बीकानेर: 46.4 डिग्री

चूरू: 45.6 डिग्री

श्रीगंगानगर: 44.1 डिग्री

माउंट आबू: 32.0 डिग्री

आने वाले दिनों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में लू, तेज लू और गर्म रातें रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अगले 2-3 दिनों तक रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहेगा।

साथ ही, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से कई हिस्सों में तेज आंधी और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?