न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरिन का बदलता कलर बता सकता है किस बीमारी से पीड़ित हैं आप, इस तरह लगाएं पता

हमारे शरीर के अंदर जो कुछ भी बदलाव होते हैं उसका संकेत हमारा शरीर अलग-अलग तरीकों से देता है जिसमें से एक तरीका है यूरिन यानी पेशाब का रंग। यूरिन के रंग को देखकर पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर के अंदर क्या चल रहा है। आम तौर पर यूरिन का कलर पीला होता है और जब आप पूरी तरह से हाईड्रेटेड रहते हैं तो यूरिन का कलर हल्का पीला नजर आता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 11:10:32

यूरिन का बदलता कलर बता सकता है किस बीमारी से पीड़ित हैं आप, इस तरह लगाएं पता

हमारे शरीर के अंदर जो कुछ भी बदलाव होते हैं उसका संकेत हमारा शरीर अलग-अलग तरीकों से देता है जिसमें से एक तरीका है यूरिन यानी पेशाब का रंग। यूरिन के रंग को देखकर पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर के अंदर क्या चल रहा है। आम तौर पर यूरिन का कलर पीला होता है और जब आप पूरी तरह से हाईड्रेटेड रहते हैं तो यूरिन का कलर हल्का पीला नजर आता है।

यूरिन का कलर जितना डार्क होता है शरीर के अंदर बीमारियों का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। यूरिन में यूरोक्रोम नाम का एक केमिकल पाया जाता है। यह एक पीले रंग का पिगमेंट होता है। जिसकी वजह से यूरिन का रंग पीला नजर आता है। आपने बहुत बार देखा होगा कि जब आप डिहाईड्रेटेड रहते हैं तो यूरिन का कलर काफी ज्यादा डार्क और हल्का ब्राउन कलर का होता है वहीं कई बार कुछ चीजों को खाने के कारण और दवाईयों की वजह से भी यूरिन का कलर बदल जाता है। कई बार यूरिन का कलर हमें हमारी हेल्थ से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताता है। तो आइए जानते हैं यूरिन का कलर और उससे शरीर में होने वाली समस्याओं के बारे में...

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

क्यों जरूरी है पेशाब निकलना?

पेशाब हमारे शरीर से न केवल विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। बल्कि शरीर में तरल पदार्थों को भी संतुलित करके रखता है। इसके अलावा यह चयापचय प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाले पदार्थों से भी पूरी तरह छुटकारा दिलाने का काम करता है। वहीं यूरिन टेस्ट के जरिए डायबिटीज, लीवर, और मेटाबॉलिज्म संबंधी रोग का भी पता लगाया जा सकता है। एक व्यक्ति दिन भर में कितनी बार पेशाब करता है यह भी उसके स्वस्थ या अस्वस्थ होने के बारे में बताता है। हाल ही में यूके एनएचएस के द्वारा कहा गया है कि दिन में चार से आठ बार और रात में एक बार पेशाब जाना सामान्य होता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

ट्रांसपेरेंट कलर

अधिक मात्रा में पानी के सेवन से आपका यूरिन ट्रांसपेरेंट कलर का नजर आता है। अगर कभी-कभी यूरिन का कलर ट्रांसपेरेंट नजर आता है तो इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर हमेशा ही आपके यूरिन का कलर ट्रांसपेरेंट दिखता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप जिनता पानी पी रहे हैं उसे कम करने की जरूरत है। ट्रांसपेरेंट यूरिन सिरोसिस और वायरल हेपेटाइटिस जैसी लीवर की समस्याओं का भी संकेत देते है। आपको बता दे, हाइड्रेटेड रहना एक अच्छी बात है, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

हल्के पीले से गहरा पीला रंग

यूरोक्रोम पिगमेंट के कारण यूरिन का कलर हल्के पीले से डार्क पीला नजर आता है। जब आप पानी पीते हैं तो यह पिगमेंट डायल्यूट हो जाता है। यूरोक्रोम का निर्माण शरीर में हीमोग्लोबिन के टूटने के कारण होता है। कई बार खून में विटामिन डी की मात्रा अधिक होने के कारण भी यूरिन नियॉन कलर का नजर आता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

लाल और गुलाबी यूरिन

यूरिन का लाल और गुलाबी कलर इस बात पर निर्भर करता है कि आपने क्या खाया है। लेकिन यूरिन का ऐसा कलर कई तरह की बीमारियों के कारण भी हो सकता है जैसे बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, किडनी स्टोन, ब्लैडर या किडनी में ट्यूमर आदि। लेकिन कई बार जब आप गहरे लाल और गुलाबी रंग की किसी चीज का सेवन करते हैं तो इस कारण भी आपका यूरिन लाल और गुलाबी रंग का नजर आता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

नारंगी कलर का यूरिन

अगर आपके यूरिन का रंग नारंगी कलर का है तो यह शरीर में डिहाईड्रेशन का संकेत देता है। पीलिया होने पर भी यूरिन नारंगी कलर का नजर आता है। अगर आपके यूरिन का कलर नारंगी और मल का रंग हल्का है तो इसकी वजह बाइल जूस का ब्लड स्ट्रीम में जाना हो सकता है। बाइल जूस लीवर से निकलने वाला पीले रंग का रस होता है यह शरीर में वसा को तोड़ने का काम करता है। जब भी बाइल जूस आंत से ऊपर उठ कर पेट और गले में जाता है तो इससे उल्टी, चक्कर, पेट दर्द आदि का सामना करना पड़ता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

नीला और हरा यूरिन

यूरिन का नीला और हरा कलर आपके द्वारा खाई जाने वाली किसी चीज के कारण हो सकता है। बहुत सी कैंडी और कुछ दवाईयों में मेथिलीन ब्लू नाम के एक डाई का इस्तेमाल किया जाता है जिसके सेवन से आपके यूरिन का रंग ब्लू नजर आ सकता है। लेकिन इस कलर का यूरिन किडनी और ब्लैडर से जुड़ी बीमारियों की तरफ भी इशारा करता है। स्यूडोमोनास एरुगिनोसा बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी आपके यूरिन का कलर नीला, हरा या बैंगनी नजर आ सकता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

डार्क ब्राउन यूरिन

यूरिन का डार्क ब्राउन कलर डिहाईड्रेशन की ओर इशारा करता है। कई बार दवाईयों के साइड इफेक्ट्स के कारण भी यूरिन का कलर डार्क ब्राउन दिख सकता है। डार्क ब्राउन कलर का यूरिन लीवर संबंधित बीमारियों की तरफ भी इशारा करता है। कई मामलों में बाइल जूस के यूरिन में मिलने के कारण भी ऐसा होता है।

urine colour,urine color health,Health tips,healthy living

बदबूदार यूरिन

यूं तो पेशाब की गंद कभी अच्छी नहीं होती। लेकिन अगर यूरिन से अधिक बदबू आने लगे तो इसकी वजह मसालेदार भोजन, लहसुन और कई तरह की दवा हो सकती है। लेकिन अगर इनमें से किसी तरह की चीज का सेवन नहीं किया गया है, तो इसकी वजह पानी का कम सेवन भी हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि यह समस्या अधिकतर डायबिटीज के रोगियों में देखने को मिल सकती है। साथ ही अगर पेशाब से पॉपकॉर्न की तरह स्मेल आती है तो यह केटोन्स की वजह से भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!