Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वजाइनल इंफेक्शन का मुख्य कारण बनती है अंडरवियर, महिलाएं खरीदने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

महिलाओं पर अंडरवियर का असर उनके हेल्थ पर सीधा पड़ता है। त्वचा से लेकर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या का मुख्य कारण कई बार महिलाओं का अंडरवियर ही होता है। अक्सर महिलाएं उन अंडरवियर्स को खरीदना पसंद करती है जो दिखने में सेक्सी और आकर्षक हों पर ऐसा करना घातक साबित हो सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 5:39:11

वजाइनल इंफेक्शन का मुख्य कारण बनती है अंडरवियर, महिलाएं खरीदने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

महिलाओं पर अंडरवियर का असर उनके हेल्थ पर सीधा पड़ता है। त्वचा से लेकर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या का मुख्य कारण कई बार महिलाओं का अंडरवियर ही होता है। अक्सर महिलाएं उन अंडरवियर्स को खरीदना पसंद करती है जो दिखने में सेक्सी और आकर्षक हों पर ऐसा करना घातक साबित हो सकता हैं। इसके रंग, कट और स्टाइल की जांच करने के अलावा, आपको यह भी सोचना चाहिए कि ये वजाइना के लिए अच्छी हैं या नहीं। महिलाओं में स्किन इंफेक्शन की वजह भी उनका अंडरवियर ही बनता है। यूरिन इंफेक्शन और यूटीआई की समस्या भी कई बार महिलाओं को अंडरवियर की वजह से हो जाती है। अंडरवियर्स के कुछ ऐसे मैटेरियल्स (Materials) होते हैं, जिन्हें अगर लंबे समय तक पहना जाए, तो इससे वजाइना के आसपास खुजली, जलन या फिर कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। यह आपको यीस्ट या वजाइना में संक्रमण भी कर सकता है। तो फिर आपको सही अंडरवियर कैसे चुनना चाहिए? आइए आज हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...
underwear,women health,women vaginal infection,things to keep in mind before buying underwear,woman health,healthy living,vaginal care - आपको ऐसे अंडरवियर खरीदने की जरूरत है जो आपके लिए आरामदायक हों। दरअसल हर महिला का शरीर अलग होता है। इसलिए कुछ के लिए हिपस्टर्स सबसे अच्छा काम करते है, जबकि दूसरों के लिए, बिकनी कट। आप जो भी खरीदती हैं, सुनिश्चित करें कि आपको अच्छा महसूस हो और सबसे जरुरी बात यह आरामदायक भी होना चाहिए।

- अक्सर महिलाओं की आदत होती है वो बहुत टाइट अंडरवियर पहनती हैं। टाइट अंडरवियर की वजह से महिलाओं में संक्रमण का खतरा दोगुना हो जाता है। महिलाएं अंडरवियर जितना टाइट पहनती हैं बैक्टीरिया संक्रमण बढ़ने का खतरा उतना ही ज्यादा होता है। underwear,women health,women vaginal infection,things to keep in mind before buying underwear,woman health,healthy living,vaginal care - इसके अलावा अंडरवियर के साइज के बारे में भी ध्यान देना बेहद जरुरी हैं। ऐसा हो सकता है कि आप छोटे साइज में फिट होना चाहती हों, लेकिन अगर यह आपको असहज महसूस करा सकता है, तो तुरंत रुक जाएं। छोटे साइज का अंडरवियर वजाइना में जलन पैदा कर सकता है। साथ ही इंफेक्शन और रैसेज का खतरा भी बढ़ जाता हैं।

- लेस वाले अंडरवियर का चलन आजकल बहुत बढ़ गया हैं। इसे पहनने के बाद महिलाएं सेक्सी महसूस करती हैं। लेकिन अगर आप इसे नियमित रूप से पहनती हैं, तो आपको घुटन और इचिंग महसूस हो सकती है। साथ ही स्किन पर लाल दाग भी नजर आते हैं।

-ऐसा ही थोंग्स के साथ भी होता है। यदि आप एक ऐसा कपड़ा पहनती हैं जो बहुत अधिक टाइट है या सिंथेटिक कपड़े से तैयार किया गया है, तो यह आपके बट में जलन पैदा कर सकता है। इस कपड़े के धागे वाजाइना और गुदा में इंफेक्शन का कारण बनते हैं।

- महिलाओं के अंडरवियर प्रकार बहुत है लेकिन जालीदार कपड़े वाली अंडरवियर महिलाओं के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। जालिदार अंडरवियर को भी लेने से पहले उसके कपड़े पर जरूर ध्यान दें क्योंकि जालिदार कपड़े की अंडरवियर अगर सिल्क की है तो वो स्किन बुरा असर डाल सकती है। जालिदार अंडरवियर हमेशा कॉटन के कपड़े वाली लें।
underwear,women health,women vaginal infection,things to keep in mind before buying underwear,woman health,healthy living,vaginal care अंडरवियर कब बदलें

अंडरवियर बदलने को लेकर अक्सर महिलाओं में ज्यादा सतर्क नहीं रहती हैं। गर्मियों के मौसम में यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर गर्मी की वजह से अंडरवियर में गंदगी या गीलापन आ गया है तो तुरंत बदल देना चाहिए। कुछ महिलाओं में आदत होती है कि एक अंडरवियर को कई दिन तक उपयोग कर लेती हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। अगर आप जिम या वर्कआउट करती हैं तो अंडरवियर को जिम से वापस आने के बाद तुरंत बदलें।

आपकी वजाइना के लिए सबसे अच्छा अंडरवियर कौन सा है?

प्योर कॉटन से बना हुआ अंडरवियर सबसे अच्छा माना जाता है। कुछ लोग नायलॉन, पॉलिएस्टर और स्पैन्डेक्स से बने अंडरवियर पहनते हैं। ये सिंथेटिक कपड़े गर्मी और नमी पैदा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉटन में ऐसी कोई परेशानी नहीं होती। यह न केवल आपको कम्फर्टेबल महसूस कराता है, बल्कि आपकी वजाइना को भी इन्फेक्टेड नहीं करते हैं। underwear,women health,women vaginal infection,things to keep in mind before buying underwear,woman health,healthy living,vaginal care आपकी वजाइना के लिए क्या बुरा है

- अंडरवियर को अपने से छोटे साइज में न खरीदें। इससे पूरे दिन जलन और खुजली का अनुभव होता है।
- खराब फिटिंग का अंडरवियर भी इन्ग्रोन हेयर पैदा कर सकता है।
- ऐसे अंडरवियर से दूर रहना चाहिए जिसे पहनने से पसीना आता हो।
- वर्कआउट या पसीने के बाद हमेशा अपने अंडरवियर को बदलें क्योंकि नमी से यीस्ट और बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है। - थोंग्स से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे अन्य किस्मों की तुलना में कम स्वच्छ रहते हैं।
- अनूठे डिजाइन के कारण, इसमें कुछ बैक्टीरिया जल्दी चिपकते हैं, और यह बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं है।
- किसी वजह से दिन में अगर अंडरवियर गीली हो जाये तो उसे बदल दें।
- रात में अंडरवियर न पहने तो अच्छा है। रोजाना अंडरवियर बदलें और साफ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology