Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में पाना चाहते हैं खांसी-जुकाम से राहत, इम्यूनिटी को इन 8 तरीकों से करें मजबूत

सबसे बड़ा और आसान जरिया होता हैं आहार जिसकी मदद से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से खांसी-जुकाम से राहत पी जा सकेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 2:26:53

सर्दियों के दिनों में पाना चाहते हैं खांसी-जुकाम से राहत, इम्यूनिटी को इन 8 तरीकों से करें मजबूत

सर्दियों के दिनों में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता हैं जिसकी वजह से खांसी-जुकाम, बुखार जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर को इम्यूनिटी प्रदान की जाए ताकि ऐसी बिमारियों से निजात पाई जा सके। इसका सबसे बड़ा और आसान जरिया होता हैं आहार जिसकी मदद से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से खांसी-जुकाम से राहत पी जा सकेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies अदरक

अदरक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी कैंसर आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश आदि से राहत मिलती है। आप इसका सेवन सब्जी में मिलाने के अलावा शहद के साथ या चाय बनाकर कर सकते हैं। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies शहद

शहद पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से गले व सांस संबंधी समस्याएं दूर रहती है। शहद बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी तेज करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है। आप रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद व नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे सर्दी से आराम मिलने के साथ आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies लहसुन

लहसुन में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम से बचाव रहता है। आप रोजाना सुबह 2-3 लहसुन की कच्ची कलियां खा सकते हैं। इसके अलावा इसे पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies पालक

पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत का भी काम करता है। फाइबर, आयरन, विटमिन-सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखता है। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies दही

दही कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, व प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इसके साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होत है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं व कॉमन कोल्ड का खतरा भी कम होता है। मगर सर्दियों में इसका थोड़ा सावधानी से सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को पहले से छाती पर बलगम जमने की शिकायत हो उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें यह समस्या बढ़ सकती है। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies गिलोई का रस या काढ़ा

करीब चार इंच लंबाई में गिलोई का तना लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। फिर चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ उस पेस्ट को उबाल लें। यह ध्यान रखें कि ढक कर नहीं उबालना है। जब उबलते हुए एक कप बच जाए तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies चिकन सूप

नॉन वेजिटेरियन लोग सर्दियों में अपनी डेली डाइट में चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ पचाने में आसान होता है। इसमें सभी जरूरी मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन, कैलोरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही चिकन सूप इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्लूड्स का भी अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से बुखार व छाती में बलगम जमने की समस्या से आराम मिलता है। Health tips,health tips in hindi,immunity tips,cold remedies केला

केले में पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। एक्सपर्ट अनुसार केले में कोल्ड से लड़ने वाले तमाम न्यूट्रिएंट्स और कैलोरीज होते हैं। मगर कई लोगों का मानना है कि इसका सेवन करने से जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology