न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

टॉक्सिन्स के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए शरीर से विषैले तत्वों को निकालना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको दिवाली के मौके पर कुछ डिटॉक्सिफिकेशन ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे जो शरीर से टॉक्सिन्स को कुछ ही समय में बाहर निकाल देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 11:08:23

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

शरीर को डिटॉक्स (Detox Body) करने से गंदगी बहर निकल जाती है। शरीर को समय-समय पर डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरूरी होता है। डिटॉक्सीफाइंग (Detoxifying) एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर के आवश्यक अंगों को प्राकृतिक तरीके से खुद को शुद्ध करने में मदद करती है। ऐसे में फेस्टिवल के समय में स्वाद के चक्कर में कई बार हम ओवर ईटिंग कर लेते हैं। इस चक्कर में शरीर में टॉक्सिन्स बन जाते हैं। ​टॉक्सिन्स के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए शरीर से विषैले तत्वों को निकालना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको दिवाली के मौके पर कुछ डिटॉक्सिफिकेशन ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे जो शरीर से टॉक्सिन्स को कुछ ही समय में बाहर निकाल देंगे।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध फेस्टिव सीजन में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बेहतरीन तरीका है। इसे तैयार करने के लिए उबलते दूध में दालचीनी का टुकड़ा, कुछ काली मिर्च, लौंग और इलायची के साथ एक टीस्पून हल्दी डालें। 5 मिनट तक इसे उबालें। इसके बाद इसमें शहद मिलाए। रोजाना इस दूध के सेवन से सेहत को काफी फायदे होने वाले है।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

अदरक-हल्दी की चाय

हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में समृद्ध है। दूसरी ओर, अदरक एक काफी मांग वाला फूड है। रात को सोने से पहले, इन दोनों से बनी चाय के सेवन से आपके सिस्टम को साफ करने में मदद मिलेंगी। इससे पूरी बॉडी की गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

नींबू की चाय

यह विटामिन सी से भरपूर होती है। जब हल्दी, सादा पानी और थोड़ी सी काली मिर्च के साथ मिलाई जाती है, तो यह सबसे अधिक स्फूर्तिदायक ड्रिंक बन जाती है। नींबू आपके समग्र इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होने के अलावा विषहरण गुणों के लिए जाना जाता है। यह आपके दिन की शुरुआत दैनिक आधार पर करने के लिए सबसे अच्छी चायों में से एक है।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

नींबू-अदरक ड्रिंक

नींबू और अदरक भी शरीर से विषैले तत्व को निकालने में मदद करते है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक इंच अदरक का टुकड़ा घिस कर डालें। इसे अच्छे से उबालें और आधा रहने पर छानकर पीएं। आप इसे सुबह और रात में खाने के बाद पी सकते हैं।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

पुदीना चाय

पुदीना में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर की समग्र प्रतिरक्षा प्रणाली को मदद करता है। इसके अलावा यह वायु मार्ग को साफ करने में भी सहायक है जो बलगम द्वारा अवरुद्ध हो सकता है। पुदीना में मौजूद मैंगनीज आपके शरीर में मुक्त कणों की गिनती करता है और उन्हें बेअसर करने में मदद करता है।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

चुकंदर का ड्रिंक

शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए चुकंदर का ड्रिंक भी काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए आधा गिलास पानी में एक चुकंदर के टुकड़े काटकर उबालें। इसे पानी के साथ ही मैश कर दें। इसमें नमक, काली मिर्च और नींबू डालें और गर्मागर्म पीएं।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

तुलसी की चाय

तुलसी के पत्तों का अर्क या सूखे पत्ते, दोनों का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। तुलसी के पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। तुलसी के पत्ते या तुलसी की चाय एक बेहतरीन प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में काम करती है। शक्तिशाली जड़ी बूटी आपके शरीर को सभी प्रकार के विषाक्त पदार्थों को शुद्ध और साफ करती है। तुलसी डिटॉक्स के साथ वजन कम करने भी मदद करती है। तुलसी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें तुलसी की 8 से 10 पत्तियों को धोकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक और इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। करीब 10 मिनट तक इसे उबलने के लिए छोड़ दें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाए तो उसे छान लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद या नींबू का रस डालकर पिएं।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

दालचीनी का ड्रिंक

एक गिलास पानी में चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर उबालें। इसमें आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिक्स करें और छानकर चाय की तरह पीएं। ये ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करेगा।

त्योहार के दौरान शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरुरी, ये 9 ड्रिंक्स करेंगे आपकी मदद

ग्रीन टी

अगर आप कुछ नहीं कर सकते तो दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करे। ग्रीन टी भी इसका अच्छा विकल्प ​है। आप ग्रीन टी में नींबू और शहद को मिलाकर भी पी सकते है। अगर आप ग्रीन टी की पत्तियां यूज कर रहे हैं, तो पानी को उबालने के बाद एक चम्मच पत्तियों को इसमें डालकर 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद छानकर नींबू और शहद डालकर पीएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा