Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चिंता बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन, इन 7 आदतों से प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए जीवनशैली में बदलाव करते हुए कुछ ऐसी आदतों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो आपको अंदरूनी मजबूती प्रदान करें। तो आइये जानते हैं तीसरी लहर से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 8:05:48

चिंता बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन, इन 7 आदतों से प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत

कोरोना का दौर अभी तक खत्म नहीं हुआ हैं और एक बार फिर इसका प्रसार होने लगा हैं। इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। कोरोना की दूसरी लहर अपने साथ तांडव बनकर आई थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ऐसे में अब ओमिक्रॉन डर फैला रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि लापरवाही ना बरतते हुए खुद की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाई जाए ताकि संक्रमण से बचा जा सके। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए जीवनशैली में बदलाव करते हुए कुछ ऐसी आदतों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो आपको अंदरूनी मजबूती प्रदान करें। तो आइये जानते हैं तीसरी लहर से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits तनाव से दूर रहें

तनाव सीधे तौर पर आपके इम्यून फंक्शन से जुड़ा है। कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि तनाव के स्तर में वृद्धि और चिंता आपके शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करने का कारण बनती है। इसलिए घबराएं नहीं और ऐसी एक्टिविटीज में शामिल होने की कोशिश करें, जो तनाव कम करने में आपकी मदद कर सकें। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits ​अपनी नींद खराब न करें

खराब नींद का असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि नींद का सीधा संबंध इम्यून सिस्टम से होता है। इसलिए यदि आप ठीक से सो नहीं रहे हैं, तो इसे ठीक करने के उपाय करें। यदि इसके बाद भी आपको नींद नहीं आती, तो आपको ज्यादा देर तक न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits शरीर को हमेशा तर रखें

बता दें कि शरीर के अंग ठीक तरह से तब ही काम कर सकते हैं, जब शरीर में पानी की अच्छी मात्रा मौजूद हो। चूंकि सर्दियों के मौसम में प्यास जरा कम लगती है, ऐसे में हममें से बहुत लोग कम पानी पीने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन याद रखें भले ही हाइड्रेशन सीधे तौर पर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ा न हो, लेकिन यह आपके शरीर को ठीक से काम करने में सक्षम बनाता है इसलिए सर्दी के मौसम में भी पानी पीते रहें। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits हेल्थ चेकअप जरूर करवा लें

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए अपने शरीर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन का स्तर जांचने के लिए हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। खराबी मिलने पर आप इसके अनुसार इलाज करें और उसी के अनुसार अपनी डाइट प्लान करें। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits हेल्‍दी चीजों का सेवन करें

फल, सब्जियां, नट्स, फलियां, बीज जैसे खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ये सभी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। दरअसल, इन खाद्य पदार्थों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं यह कई स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़ी पुरानी सूजन को भी रोकने में मददगार हैं। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits आलस को कहें गुड बाय और एक्‍टिव रहें

पिछले कुछ महीनों में लोगों ने बिना किसी गाइडेंस के हैवी वर्कआउट किया है और इसके दुष्प्रभाव भी देखे हैं। यही कारण है कि अब कई डॉक्टर्स लोगों को हार्ड वर्कआउट रूटीन को शुरू करने से पहले उनसे सलाह लेने के लिए कह रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि सुरक्षित रहने के लिए आप मॉडरेट एक्सरसाइज करें और पूरे दिन फिजिकली एक्टिव रहें। जितना हो सके, उतना चलें। इससे प्रतिरक्षा में सुधार होगा। Health tips,health tips in hindi,good immune system,healthy habits ​आयुर्वेद पर विश्‍वास जगाएं

तीसरी लहर आए या नहीं, लेकिन इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। इम्यूनिटी अच्छी है, तो आप किसी भी संक्रमण से बचे रहेंगे। आप इसके लिए आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। अपने नियमित आहार में इम्यूनिटी बूस्टर जैसे अश्वगंधा और गिलोय को शामिल करें। इसके अलावा दिन में एक बार तुलसी की चाय बनाकर पीएं और एक बार गर्म पानी के गरारे करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology