न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 8:22:07

शरीर में प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं कि शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ती हो। प्रोटीन एक ऐसा ही पोषक तत्व हैं जो शरीर को मजबूती प्रदान करता हैं और त्वचा, मांसपेशियों और हार्मोन के विकास में जरूरी होता हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी बीमारियों को शरीर में प्रवेश करने का मौका देती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते जाना जाए कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं प्रोटीन की कमी को दर्शाने वाले लक्षणों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों के निर्माण में प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भोजन में प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस होने लगता है। साथ ही मांसपेशियां अपनी ज़रूरत को पूरा करने के लिए हड्डियों से प्रोटीन सोखने लगती हैं, जिसके कारण हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

फैटी लिवर/ लिवर में फैट जमा होना

बॉडी में प्रोटीन की कमी होने पर फैटी लिवर की समस्या होने लगती है, जिससे लिवर में सूजन, लिवर में घाव या लिवर फेलियर का रिस्क बढ़ जाता है। मोटापे से परेशान लोग और अधिक अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों में फैटी लिवर की समस्या होने की आशंका अधिक होती है।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

शरीर में सूजन

शरीर में सूजन आने का एक कारण प्रोटीन की कमी हो सकता है। चिकित्सीय भाषा में इसे एडिमा कहते हैं। जब भी शरीर के किसी भी भाग में सूजन महसूस हो तो, तुरंत चिकित्सीय सलाह लें।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

बाल टूटना

हेल्दी बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत ज़रूरी होता है, लेकिन शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बालों की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है, उनमें रूखापन बढ़ने लगता है और बाल टूटने लगते हैं।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

बार-बार भूख लगना

भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने पर जल्दी-जल्दी भूख लगती है। बार-बार खाने की क्रेविंग होती है, जिससे वज़न बढ़ता है। बार-बार लगनेवाली भूख से बचने के लिए ज़रूरी है कि खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

नाखून कमज़ोर होना

प्रोटीन की कमी के कारण नाखूनों की प्राकृतिक सुंदरता कम होने लगती है। नाखून बार-बार टूटते रहते हैं। उनमें अंदरूनी संक्रमण पनपने लगता है, जिसके कारण वे काले और कमज़ोर दिखाई देने लगते हैं।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

हड्डी टूटना

भोजन में सही और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने पर केवल मांसपेशियों में दर्द नहीं होता, बल्कि हड्डियों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। प्रोटीन की कमी से जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ का निर्माण कम हो जाता है। इससे शरीर का लचीलापन घट जाता है, इसके अतिरिक्त हड्डियां कमज़ोर पड़ने लगती हैं और उनके टूटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Health tips,health tips in hindi,protein deficiency

बार-बार बीमार होना

जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होती है, उन्हें हर वक्त थकान महसूस होती है। उनमें संक्रमण और अन्य बीमारियां होने की संभावना ज़्यादा होती है, जिसकी वजह से व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग