न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक के संकेत, दिखते ही हो जाएं सतर्क

इन संकेतों की पहचान होना बहुत जरूरी हैं ताकि आप उचित समय पर सही इलाज ले सकें। आज इस कड़ी में हम आपको हार्ट अटैक के उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Oct 2022 5:27:12

ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक के संकेत, दिखते ही हो जाएं सतर्क

हमारा हृदय यानी की दिल एक मस्कुलर अंग है, जो दिन में 1 लाख बार धड़कता है। इसका काम शरीर के उत्तकों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करना है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल के कारण देखने को मिल रहा हैं कि दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां कई बड़े फिट दिखने वाले सेलेब्रिटी भी हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं। कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्या देखी जा रही है। हार्ट अटैक कभी भी अचानक आ सकता हैं, लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो समय पर दिखने लगते हैं और हार्ट अटैक के संकेत देते हैं। इन संकेतों की पहचान होना बहुत जरूरी हैं ताकि आप उचित समय पर सही इलाज ले सकें। आज इस कड़ी में हम आपको हार्ट अटैक के उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

पाचन संबंधी समस्याएं

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च में बताया गया है पुरुषों और महिलाओं में दिल के दौरे का मुख्य लक्षण मतली भी हो सकता है। रिसर्च में पाया गया कि जिन महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं उमें से 34 महिलाओं को मतली को अनुभव होता है। वहीं महिलाओं की तुलना में पुरुषों को 22 प्रतिशत को मतली का अनुभव हुआ था।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

हाथों में झुनझुनी

हाथों में झुनझुनी या सुन्नता होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि बहुत देर तक गलत स्थिति में सोना या हाथों का अधिक प्रयोग होना। रिसर्च के मुताबिक, एक या दोनों हाथों में अचानक सुन्नता महसूस होना दिल का दौरा, स्ट्रोक या का संकेत हो सकता है। हालांकि गठिया जैसी स्थितियां भी बाहों में सुन्नता का कारण बन सकती हैं लेकिन दिल की समस्या को देखना पहला काम है।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

थकान महसूस होना

बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो यह हार्ट अटैक अलार्म हो सकता है। दरअसल जब हार्ट की धमनियां कोलेस्ट्रॉल के कारण बंद या संकुचित हो जाती हैं तब दिल को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है। जिस वजह से जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आपको रात में अच्छी खासी नींद के बाद भी आलस और थकान का अनुभव हो रहा है तो यह अलार्म हो सकता है।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

बांह में दर्द

यह भी हार्ट अटैक के ही लक्षणों में से एक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दर्द लगभग हमेशा छाती से शुरू होता है और बाहर की ओर बढ़ता है। लेकिन कुछ ऐसे मरीज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से हाथ में दर्द है और बाद में वह हार्ट अटैक के रूप में सामने आया है।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

चक्कर आना

चक्कर आने की समस्या हो सकता है कि काफी देर तक भूखे-प्यासे रहने की वजह से हो रही हो, लेकिन अगर आप अचानक से अस्थिर महसूस करने लगते हैं और सीने में तकलीफ या सांस लेने में दिक्कत होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका रक्तचाप कम हो गया हो, क्योंकि आपका दिल उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं है, जैसा पहले था। ऐसे में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

खांसी और जुकाम का ठीक न होना

आमतौर पर, ठंड और फ्लू के लक्षण दिल के दौरे के लिएखतरे की घंटी नहीं माने जाते हैं। लेकिन अगर आप हालत के लिए उच्च जोखिम वाले समूह में हैं (परिवार का इतिहास, मोटापे से ग्रस्त हैं, या डायबिटीज से पीड़ित हैं), तो यह सुनिश्चित करने के लिए एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अगर आप फ्लू जैसे लक्षण अनुभव करते हैं जो ठीक नहीं हो रहा है, तो अपने बलगम की जांच करवाएं। बलगम का गुलाबी रंग बताता है कि आपका दिल अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि रक्त फेफड़ों में वापस जा रहा है।

symptoms of heart attack,healthy living,Health tips

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में अगर आपको किसी प्रकार का परिवर्तन या कमी का एहसास होता है, तो यह भी दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। जब दिल अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता तो फेफड़ों तक उतनी मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती जितनी आवश्यकता होती है। इस वजह से सांस लेने में कठिनाई होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो बगैर देर किए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स