न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में मुरझाने लगती हैं चेहरे की स्किन, इन 8 होममेड फेस वॉश से करें खुद को रिफ्रेश

गार्मियों का मौसम जारी हैं जहां उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा हैं। गर्मी का मौसम हमारी त्वचा के लिए एक चुनौतीपूर्ण मौसम हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो गर्म जगह में रहते हैं या बाहर बहुत समय बिताते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 8:09:12

गर्मियों में मुरझाने लगती हैं चेहरे की स्किन, इन 8 होममेड फेस वॉश से करें खुद को रिफ्रेश

गार्मियों का मौसम जारी हैं जहां उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा हैं। गर्मी का मौसम हमारी त्वचा के लिए एक चुनौतीपूर्ण मौसम हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो गर्म जगह में रहते हैं या बाहर बहुत समय बिताते हैं। तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान त्वचा पर मुंहासे और काले दाग-धब्बे हो जाते हैं। इसी के साथ गर्मियों के दिनों में चेहरे की त्वचा भी मुरझाने लगती हैं और थकान साफ़ झलकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे होममेड फेस वॉश लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप खुद को रिफ्रेश रख पाएंगे। ये फेस वॉश डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं और इनका स्किन पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस वॉश के बारे में...

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

दही और बेसन का फेस वॉश

अगर आपको डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या हो रही है, तो बेसन और दही का फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और एक चुटकी दही लीजिए। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार गाढा दही मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें। इस फेस वॉश से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गंदगी साफ करने में मदद करेंगें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डल और डैमेज स्किन से निजात दिलाने में मदद करेगा। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की समस्याओं का खतरा कम करने में मदद करेंगे।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस वॉश

एक कटोरी में दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। इसमें 2 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर एक पतला घोल तैयार कर लें। मुंह धोते समय रोजाना इसका इस्तेमाल करें। चेहरे की डीप क्लींजिंग के लिए हफ्ते में एक बार इसका गाढ़ा पेस्ट लगाएं। मुल्तानी मिट्टी को नैचुरल कूलिंग एजेंट माना जाता है। यह टैनिंग से भी राहत दिलाती है।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

पुदीने और गुलाब जल का फेस वॉश

गर्मियों में पुदीना से बना फेश वॉश सबसे फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, पुदीना एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। लेकिन गर्मियों के लिए ये अलग ही तरीके से फायदेमंद है। पहले तो ये त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। फिर ये एक्ने की समस्या को कम करता है और उसके बाद स्किन को अंदर सेहतमंद रखता है। इसलिए गर्मियों में आप इससे बना फेश वॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेश वॉश को बनाने के लिए पुदीने के ताजे पत्तों को लें और इसे पीस कर रख लें। अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इसका गाढ़ा सा पेस्ट तैयार करें और इस अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरा साफ कर लें।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

चावल आटा और कॉर्न स्टार्च का फेस वॉश

अगर आपकी स्किन एक्स्ट्रा ऑयली है और इससे आप काफी परेशान रहते हैं तो उसके लिए आप चावल का आटा यूज कर सकते हैं। इससे फेस वॉश करने से ना सिर्फ रंगत साफ हो जाएगी बल्कि डेड स्किन की भी समस्या नहीं होगी। इसके लिए चावल के आटे में थोड़ा कॉर्न स्टार्च भी मिक्स करें और अपने फेस पर अप्लाई करें। जब यह हल्का ड्राई होने लगे तो सर्कुलर मोशन में रब करते हुए चेहरे को धो लें। यह तरीका आप चाहें तो नहाने से पहले रोजाना ट्राई कर सकते हैं।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

शहद और एलोवेरा का फेस वॉश

ड्राई स्किन वालो के लिए शहद और एलोवेरा का फेस वॉश सबसे बेहतर साबित हो सकता है। फेस वॉश तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिक्चर से 2 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद भी कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को कूलिंग इफेक्ट देने और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

दही और नीम का फेश वॉश

दही और नीम दोनों ही गर्मियों में त्वचा के लिए शानदार तरीके से काम करते हैं। दही जहां त्वचा को ठंडक पहुंचाता है वहीं नीम का एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दोनों मिल कर चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करते हैं। इनके अलावा अगर आप सरबर्न और चेहरे की रेडनेस को कम करना चाहते हैं, तो भी ये फेश वॉश आपके लिए मददगार होगा। इस फेश वॉश को बनाने के लिए पहले तो नीम की ताजी पत्तियों को पीस कर एक कटोरी में रख लें। अब इसमें दही मिलाएं और हल्का सा शहद डालें। अब इसे फेंटें और अपने चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

कच्चे दूध और संतरे के छिलके का फेश वॉश

कच्चा दूध कई तरीके से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे दाग-धब्बे ही नहीं बल्कि हर तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि नॉर्मल स्किन हो या फिर ऑयली हर किसी को मॉइश्चराइजर अप्लाई करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में कच्चा दूध इस कमी को पूरा करता है। संतरे के छिलकों का पाउडर लें और उसे कच्चे दूध में मिक्स कर पतला पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नहाने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। हाथों को गीला कर लें और फिर सर्कुलर मोशन में रब करते हुए मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।

summer skin care,skin care tips for summer,summer skincare routine,protecting skin in summer,summer skincare tips,summer beauty tips,sun protection tips,hydrating skin in summer,summer skincare essentials,natural remedies for summer skin care,summer skin care hacks,healthy skin in summer

मुल्तानी मिट्टी फेस वॉश

रोजाना इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर क्या ही होगा। यह फेस वॉश सभी स्किन के लिए बेहतर है। मुल्तानी मिट्टी का फेस वॉश बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट से 2 मिनट तक मसाज करें। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। यह डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, डल स्किन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। कच्चा दूध स्किन को टोन करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव

नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता

बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक

नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह

रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त

न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल

कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज

रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता