Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी गर्मी कोलेस्ट्रॉल को रखना चाहते है कंट्रोल में, आज से शुरू कर दे इन चीजों का सेवन

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गया है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल एक लिपिड है, जिसकी हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए जरूरत होती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 3:33:54

पूरी गर्मी कोलेस्ट्रॉल को रखना चाहते है कंट्रोल में, आज से शुरू कर दे इन चीजों का सेवन

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गया है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल एक लिपिड है, जिसकी हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए जरूरत होती है। यह एक फैट जैसा पदार्थ है, जो ब्लड आर्टरीज के जरिए शरीर में घूमता रहता है। पानी में नहीं घुलने के कारण कोलेस्ट्रॉल को लिपोप्रोटीन नामक एक कण के माध्यम से शरीर के विभिन्न भागों में पहुंचाया जाता है, जिसकी सतह पर एक प्रकार का प्रोटीन होता है। जब कोलेस्ट्रॉल हाई फैट और कम प्रोटीन सामग्री वाले लिपोप्रोटीन के साथ मिलकर एलडीएल बनाता है, तो यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है तो आप गलत हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ दवाएं, हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन हर बार दवाओं पर निर्भर रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में इन चीजों का सेवन करना जरूरी है...
high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips ऑलिव या ऑलिव ऑयल

ऑलिव या ऑलिव ऑयल अनसैच्यूरेटेड फैट से समृद्ध होता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर को रोकने और कम करने में मदद कर सकते हैं। आप सलाद, ऐपेटाइजर, पिज्जा और अन्य चीजों में इसे मिलाकर खा सकते हैं। जैतून का तेल पॉलिफेनॉल्स (polyphenols) से समृद्ध होते हैं, जो एचडीएल-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर सकता है। साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकता है। कुकिंग के लिए वर्जिन ऑलिव ऑयल और सैलेड ड्रेसिंग के लिए एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी होती है, अगर ऐसी समस्या हो तो इसके बजाय फलेक्स सीड या राइस ब्रैन ऑयल का सेवन किया जा सकता है।
high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips ओट्स

ओट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाले पोषक तत्वों में से एक फाइबर है। ओट्स में घुलनशील फाइबर होते हैं जो जैल बनाते हैं और कोलन में बैक्टीरिया द्वारा आसानी से पच जाते हैं। ओट्स जठरांत्र संबंधी मार्ग में पित्त एसिड के साथ बंध कर कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और इस प्रकार खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हृदय रोग से बचाने में सहायक है। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips एवोकाडो

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आप डाइट में एवोकाडो को भी शामिल कर सकते है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। एक शोध में सामने आया है कि रोजाना एक एवोकाडो के सेवन को हानिकारक कोलेस्ट्रॉल , एलडीएल-पी और नॉन एचडीएल-सी को कम करने में उपयोगी पाया गया, जिससे हृदय स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips अलसी के बीज

अलसी के बीज आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। अलसी के बीज में फाइबर के अलावा लिग्नान की मात्रा अधिक होती है। ये जटिल कार्बोहाइड्रेट हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। आप अलसी को रोटी, दही, और सलाद के साथ ले सकते हैं। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips नट्स और बीज

कई शोधों में सामने आया है कि नट्स और बीज में एंटीऑक्सिडेंट गुण और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। इनके यह गुण कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। नट्स और बीज में बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, सरसों के बीज आदि शामिल हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि सीमित मात्रा में इनका सेवन करना कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips शतावरी

इस हाई फाइबर सब्जी में सैपोनिन नामक यौगिक भी होते हैं, जिन्हें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कैंसर के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips खुबानी

यह फल फाइबर का बेहतर स्रोत है। खुबानी की है बीता कैरोटीन सामग्री एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को धमनियों को ऑक्सीकरण और बंद करने से रोकने में मदद करती है। अगर आपको ताजा खुबानी नहीं मिल रहा है, तो आप सूखे खुबानी भी खा सकते हैं। high cholesterol symptoms,high cholesterol symptoms in body,high cholesterol effects on heart,food to control cholesterol,summer food to control cholesterol,healthy food,Health tips नीबू

नीबू सहित सभी खट्टे फलों में कुछ ऐसे घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो स्टमक (खाने की थैली) में ही बैड कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोक देते हैं। खट्टे फलों में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज करके कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology