न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको सेहतमंद बनाने का काम भी करता हैं सेक्स, जानें किस तरह

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सेक्स से आपकी सेहत का नाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 3:23:48

आपको सेहतमंद बनाने का काम भी करता हैं सेक्स, जानें किस तरह

किसी भी रिलेशनशिप के लिए हेल्दी सेक्स लाइफ होने बहुत जरूरी हैं जो जीवन में खुशियां और नजदीकियां लाने का काम करती हैं। सेक्स को मजे के तौर पर देखा जाता हैं जबकि क्या आप जानते हैं कि सेक्स आपको सेहतमंद बनाने का काम भी करता हैं। जी हां, सेक्स से जुडी कई स्टडी और रिसर्च में सामने आया हैं कि यह आपको कई घातक और गंभीर बीमारियों से बचा सकता हैं। ऐसे में आप सिर्फ आत्मसुख पाने के लिए ही सेक्स नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी सेहत भी बना रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सेक्स से आपकी सेहत का नाता हैं।

sex benefits to make you healthy,healthy living,Health tips

ब्लड प्रेशर को कम करके स्ट्रेस से दूर रखता है

सेक्स के दौरान शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन का स्राव होता है, जो मूड को बूस्ट करने में मदद करता है। स्कॉटलैंड की बायोलॉजिकल सायकोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सेक्स के कारण स्ट्रेस के दौरान बढ़नेवाले ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है। स्टडी में इस बात पर भी फोकस किया कि ज़रूरी नहीं कि आप सेक्सुअली इंवॉल्व हों, अगर आप मास्टबेशन भी करते हैं, तो भी आपको तनावरहित रखता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

प्रोस्टेट कैंसर के ख़तरे से बचाता है

यूरोपियन यूरोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जो पुरुष महीने में 21 बार इजैक्यूलेट करते हैं, वो प्रोस्टेट कैंसर के ख़तरे से उन लोगों से 20% ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं, जो महीने में चार-से-सात बार इजैक्युलेट करते हैं। पुरुषों के लिए इजैक्यूलेशन के मायने कितने हैं यह तो इसी बात से पता चलता है कि यह उन्हें प्रोस्टेट कैंसर के ख़तरे से बचा सकता है।

sex benefits to make you healthy,healthy living,Health tips

हेल्दी हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज़

अमेरिकन जरनल ऑफ कार्डियोलॉजी में छपी स्टडी के मुताबिक जो लोग हफ़्ते में दो बार सेक्स करते हैं, वो स्ट्रोक और हार्ट अटैक क ख़तरों से उन लोगों से ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं, जो महीने में स़िर्फ एक बार सेक्सुअली इंवॉल्व होते हैं। दरअसल, सेक्स के दौरान औरतन पुरुष एक मिनट में 4 जहां चार कैलोरीज़ बर्न करते हैं, वही महिलाएं तीन कैलोरीज़ यानी आधे घंटे की आपकी सेक्सुअल एक्टिविटी में आप एक ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज़्यादा कैलोरीज़ बर्न कर लेते हैं, वो भी फन के साथ। यह बात तो कई रिसर्च में साबित हो चुकी है कि सेक्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है, तभी तो हेल्दी हार्ट के लिए इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।

बेहतरीन पेनकिलर का काम करता है

कैलीफोर्निया में हुई यह एक स्टडी में यह साबित हुआ कि दर्द के दौरान अगर पार्टनर की रोमांटिक फोटो दिखाई जाए या किसी हैंडसम अजनबी को देखें, तो दर्द से काफ़ी राहत मिलती है। वहीं दूसरी ओर पीरियड्स के दौरान होनेवाले दर्द से राहत पाने के लिए अगर उस दौरान आप सेक्सुअली इंवॉल्व होती हैं, तो दर्द में काफ़ी राहत मिलती है। दरअसल, सेक्स ऑर्गैज़्म एक पेनकिलर की तरह काम करता है, तभी तो सिरदर्द के दौरान अगर सेक्स किया जाए, तो सिरदर्द को छूमंतर होने में व़क्त नहीं लगता।

sex benefits to make you healthy,healthy living,Health tips

मिलती है सुकूनभरी नींद

नेशनल स्लीप फाउंडेशन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गैज़्म के बाद हमारे शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे हमें बहुत अच्छी नींद आती है। आपने भी ग़ौर किया होगा कि सेक्सअल एक्टिविटी के बाद आप और आपके पार्टनर कैसे सुकूनभरी नींद के आगोश में समा जाते हैं और अगली सुबह रिफ्रेश व खिले-खिले नज़र आते हैं। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि आप जितनी अच्छी नींद लेते हैं, आपकी सेक्सुअल डिज़ायर उतनी ही अच्छी होती है।

पाएं ग्लोइंग-यंग स्किन

अगर अब आप सोचते थे कि कपल्स के चेहरे की चमक का कारण स़िर्फ हेल्दी फूड और एक्सरसाइज़ है, तो आपको बता दें कि इसमें बहुत बड़ा योगदान सेक्स का भी है। सेक्स के दौरान ऑर्गैज़्म शरीर में ब्लड फ्लो की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे चेहरे में निखार साफ़ नज़र आता है। यह आपके तनाव को दूर करके आपके मूड को बेहतर बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!