न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिश्री : मुंह में जाते ही घोल देती है मिठास, इन बीमारियों के लिए करती ‘कड़वी दवा’ का काम!

पूजा के बाद प्रसाद के रूप में मिश्री का अपना खास महत्व है। वहीं, कुछ लोग मीठे पकवान या फिर दूध में चीनी की जगह मिश्री का ही...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 7:43:45

मिश्री : मुंह में जाते ही घोल देती है मिठास, इन बीमारियों के लिए करती ‘कड़वी दवा’ का काम!

पूजा के बाद प्रसाद के रूप में मिश्री का अपना खास महत्व है। वहीं, कुछ लोग मीठे पकवान या फिर दूध में चीनी की जगह मिश्री का ही इस्तेमाल करते हैं। मिश्री चीज ही ऐसी है, जो मुंह में जाते ही मिठास घोल देती है। चीनी के अनरिफाइंड रूप को ही मिश्री कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से गन्ने और खजूर के रस से तैयार किया जाता है।

इसका उत्पादन भारत में ही शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में उपयोग की जाने लगी। इसमें चीनी के मुकाबले कम मिठास होती है। मिश्री के आकार में बड़े टुकड़े को अंग्रेजी में रॉक शुगर के नाम से भी जाना जाता है। आपको यह कई रूप और आकार में मिल जाएगी। इसकी वजह यह है कि उत्पादन के बाद इसे विभिन्न आकारों में ढाला जाता है।

mishri,rock sugar,rock sugar benefits,rock sugar medicine,cough,flu,nose bleeding,digestion,mouth ulcer,energy,health article in hindi

खांसी-जुकाम के लिए

सर्दी और बदले मौसम में खांसी और जुकाम होना आम बात है। लेकिन, हर बार किसी डॉक्टर के पास जाना भी ठीक नहीं है। हल्के खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से आसानी से इन बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप मिश्री पाउडर, काली मिर्च पाउडर और घी डालकर मिश्रण तैयार कर लीजिये और इसका सेवन करें। इससे परेशानी दूर हो सकती हैं।

mishri,rock sugar,rock sugar benefits,rock sugar medicine,cough,flu,nose bleeding,digestion,mouth ulcer,energy,health article in hindi

नोज ब्लीडिंग के लिए बेस्ट

कई लोग नोज ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी मिश्री का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है मिश्री की तासीर ठंडी होती है और इसके सेवन से भी शरीर का तामपान ठीक रहता है। हालांकि, गर्मियों के मौसम के इस समस्या को काफी देखा जाता है, लेकिन अगर आप बदलते मौसम में भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आप पानी में मिश्री को डालकर सेवन कर सकती हैं। इससे आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।

mishri,rock sugar,rock sugar benefits,rock sugar medicine,cough,flu,nose bleeding,digestion,mouth ulcer,energy,health article in hindi

पाचन क्रिया के लिए बेस्ट

पाचन क्रिया संबंधी समस्या को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मिश्री को पीसकर पाउडर बना लीजिए और सौंफ के साथ सेवन करें। आप चाहें तो मिश्री और सौंफ, दोनों को पीसकर सेवन कर सकती है। इससे पेट भी ठंडा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है। कई लोग सौंफ की जगह धनिया पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं।

mishri,rock sugar,rock sugar benefits,rock sugar medicine,cough,flu,nose bleeding,digestion,mouth ulcer,energy,health article in hindi

मुंह के छाले को करे दूर

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम खाना खाने या फिर अधिक पानी न भी पीने से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में भी यह समस्या एक आम बात है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए मिश्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप मिश्री पाउडर के साथ इलायची पाउडर का एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और इसे छाले वाली जगह लगा लें। बहुत जल्दी दूर होंगे छाले।

mishri,rock sugar,rock sugar benefits,rock sugar medicine,cough,flu,nose bleeding,digestion,mouth ulcer,energy,health article in hindi

एनर्जी के लिए बेस्ट

कहा जाता है कि मिश्री में सुक्रोज की अच्छी मात्रा होती है, जो एनर्जी बढ़ाने में काफी मदद करती है। शरीर को ऊर्जा देने का भी काम करती है मिश्री। इसके अलावा मुंह से निकलने वाली बदबू को भी दूर करने के लिए मिश्री का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग