Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिमीकंद : ऐसी सब्जी जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी, इन रोगों में लाभदायक

बाजार में आम सब्जियों के साथ कुछ ऐसी भी सब्जियां मौजूद होती हैं, जिनके विषय में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता। जिमीकंद भी ऐसी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 6:06:35

जिमीकंद : ऐसी सब्जी जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी, इन रोगों में लाभदायक

बाजार में आम सब्जियों के साथ कुछ ऐसी भी सब्जियां मौजूद होती हैं, जिनके विषय में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता। जिमीकंद भी ऐसी ही एक सब्जी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जिमीकंद एक प्रकार का कंद-मूल है, जिसमें कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस पर हुए अध्ययनों से पता चलता है कि यह खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।


coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

जिमीकंद के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जिमीकंद खाने से नसों में खून का बहाव सामान्य तौर पर होता है। खून बहाव अच्छे से होने पर ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। ब्लड प्रेशर सही रहने से कई बीमारियां होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं जैसे कि दिल की बीमारी। दिल की बीमारी से दूर रहने के लिए जरुरी है कि आप दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट को फॉलो करें।


coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi कैंसर से बचाव में

कैंसर से बचाव के लिए याम का उपयोग किया जा सकता है। जिमीकंद में मौजूद एलेंटॉइन कंपाउंड कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है। इसके अलावा जिमीकंद में एल-अर्जिनिन यौगिक होता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैंसर की रोकथाम में अहम योगदान निभा सकता है। ध्यान दें कि जिमीकंद कैंसर का इलाज नहीं है। यह गंभीर स्थिति है, जिसके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।


coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi एंटीऑक्सीडेंट गुण

जिमीकंद में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जिमीकंद एंटीऑक्सीडेंट रक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर और सूजन को कम करके कोलन कैंसर से बचाव कर सकता है।

coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi मेमोरी बढ़ाने में

जिमीकंद के फायदे याददाश्त बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसमें डाइओसजेनिन नामक यौगिक पाया जाता है। अल्जाइमर (याददाश्त कमजोर होने की एक स्थिति) रोग में डाइओसजेनिन सुधार कर सकता है। अध्ययन में यह भी देखा गया कि सामान्य अवस्था में भी यह न्यूरोनल उत्तेजना और याददाश्त क्रिया को बढ़ाता है।


coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi कोलेस्ट्रॉल को कम करने में

हमारे शरीर में दो कोलेस्ट्रॉल होते हैं, उसमे एक अच्छा और एक बुरा होता है। अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हृदय स्वस्थ रहता है और अगर बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो उच्च रक्तचाप बढ़ने लगता है। इसके अलावा हृदय रोग का जोखिम बढ़ता है। इन सब समस्याओं से बचाव करने के लिए जिमीकंद का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें बुरा कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले शक्तिशाली एंटीकायगुलेंट यौगिक गुण मौजूद होता है जो आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल के दौरे को भी रोकता है।


coronavirus,jimikand,jimikand vegetable,suran,elephant yam,heart,cholesterol,blood pressure,cancer,skin,hair,health article in hindi स्किन और बालों के लिए अच्छा

जिमीकंद हेल्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जिमीकंद में विटामिन-ए और नियासिन होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक माने जाते हैं। जिमीकंद का सेवन बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन-बी6 पाया जाता है। विटामिन-बी6 के सेवन से बालों की स्थिति में सुधार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology