न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एरोबिक एक्सरसाइज : करना बहुत आसान, फिट रहने का फॉर्मूला, इन समस्याओं में होगा सुधार

हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। ऐसे ही एरोबिक्स भी एक प्रकार का...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 5:23:56

एरोबिक एक्सरसाइज : करना बहुत आसान, फिट रहने का फॉर्मूला, इन समस्याओं में होगा सुधार

हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। ऐसे ही एरोबिक्स भी एक प्रकार का व्यायाम है, जिसे करना बहुत ही आसान है। इसे आप घर में भी कर सकते हैं। इसे शुरुआत में अनुभवी एरोबिक एक्सरसाइज करने वालों के साथ करना चाहिए। एरोबिक एक्सरसाइज से आप न सिर्फ फिट रहते हैं, बल्कि कोई भी शारीरिक समस्या आपके आसपास फटकती तक नहीं है। हां, एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस एक्सरसाइज के साथ-साथ पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन भी करें।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे

1.वजन को नियंत्रित रखने में मददगार

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए एरोबिक एक्सरसाइज सही विकल्प साबित हो सकता है। इसे करने के लिए कुछ लोगों को 6-12 महीने तक मॉडरेट इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज कराई गई। 12 महीने के बाद उनके वजन और कमर के आकार में कमी पाई गई। वहीं, आइसोलेटेड एरोबिक एक्सरसाइज का अधिक वजन और मोटापे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है।

हां, अगर इसे सही आहार के साथ किया जाए, तो रक्तचाप और लिपिड के स्तर में सुधार हो सकता है। साथ ही वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आइसोलेटेड एरोबिक एक्सरसाइज का मतलब सिर्फ एरोबिक करना है। इसमें किसी अन्य एक्सरसाइज को शामिल नहीं किया जाता है। यह जानकारी एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में दी गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे वजन को नियंत्रित करने के लिए हो सकते हैं।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

2. हृदय रोग को कम करने के लिए

एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे हृदय से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी हो सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, एरोबिक एक्सरसाइज एक गतिशील एक्साइज है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करती है। इसे करने पर हृदय के साथ-साथ उच्च रक्तचाप जैसी समस्या को भी रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अगर किसी को हृदय संबंधी कोई समस्या है, तो उनके लिए भी एरोबिक एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इस अवस्था में डॉक्टर की सलाह पर ही इसे करें। डॉक्टर मरीज की अवस्था को देखकर बताएंगे कि किस तरह की एरोबिक एक्सरसाइज करना सही होगा।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

3. ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने के लिए

ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने के लिए भी एरोबिक एक्सरसाइज मददगार हो सकती है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में बताया गया है कि एरोबिक एक्सरसाइज टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों के रक्त शर्करा को नियंत्रित करने का काम कर सकती हैं। एरोबिक एक्सरसाइज शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाती है, जो ग्लूकोज को अवशोषित (Absorption) करने का काम करती है। इससे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। यह जानकारी एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में उपलब्ध है।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

4. धूम्रपान को छुड़वाने में सहायक

कई लोग धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, लेकिन तलब के कारण इसे छोड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में उन्हें एरोबिक एक्सरसाइज करने से कुछ फायदा हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, एक्सरसाइज करने से सिगरेट की तलब में कमी आती है और इसके लक्षण को भी दूर रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, धूम्रपान के कारण जिन लोगों के फेफड़ों में समस्या है, उनमें सुधार करने में भी एरोबिक सहायक हो सकती है। धूम्रपान किसी भी लिहाज से फायदेमंद नहीं है। फिर चाहे पौष्टिक भोजन ही क्यों न किया जाए और नियमित व्यायाम किया जाए। यह हर लिहाज से हानिकारक है।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

5. मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार

एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार करने से भी जुड़े हैं। एरोबिक एक्सरसाइज करने से चिंता और अवसाद को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क में भी रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे मूड में सुधार होता है ।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

6. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम किया जा सकता है। व्यायाम न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखता है, बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ा रोग) से बचाने में भी सहायक साबित हो सकता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है।

aerobic exercise,aerobic exercise benefits,fitness,nutritional food,heart,weight control,bones,muscles,mental health,blood sugar,health article in hindi

7. नींद में सुधार

एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे में बेहतर नींद सोना भी शामिल है। इसकी पुष्टि के लिए एक वैज्ञानिक शोध किया गया। इसके तहत अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे युवक को 4 महीने तक एरोबिक एक्सरसाइज कराई गई। व्यायाम करने से युवकों की नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ और साथ ही दिन के समय नींद और अवसाद के लक्षणों में भी कमी आई। यह रिसर्च पेपर एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग