Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी दिनचर्या की इन 9 आदतों को बदलकर घटाए अपना वजन

आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बदलकर अपना वजन घटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 12:37:40

अपनी दिनचर्या की इन 9 आदतों को बदलकर घटाए अपना वजन

मोटापा और बढ़ता वजन आज के समय में हर चौथे व्यक्ति की परेशानी बना हुआ हैं। वजन बढ़ने के बाद इसे घटाना कोई आसान काम नहीं हैं। लोग इसके लिए डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं जो कि मनचाहे परिणाम के लिए काफी नहीं हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाते हुए हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करने की जरूरत पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बदलकर अपना वजन घटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...
reduce your weight by changing these 9 habits of your daily routine,healthy living,Health tips बहुत जरूरी है एक्सरसाइज़

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ करना बहुत ज़रूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह के समय की गई 30-45 मिनट की एक्सरसाइज़ बहुत फायदेमंद होती है। सुबह के वक्त की गई एक्सरसाइज़ से फैट तेज़ी से बर्न होता है, जिससे वज़न कम होता है। डायबिटीज़ और दिल संबंधी बीमारियां होने की संभावना को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं

एक अध्ययन के मुताबिक, एक्सरसाइज़ करने के साथ-साथ जो लोग अपने को दिनभर किसी न किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रखते हैं, उनका वज़न कंट्रोल में रहता है। वॉकिंग, साइकिलिंग, डांसिंग, रस्सी कूदना आदि से भी वज़न कम होता है। इसके अलावा बैंक, स्कूल, मार्केट जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाय पैदल या साइकिल से जाने से वज़न तेजी से घटाने में मदद मिलती है।

reduce your weight by changing these 9 habits of your daily routine,healthy living,Health tips खूब सारा पानी पीएं

एक स्टडी के अनुसार, 500 मिली पानी मेटाबॉलिक रेट को 30% तक बढ़ा देता है। दिन की शुरुआत पानी से करने से शरीर ना सिर्फ हाइड्रेट रहता है, बल्कि वज़न तेजी से घटता है और भूख भी नहीं लगती है। थकान महसूस होने पर पानी एनर्जी बूस्टर का काम करता है। डिहाइड्रेशन को दूर करने के साथ ही पानी सिरदर्द और कब्ज में भी राहत देता है। पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन की समस्या कम होती है।

गरम पानी पीना

यदि आपका मेटाबॉलिज्म रात के समय धीमी गति से काम करता है, जो उसे एक्टिव करने का सही तरीका है कि अगली सुबह उठकर कम-से-कम एक या दो ग्लास गुनगुना पानी पीएं। इससे न केवल आपका मेटाबॉलिज्म सही रहेगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म सुचारु रूप से काम भी करेगा। आयुर्वेद के अनुसार, रोज़ सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में 1-2 बूंदें नींबू का रस और 1 टीस्पून शहद मिलाकर पीएं। आप चाहें तो इसमें एप्पल साइडर विनेगर भी मिला सकते हैं। इससे आप दिनभर हल्का और तरोताजा महसूस करेंगे।
reduce your weight by changing these 9 habits of your daily routine,healthy living,Health tips खाली पेट चाय-कॉफी न पीएं

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि सुबह उठने के ठीक बाद तुरंत उन्हें चाय-कॉफी की तलब होती है। खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी होती है और अपच तथा सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। आप चाय-कॉफी की बजाय ग्रीन टी से दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

लो फैट फूड्स खाने से बचें

जर्नल ऑफ़ द कंज्यूमर रिसर्च में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग ’हेल्दी’ लेबल वाले फूड प्रोडक्ट्स खाते हैं, उन्हें अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए अधिक खाना पड़ता है। ये फूड प्रोडक्ट जल्दी पच जाते हैं, दोबारा जल्दी भूख लग जाती है और बार-बार खाने से वज़न बढ़ता है।

reduce your weight by changing these 9 habits of your daily routine,healthy living,Health tips नाश्ते में लें हाई प्रोटीन फूड

पौष्टिकता से भरपूर हाई प्रोटीन नाश्ता न केवल दिनभर आपको एनर्जेटिक रखता है, बल्कि इसे खाने से काफी समय तक भूख भी नहीं लगती है। एक शोध में यह बात सिद्ध हुई है कि हाई प्रोटीन नाश्ता करने से पेट भरा रहता है और हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट शरीर में हंगर हार्मोन को घटाने का काम करता है। जिससे वज़न भी कम होता है, इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में पनीर, दही, अंडे, चीज, नट्स ज़रूर शामिल करें।

सुबह की हल्की धूप लें

शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो 15-20 मिनट सुबह की हल्की गुनगुनी धूप में बैठें। सूरज की किरणों से मिलनेवाला विटामिन डी हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक अध्ययन से भी यह साबित हो चुका है कि शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट लेने की बजाय धूप में बैठना ज़्यादा लाभकारी है। इसलिए सुबह-सवेरे उठने के बाद कम से कम 15 मिनट की धूप ज़रूर लें।
reduce your weight by changing these 9 habits of your daily routine,healthy living,Health tips आठ-दस घंटे की अच्छी नींद लें

एक शोध के मुताबिक, जो लोग जल्दी उठकर समय पर एक्सरसाइज़ और ब्रेकफास्ट करते हैं, दिनभर शारीरिक गतिविधियों में अपने को व्यस्त रखते हैं, उनका वज़न भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए 8-10 घंटे की नींद बहुत आवश्यक है। कम्पलीट नींद न लेने से मेटाबॉलिज्म भी सुचारु तरीके से काम नहीं करता है और शरीर में हार्मोंस असंतुलित होते हैं, जिसके कारण बार-बार भूख लगती है और वज़न बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology