Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव ने छीना चैन! न करें अनदेखी, जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

क्या आपको भी अचानक मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव जैसी परेशानी होती है? अगर हां, तो आप इसे अनदेखा न करें। एक तरह से...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 12:41:39

मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव ने छीना चैन! न करें अनदेखी, जानें इसके कारण और घरेलू उपाय

क्या आपको भी अचानक मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव जैसी परेशानी होती है? अगर हां, तो आप इसे अनदेखा न करें। एक तरह से इसके जरिए शरीर आपको संकेत देता है कि आपको काम के साथ-साथ अपना ध्यान रखना और आराम करना भी जरूरी है। हालांकि, कई बार आप में से कई लोग मांसपेशियों में दर्द का इलाज दर्दनाशक दवाइयों से करते हैं, जो सही नहीं है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi मांसपेशियों में दर्द के कारण

मांसपेशियों में दर्द का इलाज सही तरीके से करने के लिए आपके लिए मांसपेशियों में दर्द के कारण जान लेना भी जरूरी है, ताकि इसके इलाज में आसानी हो।

1. जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से व्यायाम व योग करने से।

2. ज्यादा देर तक बाइक या गाड़ी में बैठकर सफर करने से, ज्यादा चलने से, ज्यादा देर तक खड़े रहने से या ज्यादा देर तक बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।

3. किसी तरीके की बीमारी होने से जैसे – गठिया, सूजन या फिर हड्डी व मांसपेशियों से संबंधित परेशानी के कारण।

4. खेलते, भागते या चलते वक्त गिर जाने से मांसपेशियों में चोट लग जाने से भी मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है। कभी-कभी पुरानी चोट के कारण भी ऐसा होता है।

5. गलत तरीके से सोने से भी मांसपेशियों में तनाव आता है।

6. मौसम में बदलाव के कारण भी ऐसा हो सकता है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi मांसपेशियों में दर्द के लिए घरेलू इलाज

1. मांसपेशियों में दर्द के लिए स्ट्रेच

मांसपेशियों में दर्द के घरेलू उपाय की अगर बात करें, तो स्ट्रेचिंग अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप जिम जाते हैं या व्यायाम करते हैं, तो उसके बाद स्ट्रेचिंग जरूर करें, क्योंकि कसरत करने से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए व्यायाम के पहले और तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करें, ताकि आप मांसपेशियों में दर्द से बच सकें।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 2. मांसपेशियों में दर्द के लिए फोम रोल

मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत पाने के लिए फोम रोल भी अच्छा उपाय है। फोम रोल बेलनाकार होता हैं और इससे अपनी मालिश खुद की जा सकती है। इससे मांसपेशियों की सूजन और दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है। इससे दर्द की जगह पर कम से कम 10 से 15 बार मालिश करें। गलत तरीके से मालिश करने से आपको परेशानी भी हो सकती है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 3. मांसपेशियों में दर्द के लिए गर्म पानी से स्नान

गर्म पानी भी मांसपेशियों में दर्द का इलाज करने में मददगार साबित हो सकता है। हड्डियों या मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव के दौरान कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि गर्म या गुनगुने पानी से नहा लेने से दर्द में आराम मिलता है। गर्म या गुनगुना पानी अकड़ी हुए मांसपेशियों और हड्डियों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और मांसपेशियों में हो रहे खिंचाव से राहत दिलाता है। आप गुनगुने पानी में एप्सम सॉल्ट या एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं, ताकि दर्द पर जल्दी असर हो। अगर सिर्फ पैरों में दर्द है, तो उन्हें कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबोकर रख सकते हैं। इससे भी फायदा हो सकता है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 4. मांसपेशियों में दर्द के लिए बर्फ का पैक

मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव से राहत के लिए आप बर्फ का पैक भी ले सकते हैं। खासकर, व्यायाम करने के बाद आइस पैक का उपयोग ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका असर तब और ज्यादा होगा, जब इसके साथ-साथ सही दवा का भी सेवन किया जाए।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 5. मांसपेशियों में दर्द के लिए एक्सरसाइज से पहले वॉर्म अप

व्यायाम करने से पहले वॉर्म अप करना जरूरी है। जब आप वॉर्म अप नहीं करते हैं और जोरदार व्यायाम करना शुरू करते हैं, तो मांसपेशियों में दर्द की आशंका बढ़ने लगती है। इसलिए, एक्सरसाइज के पहले कुछ मिनट का वॉर्म अप फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से मांसपेशियों को हानि होने से भी बचाव हो सकता है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 6. मांसपेशियों में दर्द के लिए हीट पैड

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि गर्म पानी से नहाना मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत दिलाता है। वैसे ही, हीटिंग पैड या गर्म पानी की थैली से मांसपेशियों में होने वाले दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है। गर्म पानी के सेक से न सिर्फ मांसपेशियों का दर्द, बल्कि कमर दर्द से भी राहत मिल सकती है, क्योंकि इससे शरीर में रक्त का प्रवाह काफी हद तक बेहतर हो सकता है।


muscle pain,muscle pain reasons,muscle pain home tips,warm up,stretch,foam roll,painkiller tablets,strain,health article in hindi 7. मांसपेशियों में दर्द के लिए हल्दी

अगर बात करें दादी मां के नुस्खे की, तो हल्दी का जिक्र जरूर होता है। हल्दी को हमेशा से ही उसके औषधीय गुणों के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। खासकर, अगर चोट लग जाए या सूजन की परेशानी हो, तो यह और उपयोगी होता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कई अन्य गुण होते हैं, जो न सिर्फ बीमारियों को दूर करते हैं, बल्कि चोट, मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं। आप रात को सोने से पहले हल्दी-दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे दर्द से राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology