न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती महिलाओं को इन कामों से करना चाहिए परहेज, हो सकती हैं परेशानी

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से गर्भवती महिलाओं को परहेज करना चाहिए क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 6:17:01

गर्भवती महिलाओं को इन कामों से करना चाहिए परहेज, हो सकती हैं परेशानी

किसी भी महिला के लिए उसकी गर्भावस्था का दौर बेहद अद्भुद और यादगार रहता हैं जहां उसके अंदर एक नई जिंदगी पनप रही होती हैं। ऐसे समय में महिला को अपने स्वास्थ्य के साथ अंदर पल रहे बच्चे की सेहत का भी ख्याल रखना पड़ता हैं और उसी के अनुरूप ही अपना खानपान और रहन-सहन व्यवस्थित करना पड़ता हैं ताकि बच्चे को कोई नुकसान ना हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से गर्भवती महिलाओं को परहेज करना चाहिए क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

pregnant women should avoid these things,healthy living,Health tips

भारी सामान उठाना या फर्नीचर खिसकाना

आपको भले ही यह काम छोटा स लगे, लेकिन आपको किसी भी फर्नीचर को खिसकाने से बचना चाहिए। इसी तरह कोई भी भारी चीज उठाने से बचना चाहिए। इस समय हार्मोनल बदलावों की वजह से आपके जोड़ों के टिश्यू ढीले पड़ जाते हैं और आपको चोट लगने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आप ये इन करती हैं तो आपकी पीठ पर असर पड़ सकता है और आपको चोट लग सकती है।

pregnant women should avoid these things,healthy living,Health tips

लंबे समय तक खड़े रहना

लंबे समय तक खड़े रहने वाले किसी भी काम को करने से आपको बचना चाहिए। ऐसा खास कर सुबह नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय प्रेगनेंट महिला को थकान और मॉर्निंग सिकनेस ज्यादा रहती है। लंबे समय तक खड़े रहने से आपके पैर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे सूजन आ सकती है और पीठ में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको खाना बनाना ही है तो अपने को बीच- बीच में ब्रेक देते रहें और देर तक खड़े ना रहें।

pregnant women should avoid these things,healthy living,Health tips

झुकने से बचें

झाड़ू- पोंछा करना, कपड़े धोना जैसे काम करने के लिए झुकने की जरूरत पड़ती है। प्रेगनेंसी में ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। इस समय प्रेगनेंसी से वजन बढ़ जाता है और शरीर की ग्रैविटी में शिफ्ट आ जाता है। इस समय झुकने से साइएटिक नर्व (पीठ के निचले हिस्से से लेकर पैर तक) के लिए झुकना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए, यदि आपको कभी भी किसी काम को करने में जरा भी तकलीफ महसूस हो तो उसी समय उस काम को करना बंद कर दें।

pregnant women should avoid these things,healthy living,Health tips

चढ़ना या संतुलन वाला काम

आम दिनों में भी अगर आपका बैलेंस बिगड गया तो लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान तो स्टूल या सीढ़ी पर चढ़ना जोखिम भरा है। आपके अंदर एक जीवन पल रहा है, आपका वजन बढ़ चुका होता है, ऐसे में खुद को संतुलित करके चलना ही बड़ा काम है, फिर चढ़ना तो मुश्किल होगा ही! इससे बच्चे को दिक्कत हो सकती है, प्री टर्म लेबर या प्लेसेंटा का प्री मैच्योर सेपरेशन होने का खतरा रहता है। अपने लिए न सही, अपने बच्चे के लिए ऐसे काम में दूसरों की मदद लेने से बिल्कुल न हिचकिचाएं।

pregnant women should avoid these things,healthy living,Health tips

केमिकल क्लीनिंग प्रोडक्ट या पेस्टिसाइड का प्रयोग

कई स्टडीज बताते हैं कि पेस्टिसाइड में पाइपेरोनील बटऑक्साइड नामक एक केमिकल पाया जाता है, जो भ्रूण के ब्रेन डेवलपमेंट को खतरा पहुंचा सकता है। इस तरह के कॉम्प्लीकेशन से बचने के लिए आपको इन्सेक्टिसाइड और अन्य क्लीनिंग प्रोडक्ट्स से बचकर रहना चाहिए। आपको घर की हर चीज टॉक्सिक पदार्थ रहित खरीदनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!