न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सपर्ट ने इन 4 चीजों को बताया पॉल्यूशन का सबसे बड़ा दुश्मन, जानलेवा पदार्थों को शरीर से निकाल फेंकते हैं बाहर

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसी कई सेलिब्रिटीज को न्यूट्रिशन एडवाइज देने वाली न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने 4 एंटी-पॉल्यूशन फूड्स को खाने की सलाह दी है, जिनकी मदद से शरीर से प्रदूषित पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 5:22:04

एक्सपर्ट ने इन 4 चीजों को बताया पॉल्यूशन का सबसे बड़ा दुश्मन, जानलेवा पदार्थों को शरीर से निकाल फेंकते हैं बाहर

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वायु प्रदूषण लगातार गंभीर खतरा बना हुआ है। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई जगहों पर 400 से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ 300 से इससे अधिक के एक्यूआई लेवल को सेहत के लिहाजे से बेहद गंभीर मानते हैं। इस प्रकार की वायु के संपर्क में लंबे समय तक रहने वालों में कई प्रकार की गंभीर-क्रोनिक बीमारियों का खतरा अधिक होता है। आंखों में जलन, सूजन और लालिमा, आंखों से पानी आने, आंखों में सूखापन और खुजली ,नाक में जलन और होठों पर अजीब स्वाद आने की समस्या के साथ लोग अस्पतालों में आ रहे हैं। बता दे, प्रदूषित हवा में कई सारे जानलेवा पदार्थ होते हैं, जो शरीर में परेश कर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या वायु प्रदूषण के खतरनाक पदार्थ को शरीर से बाहर निकाला जा सकता हैं। जी हां, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसी कई सेलिब्रिटीज को न्यूट्रिशन एडवाइज देने वाली न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने 4 एंटी-पॉल्यूशन फूड्स को खाने की सलाह दी है, जिनकी मदद से शरीर से प्रदूषित पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता हैं।

Health,heath tips,pollution,delhi pollution,anti pollution food in hindi,healthy food,health news in hindi,healthy living

क्रूसीफेरस सब्जियां

ब्रॉकली, फूल गोभी, बंद गोभी, केल, पैक चॉय आदि हरी-पत्तेदार और जड़ मूल वाली सब्जियों को क्रूसीफेरस सब्जियां कहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट पूजा मखीजा के अनुसार इन क्रूसीफेरस सब्जियों में सल्फोराफेन होता है, जो एयर पॉल्यूशन के खतरनाक पदार्थ बेंजीन को शरीर से निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही इन वेजिटेबल्स में विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर रोगमुक्त रहता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर होता है। कई स्टडीज में देखा गया है कि इन बीजों को खाने से स्मॉग के कारण अस्थमा के मरीजों में होने वाला एलर्जिक रिएकशन कम होता है। आप रोजाना दो चम्मच अलसी के बीजों को रातभर भीगोएं और सुबह खा लें। पूजा मखीजा कहती हैं कि एयर पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स को खत्म करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।

Health,heath tips,pollution,delhi pollution,anti pollution food in hindi,healthy food,health news in hindi,healthy living

आंवला

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है साथ ही कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। आंवले के पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करते हैं। आंवले को एक बेहतरीन एंटी-पॉल्यूशन फूड भी कहा जाता है। दरअसल, जैसा की हम आपको बता चुके है इसमें विटामिन-सी बहुत अधिक होता है, जो हवा में मौजूद जानलेवा पदार्थों के कारण होने वाले सेलुलर डैमेज को रोकता है इसलिए पूजा मखीजा कहती हैं कि आपको वायु प्रदूषण के बीच वेजिटेबल जूस में एक आंवला मिलाकर रोजाना सेवन करना चाहिए।

Health,heath tips,pollution,delhi pollution,anti pollution food in hindi,healthy food,health news in hindi,healthy living

करक्यूमिन सप्लीमेंट

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक असर इंफ्लामेशन को रोकता है। लेकिन पूजा मखीजा कहती हैं कि सिर्फ दूध या पानी में हल्दी मिलाकर पीना एयर पॉल्यूशन के प्रभाव को खत्म नहीं करता। आपको पॉल्यूशन के कारण होने वाले लंग्स इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना 500 एमजी करक्यूमिन सप्लीमेंट लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत