न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कचरा समझकर न फेंकें पपीते के बीज, पाए जाते हैं कई बीमारियों को खत्म करने वाले गुण, देखें...

आपने आज तक पपीता खाने के फायदे के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी छोटे-छोटे काले रंग के दिखने वाले पपीते के बीजों...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 6:52:39

कचरा समझकर न फेंकें पपीते के बीज, पाए जाते हैं कई बीमारियों को खत्म करने वाले गुण, देखें...

आपने आज तक पपीता खाने के फायदे के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी छोटे-छोटे काले रंग के दिखने वाले पपीते के बीजों से बीमारियों को ठीक करने या पपीते के बीज के फायदे के बारे में सुना है। जी हां, पपीते के बीज के फायदे के बारे में बात करें, तो वे सिर्फ खाने योग्य ही नहीं, बल्कि इनमें कई सारी बीमारियों को खत्म करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर आप भी पपीते के बीजों को हमेशा की तरह कचरे में फेंक देते है, तो अब से ऐसा न करें। अगर आप पपीते के बीज के फायदे को लेना चाहते हैं, तो ऐसे में उन्हें सुखाकर पीस लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

1. सर्दी और खांसी से बचाते हैं

पपीते के बीज में एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे-पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स सही मात्रा में होते हैं। ये आपको सर्दी और खांसी जैसे संक्रमण और कई पुरानी बीमारियों से बचाते हैं।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

2. वजन को नियंत्रित रखने में मददगार हैं पपीते के बीज

बताया जाता है कि पपीते के बीजों में फाइबर मौजूद होता है, जो आपकी पाचन शक्ति को ठीक रखने के अलावा मोटापा रोकने में भी मदद करता है। साथ ही फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और इससे आपका दिल हेल्दी रह पाता है। इसके बीज दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

3. पेट को हेल्दी रखने में मिलती है मदद

कुछ अध्ययनों का मानना है कि पपीते के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और इससे पेट स्वस्थ रहता है।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

4. दर्द कम करते हैं बीज

यह भी कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान पपीते के बीजों का सेवन मांसपेशियों में खिचाव और दर्द को कम करने में मददगार होता है।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

5. कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है

पपीते के बीजों में काफी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जिसमें विशेष रूप से ओलेक एसिड सबसे ज्यादा पाया जाता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मददगार होता है।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

6. पाचन शक्ति बढ़ाए

पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ ही पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने के मामले में पपीते के बीज उपयोगी साबित हो सकते हैं। पपीते के बीज में एंटीहेल्मेंटिक (परजीवियों को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है, जो पेट के कीड़ों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें पैपेन (papain) नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। यह तत्व पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है । इसके अलावा पेट के कीड़े भी पाचन शक्ति को कमजोर करने का काम करते हैं। पपीते के बीज पेट के कीड़ों से राहत दिलाने के साथ ही पाचन को बढ़ावा देने के उपाय के तौर पर भी मददगार हो सकते हैं।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

7. कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी पपीते के बीज उपयोगी साबित हो सकते हैं। एनसीबीआई पर प्रकाशित पपीते के बीज से संबंधित एक शोध में इस बात को स्वीकार किया गया है। शोध में जिक्र मिलता है कि पपीते के बीज में फ्लेवोनोइड तत्व पाए जाते हैं, जो कीमो-प्रिवेंटिव प्रभाव प्रदर्शित करते हैं। कैंसर के जोखिम को कम करने में पपीते के बीज कुछ हद तक सहायक हो सकते हैं। इसके बावजूद यह समझना जरूरी है कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज डॉक्टरी सलाह से ही संभव है।

papaya,papaya seeds,papaya seeds medicine,papaya diseases,cold flu,cancer,digestion,cholesterol,liver,health article in hindi

8. लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखे

पपीते के बीज लिवर को सुरक्षा प्रदान करने के उपाय के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह बात पपीते के बीच से जुड़े एक शोध से साफ होती है। शोध में पाया गया कि पपीते के बीज में हेप्टोप्रोटेक्टिव प्रभाव मौजूद होता है। इस प्रभाव के कारण यह लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग