न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पपीता : हर मौसम में मिलने वाला फल, स्वाद बेहतरीन तो सेहत का भी बखूबी रखता ख्याल

पपीता, हर मौसम में मिलने वाला एक ऐसा फल जो स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है इसके साथ-साथ इसमें पौष्टिक तत्वों की मात्रा भी भरपूर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 5:11:24

पपीता : हर मौसम में मिलने वाला फल, स्वाद बेहतरीन तो सेहत का भी बखूबी रखता ख्याल

पपीता, हर मौसम में मिलने वाला एक ऐसा फल जो स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है इसके साथ-साथ इसमें पौष्टिक तत्वों की मात्रा भी भरपूर रूप से मौजूद होती है। पपीता एक ऐसा फल है जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा। पोषण से भरपूर पपीता कई बीमारियों से दूर रखने में कारगर है। पाचन या भूख न लगने की समस्या से जूझ रहे लोगों को तो हर कोई पपीता खाने की सलाह देता है।

आम तौर पर ऑफिस जाने वाले और फलों का सेवन करने वाले लोग अक्सर इसे लंच के रूप में भी खाते हैं। डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह इसलिए देते हैं, क्योंकि यह आपके पेट समेत शरीर की दूसरी बीमारियों को दूर करने में काफी लाभदायक होता है। इसका छिलका बेहद मुलायम होता है जो आसानी से उतर जाता है। इसे काटने पर इसके भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं। पपीता पका हो या कच्चा, इसके अनेक फायदे हैं लेकिन कई बार इसकी अधिकता नुकसानदेह भी हो सकती है।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए जिस खास पौष्टिक तत्व की जरूरत होती है उसका नाम मैग्नीशियम है। यह एक ऐसा मिनरल है जो पपीते में पर्याप्त रूप से मौजूद होता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वे लोग अपनी डाइट में पपीते का सेवन रोजाना शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें सूदिंग का गुण भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर के बढ़ने के बाद होने वाली बॉडी रिएक्शन से आपको राहत दिलाने के काम आ सकता है।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

दिल को रखे दुरुस्त

पपीता विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स व फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करनें में बेहद कारगर साबित होता है।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

मुंह के छालों को ठीक करने में

कई बार किसी दवाई के एलर्जी के कारण, किसी बीमारी के साइड इफेक्ट के वजह से या शरीर में किसी विटामिन की कमी से मुंह में छाले या घाव होने लगते हैं। इस परेशानी से राहत पाने के लिए पपीते के दूध या आक्षीर को जीभ पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। साथ ही ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

आंखों की सेहत सुधारे

पपीते में आंखों के लिए जरूरी विटामिन ए की प्रचुरता होती है। इसमें नीली रोशनी से आंखों का बचाव करने वाला कैरोटिनॉइड ल्यूटिन पाया जाता है। ये रेटिना की रक्षा करता है और मोतियाबिंद के खिलाफ भी लड़ता है।

papaya,papaya body,papaya fruit,digestion,hungry,stomach,blood pressure,heart,mouth ulcer,eyes,piles,health article in hindi

बवासीर में फायदेमंद

आजकल के असंतुलित खान-पान के वजह से बवासीर की समस्या बढ़ने लगी है। इसके दर्द से राहत पाने में पपीता बहुत फायदेमंद साबित होता है। पपीता के कच्चे फलों से प्राप्त आक्षीर या दूध को अर्श के मस्सों पर लगाने से बवासीर में लाभ होता है। इसका प्रयोग चिकित्सकीय परामर्शानुसार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग