एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं। कहा जा रहा है कि तारा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तारा को अब एक्टर वीर पहाड़िया से प्यार हो गया है। दोनों लगातार साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। सूत्र ने दोनों का रिश्ता कंफर्म कर दिया है। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि तारा और वीर को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। तारा, वीर को डेट कर रही हैं। दोनों ने कुछ महीनों पहले ही डेटिंग शुरू की है।
वे साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और फिलहाल एक-दूसरे को समझ रहे हैं। वीर और तारा को पहली बार एक फैशन वीक के दौरान साथ में देखा गया था जहां वे शो स्टॉपर थे। इसके बाद से तारा और वीर कई बार डिनर डेट पर नजर आ चुके हैं। वैसे अभी तक दोनों में से किसी ने भी रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। इससे पहले तारा का नाम अरुणोदय सिंह और आदर जैन से जुड़ चुका है। तारा और आदर ने साल 2019 से डेट करना शुरू किया था और साल 2023 तक दोनों साथ रहे।
हालांकि फिर दोनों का ब्रेअकप हो गया। इसके बाद आदर ने अलेखा आडवाणी से शादी करके घर बसा लिया। आदर एक्टर रणबीर कपूर और करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। दूसरी ओर, वीर का नाम जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान संग जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि इस रिश्ते को कोई मंजिल नहीं मिल पाई और जल्द ही दोनों कलाकार अलग हो गए थे। वीर ने इसी साल ‘स्काई फोर्स’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म में वीर के साथ सारा और अक्षय कुमार थे। वीर के भाई शिखर पहाड़िया का नाम लंबे समय से जान्हवी कपूर के साथ जुड़ रहा है।














