Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट से जुड़े हैं ओमिक्रॉन के ये लक्षण, दिखते ही तुरंत कराए टेस्ट

ओमिक्रॉन श्वसन संक्रमण के अलावा आपके पेट को भी प्रभावित कर सकता है। ओमिक्रॉन के लक्षण पेट से भी जुड़े हो सकते हैं। अगर आपको बिना बुखार उल्टी, जी मिचलाना और पेट से जुड़ी परेशानियां हो रही है तो यह ओमिक्रॉन का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में आप बिना समय बर्बाद करे तुरंत कोरोना का टेस्ट करवा ले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jan 2022 1:52:19

पेट से जुड़े हैं ओमिक्रॉन के ये लक्षण, दिखते ही तुरंत कराए टेस्ट

देश भर में कोरोना के ओमिक्रॉन के चलते एक बार फिर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिले रही हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को ओमिक्रॉन के हर एक लक्षण के बारे में बता रहे हैं ताकि समय रहते इनकी पहचान की जा सके। बता दे, ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा से थोड़े अलग हैं। लांकि, इसमें भी कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कत हो रही है लेकिन इसके लक्षण यहीं तक सीमित नहीं हैं। ओमिक्रॉन श्वसन संक्रमण के अलावा आपके पेट को भी प्रभावित कर सकता है। ओमिक्रॉन के लक्षण पेट से भी जुड़े हो सकते हैं। अगर आपको बिना बुखार उल्टी, जी मिचलाना और पेट से जुड़ी परेशानियां हो रही है तो यह ओमिक्रॉन का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में आप बिना समय बर्बाद करे तुरंत कोरोना का टेस्ट करवा ले। ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से ज्यादातर लोगों में पेट खराब होने की दिक्कत पाई जा रही है। वैक्सीनेटेड लोगों में भी ये लक्षण पाए जा रहे हैं। Covid-19 के कुछ नए लक्षणों में मितली, पेट में दर्द, उल्टी, भूख न लगना और दस्त जैसे लक्षण शामिल हैं।
omicron,coronavirus,omicron cases,omicron health updates,omicron affect stomach,Health,Health tips क्या कहते है एक्सपर्ट्स?

गुड़गांव के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्ट डॉक्टर मनोज गोयल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'कुछ लोगों को शुरुआत में बिना सर्दी-जुकाम के सिर्फ पेट में दिक्कत महसूस हो सकती है। इसमें पीठ दर्द, पेट में दर्द, मितली, उल्टी, भूख न लगना और दस्त जैसे लक्षण शामिल है। ओमिक्रॉन की वजह से पेट के ऊपर की पतली परत म्यूकोसा संक्रमित हो जाती है और इसकी वजह से सूजन आ जाती है।'
एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हुए लोग भी पेट से जुड़ी इन दिक्कतों के साथ आ रहे हैं। ये लक्षण गंभीर नहीं हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट में दर्द, जी मिचलाना और भूख ना लगने को सामान्य फ्लू की तरह ना लें, अगर ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो खुद को तुरंत आइसोलेट कर लें। एक जरुरी बात बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवाई का सेवन न करें। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखने की पूरी कोशिश करे और हल्का भोजन (मसालेदार खाने और शराब से बिल्कुल दूर रहें) ग्रहण करे साथ ही नींद पूरी लें। omicron,coronavirus,omicron cases,omicron health updates,omicron affect stomach,Health,Health tips लक्षण दिखने पर करें ये काम

एक्सपर्ट्स का कहना है ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इन लोगों को ताजा खाना चाहिए। लोगों के साथ खाना शेयर करने से बचें। खाने से पहले सभी फलों को अच्छे से धो कर साफ कर लें। बाहर का खाना खाने से बचें और भले ही आप वैक्सीनेटेड हों, कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करें। आइसोलेशन अवधि पूरी हो जाने के बाद ही बाहर निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology