न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पहुंचा चीन वाला कोरोना वैरिएंट, गंध की कमी-सांस लेने में समस्या समेत ये 18 लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट (BF.7 variant of Omicron) के कुल 4 मामले भारत में भी दर्ज किए गए है। जिनमें तीन गुजरात से और एक ओडिशा से थे। गुजरात में जो 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 10:56:10

भारत पहुंचा चीन वाला कोरोना वैरिएंट, गंध की कमी-सांस लेने में समस्या समेत ये 18 लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे हैं। चीन, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। मरीजों के बढ़ते हुए आंकड़ों को देखते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मीटिंग बुलाई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट (BF.7 variant of Omicron) के कुल 4 मामले भारत में भी दर्ज किए गए है। जिनमें तीन गुजरात से और एक ओडिशा से थे। गुजरात में जो 61 वर्षीय एनआरआई महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है उसे वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं।

covid-19 new symptoms,omircron,omicron variant bf7,covid symptoms,covid news symptoms,coronavirus new symptoms,health news in hindi

यह तो हम सभी देख रहे है कि कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है और म्यूटेशन के कारण इसके लक्षणों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें वैक्सीनेशन करा चुके लोग भी संक्रमित हो रहे है।दरअसल, कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें कोई भी इंसान सामान्य मानकर अनदेखा कर देता है लेकिन वे लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं। यूके की हेल्थ स्टडीऐप ZOE पर संक्रमित हुए लोग अपने लक्षण बताते हैं। इस ऐप पर पिछले कुछ दिनों में संक्रमित लोगों ने कौन से लक्षणों के बारे में बताया है? इस बारे में जान लीजिए।

Express.co.uk के अनुसार, कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ZOEऐप लगातार कोविड के लक्षणों के बारे में यहजानकारी दे रहा है कि समय के साथ लोगों में लक्षण किस तरह बदल रहे हैं। ZOE हेल्थ स्टडी के मुताबिक, गंध की कमी और सांस लेने में लकलीफ होना कोविड-19 के BF.7 वैरिएंट के कॉमन लक्षण हैं। कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी यह सबसे कॉमन लक्षण था।एनोस्मिया कोविड-19 का एक मुख्य संकेत हुआ करता था लेकिन जिन लोगों को कोविड हो रहा है उनमें से सिर्फ 16% लोग ही इसे अनुभव कर रहे हैं। नीचे बताए हुएकोविड-19 (covid-19 new symptoms) के सबसे आमलक्षण बताए जा रहे हैं जिन्हें अनदेखा करना बड़ी भूल हो सकती हैं।

covid-19 new symptoms,omircron,omicron variant bf7,covid symptoms,covid news symptoms,coronavirus new symptoms,health news in hindi

- गले में खराश
- छींक
- बहती नाक
- बंद नाक
- कंपकंपी के साथ बुखार
- लगातार खांसी
- सांसों लेने में समस्या
- थकान महसूस होना
- बिना कफ वाली खांसी
- सिरदर्द
- कफ के साथ खांसी
- बोलने में परेशानी
- मांसपेशियों में दर्द
- गंध ना आना
- अधिक बुखार
- भूख में कमी
- डायरिया
- बीमार होना

covid-19 new symptoms,omircron,omicron variant bf7,covid symptoms,covid news symptoms,coronavirus new symptoms,health news in hindi

लक्षण दिखें तो क्या करें?

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) का कहना है कि 5 दिन बाद भी कई लोग दूसरों को संक्रमित नहीं करते हैं लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा नहीं है वे संक्रमित होने के 10 दिन बाद तक संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को कोई लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें अनदेखा करने की जगह पांच दिन तक अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए और कम से कम 10 दिनों तक बुजुर्ग-बच्चों या बीमार लोगों से मिलने से बचना चाहिए।

covid-19 new symptoms,omircron,omicron variant bf7,covid symptoms,covid news symptoms,coronavirus new symptoms,health news in hindi

सावधान रहने की जरूरत

अपोलो हॉस्पिटल की एमडी डॉ संगीता रेड्डी का कहना है, 'भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान और इफेक्टिव वैक्सीन को देखते हुए चीन में कोविड-19 के बढ़ने मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें चीन से आने वाली फ्लाइट्स के के संबंध में नीतियों पर तुरंत काम करना चाहिए। चीन में फैला वर्तमान COVID न केवल चीन के लिए एक दुखद त्रासदी है, बल्कि वैश्विक आबादी को भी बड़े जोखिम में डाल सकता है।'

एंटी टास्क फोर्स के वरिष्ठ सदस्य और कोविड टीकाकरण अभियान के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा के मुताबिक, 'भारत को चीन में बढ़ते मामलों से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। भारत में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन हो चुका है जिसमें बुजुर्ग, युवा और कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।'

नीति आयोग के मेंबर डॉ वीके पॉल ने लोगों को भीड़ में मास्क लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- 'मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कम्पलसरी है।'

covid-19 new symptoms,omircron,omicron variant bf7,covid symptoms,covid news symptoms,coronavirus new symptoms,health news in hindi

चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे

चीन में कोरोना की नई लहर की वजह से अस्पतालों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। परेशानी की बात यह है कि मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पॉजिटिव डॉक्टर्स को मरीजों के इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है। संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका।

चीन में अगले कुछ महीनों में 80 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने कहा कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 21 लाख मौतें हो सकती हैं। एयरफिनिटी ने इसकी वजह चीन में कम वैक्सीनेशन और एंटीबॉडीज में कमी बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल