न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओट्स : ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला अनाज! तनाव दूर करने में मददगार और...

एक ऐसा अनाज है जो खराब मिट्टी में बढ़ने में सक्षम होता है जिसमें अन्य फसलें पनपने में असमर्थ होती हैं। हालांकि पतझड़ में इसकी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 4:56:00

ओट्स : ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला अनाज! तनाव दूर करने में मददगार और...

एक ऐसा अनाज है जो खराब मिट्टी में बढ़ने में सक्षम होता है जिसमें अन्य फसलें पनपने में असमर्थ होती हैं। हालांकि पतझड़ में इसकी फसल काटी जाती है, ओट्स पूरे वर्ष उपलब्ध होता है। सुबह के नाश्ते मे सबसे ज़्यादा प्रयोग होने वाला, इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे सलाद और डेज़र्ट मे भी किया जाता है जिससे व्यंजन मे पौष्टिक्ता बढ़ती है। ओट्स को काटने और साफ करने के बाद भूनने की प्रक्रिया की वजह से ओट्स को अपना विशिष्ट स्वाद मिलता है। हालांकि तब छिलका निकाल दिया जाता है। यह ओट्स को फाइबर और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत बनाता है।

न्यूट्रिएंट्स में हाई

ओट्स का न्यूट्रिशन काफी बैलेंस है, जिस कारण हर फिटनेस फ्रीक पर्सन इसका सेवन करता है। ये कार्ब और फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है जिसमें पावरफुल फाइबर बीटा-ग्लूकन भी पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है। इसमें सभी जरूर न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

हड्डियों के लिए ओट्स खाने के फायदे

बढ़ती उम्र या पोषक तत्वों की कमी का असर हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है और यह सभी तत्व ओट्स के अंदर मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि सिलिकॉन एक खनिज है जो हड्डियों के निर्माण और उन्हे मजबूत बनाने का कार्य करता है। वंही ओट्स के अंदर सिलिकॉन, कैल्शियम, मैग्निशियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

उच्च रक्तचाप को दूर करने में

ओट्स हार्ट की बीमारियों से होने वाले खतरे को लगभग 23 प्रतिशत तक कम करता है। साथ ही उच्च रक्तचाप में भी लाभदायक होता है। ओट्स और ओटमिल खाने से डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 5.5 प्वाइंट और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 7.5 प्वाइंट तक कम हो जाता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को ऑर्गेनिक ओट्स का सेवन करना चाहिए यह उनके लिए फायदेमंद होता है।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

मधुमेह के लिए

ओट्स घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। फाइबर में बीटा-ग्लूकॉन पाए जाते हैं, जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करते हैं और इंसुलिन के प्रभाव को सक्रिय करने का काम करते हैं। इससे रक्त में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद मिलती है । इसका फायदा मधुमेह के रोगियों को हो सकता है।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य बनाए रखता है

ओट्स विटामिन ई और फाइबर से भरपूर होता है जो आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य होने से आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। ओट्स में बीटा ग्लूकान नाम का फाइबर होता है जो आपके ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद

ओट्स में हाई फाइबर बीटा ग्लूकान की मदद से हमारा शरीर बीमारियों से बचा रहता है और हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ओट्स में मौजूद फाइबर कई बीमारी से भी लड़ता है। रोज़ाना ओट्स खाने से हमारे शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं जिसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग बना रहता है।

Oats,oats medicine,oats advantage,oats nutrients,cholesterol,heart,diabetes,digestion,health article in hindi

तनाव से राहत

ओट्स खाने के फायदे में तनाव से राहत मिलने का भी जिक्र किया गया है। तनाव को कम करने के लिए विटामिन बी के समूह के साथ फोलेट भी फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन बी-6 और बी-12 को खास वरीयता दी गई है। ओट्स में विटामिन बी समूह की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी-6 और फोलेट तनाव के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग