न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद कभी ना करें यह 6 काम, शरीर को पहुंचता हैं नुकसान

आयुर्वेद में भी भोजन से जुड़े कुछ नियम हैं जिनकी पालना से आपके शरीर की ऊर्जा कम नहीं होगी और आप सुस्ती महसूस किए बिना पूरा दिन काम कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद कौनसे काम नहीं करने चाहिए जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 7:39:43

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद कभी ना करें यह 6 काम, शरीर को पहुंचता हैं नुकसान

शरीर की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखा जाए और दैनिक दिनचर्या से जुड़े नियमों का पालन किया जाए। खासतौर से भोजन से जुड़े नियमों की पालना की जाए ताकि पाचन क्रिया सही बनी रहे और शरीर का हर अंग अच्छे से काम करें। आयुर्वेद में भी भोजन से जुड़े कुछ नियम हैं जिनकी पालना से आपके शरीर की ऊर्जा कम नहीं होगी और आप सुस्ती महसूस किए बिना पूरा दिन काम कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद कौनसे काम नहीं करने चाहिए जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

भोजन के बाद सोने से बचें

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करने के बाद तुंरत सोने से बचना चाहिए। इससे शरीर में कफ और वसा बढ़ता है। डॉ।भावसार बताती हैं कि नींद के दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिसके चलते पाचन प्रकिया भी स्लो हो जाती है। ऐसे में अगर आप भोजन करने के बाद तुरंत सोने चले जाएं, तो पूरा भोजन ठीक से पच नहीं पाता।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

खाने के तुरंत बाद पानी पीना

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन के बीच में हमेशा पानी पीने की आदत डालनी चाहिए, भोजन से पहले या बाद में नहीं। इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। भोजन से ठीक पहले पानी पीने से पाचन क्रिया कम हो जाती है और खाना खाने के बाद पानी पीने से व्यक्ति मोटा हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

भोजन करने के बाद धूप में ना निकलें

ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं। दरअसल, भोजन करने के बाद धूप के संपर्क में आने से ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड इंपल्स त्वचा की ओर उन्मुख होंगे। इससे पेट सहित शरीर के भीतर जरूरी अंगों में खून की स्प्लाई कम हो जाएगी। यह न केवल चयापचय को बाधित करेगा बल्कि पचने वाले भोजन में अपर्याप्त पोषक तत्व भी शामिल हो जाएंगे, जो शरीर और दिमाग को लाभ देने में असमर्थ होंगे। बता दें कि इन अपर्याप्त पोषक तत्वों से सेल्स, ऊतक और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

कसरत करने से बचें

तैरने, लंबी दूरी तक पैदल चलने और भोजन के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। आयुर्वेद की मानें , तो ये सभी एक्टिविटीज वात को बढ़ाने के साथ पाचन में रूकावट पैदा करती हैं। इससे व्यक्ति शरीर में सूजन, पोषण का अधूरा अवशोषण और भोजन के बाद बेचैनी जैसा महसूस कर सकता है।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

भोजन के बाद पढ़ने न बैठें

भोजन के बाद सही पाचन प्रक्रिया में मदद के लिए ब्लड सकुर्लेशन और नर्व रिस्पांस पेट और आंतों की तरफ उन्मुख होता है। इसलिए ऐसी कोई भी एक्टिविटी, जिसमें मास्तिष्क का उपयोग करना हो जैसे पढ़ना और याद करना ऐसी किसी भी प्रोसेस को भोजन के बाद करने से बचना चाहिए। दरअसल, भोजन के बाद याद करने वाली किसी भी चीज को संग्रहित करने से जुड़े ब्रेन के हायर फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं। यही कारण है कि भोजन करने के बाद हम अक्सर हैंगओवर महसूस करते हैं और नींद आने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान आपका ब्रेन पूरी तरह से काम करने के लिए एक्टिव नहीं हो पाता।

Health tips,health tips in hindi,ayurveda tips

भोजन के बाद स्नान न करें

आयुर्वेद के अनुसार, हर काम को करने का निश्चित समय होता है। अगर इसे गलत समय पर किया जाए, तो शरीर को नुकसान ही होता है। भोजन करने के बाद स्नान न करने की सलाह आयुर्वेद में दी गई है। कहा जाता है कि भोजन करने के बाद अगले दो घंटे तक नहाना नहीं चाहिए। शरीर में अग्रि तत्व भोजन के पाचन के लिए जिम्मेदार है, इसलिए जब आप भोजन करते हैं, तो अग्रि तत्व सक्रिय हो जाते हैं और प्रभावी पाचन के लिए ब्लड सकुर्लेशन में तेजी आती है। लेकिन जब आप तुरंत ही नहाते हैं, तो इस समय शरीर का तापमान कम होने लगता है और पाचन क्रिया भी स्लो हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग